[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा
टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा
बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
क्या है ननकी राम कंवर का नया सनसनी खेज आरोप?
EOW अफसरों पर धारा-164 के नाम पर कूटरचना का आरोप, कोर्ट ने एजेंसी चीफ सहित 3 को जारी किया नोटिस
रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाइसेंसी कुलियों का धरना खत्म, DRM ने मानी मांगे, बैटरी कार में नहीं ढोया जाएगा लगेज
तालिबान के दबाव में विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री बैन
छत्तीसगढ़ संवाद के दफ्तर में झूमाझटकी, मामला पुलिस तक
काबुल में पाकिस्‍तान की एयर स्‍ट्राइक से क्‍यों चौकन्‍ना हुआ चीन, जारी की सुरक्षा चेतावनी
नक्सलियों के आईईडी ने फिर ली मासूम की जान
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

कहां थे, कहां पहुंच गए 25 सालों में? PM Modi ने खुद बताया

अरुण पांडेय
Last updated: October 7, 2025 9:37 pm
अरुण पांडेय
Share
25 Years of PM Modi
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्‍ली। सत्ता में पद पर बने रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज 25 साल पूरे गए। मंगलवार को उन्‍होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की। 7 अक्टूबर 2001 को ही उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

2001 में आज ही के दिन मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज मैंने सरकार के मुखिया के रूप में ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन की सेवा करने के अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में ये सिद्धि, मुझे भारत की जनता का बहुत बड़ा आशीर्वाद है।
इन… pic.twitter.com/ycSvdSKIox

— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2025

मोदी ने बताया कि 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया था। उस समय देश भ्रष्टाचार, नीतिगत ठहराव और विश्वास की कमी जैसे संकटों से जूझ रहा था। उन्होंने कहा, “यूपीए सरकार उस दौर में भ्रष्टाचार और पक्षपात का प्रतीक बन गई थी। भारत को वैश्विक स्तर पर कमजोर माना जा रहा था। लेकिन जनता ने हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया, जो तीन दशकों में पहली बार किसी पार्टी को मिला।”

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर कई पोस्ट के जरिए अपने अब तक के कार्यकाल, चुनौतियों और उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब राज्य भूकंप, चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस्थिरता जैसी समस्याओं से घिरा हुआ था। उन्होंने लिखा, “मेरी पार्टी ने उस कठिन समय में मुझ पर भरोसा दिखाया। इन संकटों ने मेरी जनसेवा की भावना को और दृढ़ किया।”

उन्होंने आगे कहा, “गुजरात सूखे से प्रभावित था, फिर भी हमने इसे कृषि में अग्रणी बनाया। व्यापारिक संस्कृति को औद्योगिक और विनिर्माण ताकत में बदला। सामाजिक और भौतिक ढांचे को मजबूत किया गया।”

मोदी ने अपनी मां के शब्दों को याद करते हुए लिखा, “जब मैंने मुख्यमंत्री पद संभाला, तब मेरी मां ने मुझसे कहा था कि गरीबों की सेवा करो और कभी रिश्वत मत लेना। मैंने भी जनता से वचन दिया था कि मेरा हर कार्य सद्भावना और समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए होगा।”

उन्होंने पिछले 11 वर्षों में देश में हुए बड़े बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, “25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चमकता सितारा है। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हैं।” साथ ही, उन्होंने ‘गर्व से कहो, ये स्वदेशी है’ के नारे के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

अंत में, प्रधानमंत्री ने कहा, “देश की सेवा मेरे लिए सबसे बड़ा गौरव है। यह दायित्व मुझे कृतज्ञता और उद्देश्य की भावना से भर देता है। संविधान के मूल्यों को अपनाते हुए मैं ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत करूंगा।”

यह भी देखें: 1992 के दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के मास्टर माइंड नक्सली कमांडर मंडा ने किया सरेंडर

TAGGED:25 Years of PM ModiNarendra ModiTop_News
Previous Article Manda Ruben 1992 के दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के मास्टर माइंड नक्सली कमांडर मंडा ने किया सरेंडर
Next Article Bijli जंगल सफारी की बीमार बाघिन ‘बिजली’ का जामनगर के वंतारा में होगा इलाज
Lens poster

Popular Posts

जंगल सफारी में सांप के काटने से जेब्रा की मौत

रायपुर। नया रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में एक वयस्क नर जेब्रा की सांप के…

By अरुण पांडेय

Plane Crash Report: पायलट संघ ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स को भेजा नोटिस, कहा- मांगो माफी

नई दिल्‍ली। भारतीय पायलट संघ (FIP) ने अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए विमान…

By अरुण पांडेय

हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने वाली फैशन डिजाइनर पुलिस के हत्थे चढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों ड्रग्स तस्करों (Drugs Case) पर पुलिस एक्शन…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

Operation sindoor
देश

पाकिस्तान के इन 9 ठिकानों पर फल-फूल रहा था आतंक

By पूनम ऋतु सेन
Voter Adhikar Yatra
बिहार

Voter Adhikar Yatra का समापन, बोले राहुल गांधी-‘आ रहा हाइड्रोजन बम, सावधान रहे बीजेपी’

By Lens News Network
Iran-Israel
दुनिया

क्या अमेरिका इजरायल के कंधे पर बंदूक रखकर ईरान पर निशाना लगा रहा है?

By आवेश तिवारी
dearness allowance
छत्तीसगढ़

नवंबर से महंगाई भत्ते के फैसले से खुश नहीं कर्मचारी संगठन, कहा – 11 महीने का एरियर्स खा गई सरकार, 22 को होगी हड़ताल

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?