[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

1992 के दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के मास्टर माइंड नक्सली कमांडर मंडा ने किया सरेंडर

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 7, 2025 9:16 PM
Last updated: October 7, 2025 9:23 PM
Share
Manda Ruben
SHARE

रायपुर। नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। 1992 में दंतेवाड़ा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड रहा नक्सली कमांड मंडा रुबेन (Manda Ruben) ने आज तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रहते हुए उसने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। वारंगल कमिश्नर के सामने मंडा रुबेन ने सरेंडर किया है।

बस्तर में सक्रीय बड़े नक्सली कमांडर मंडा रूबेन उर्फ सुरेश ने तेलंगाना के वारंगल में सरेंडर किया। माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी का सचिव था। 67 वर्षीय रूबेन बीते 44 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय था।

वारंगल कमिश्नर के सामने मंडा ने किया सरेंडर।

1991 में पुलिस ने गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा जेल भेजा था। करीब 1 साल जेल में बिताने के बाद उसने अपने 4 साथियों के साथ भागने का प्लान बनाया। प्लान के तहत जेल की छत काटने के बाद टॉवेल से रस्सी बना जेल से फरार हो गए थे।

तेलंगाना पुलिस ने अंडरग्राउंड नक्सलियों से तेलंगाना लौटकर सरेंडर करने और तेलंगाना के विकास में मदद करने की अपील की है। उसी के तहत मंडा रुबेन ने सरेंडर किया।

तेलंगाना पुलिस ने मंडा के बारे में जानकारी दी, जिसके तहत यह बात सामने आई कि रुबेन रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज वारंगल जो वर्तमान में एनआईटी वारंगल के नाम से जाना जाता है, के हॉस्टल मेस में काम करता था।

मंडा रुबेन

हॉस्टल में काम करने के दौरान एक घटना के बाद 1981 में बसवराजू के साथ अंडर ग्राउंड हो गया था। 1981 से 1986 तक मंडा ने नेशनल पार्क दलम में दलम सदस्य के तौर पर काम किया। उस वक्त नक्सलियों के बड़े नेता रहे लंका पापी रेड्‌डी कमांडर थे। हालांकि बाद में लंका पापी रेड्‌डी ने सरेंडर कर दिया था।

इसके बाद 1987 से 1991 के बीच मंडा ने दक्षिण बस्तर के काेंटा स्कवाॅड में दलम सदस्य के तौर पर काम किया। कोंटा दलम में रहने के दौरान जब वह हेल्थ चेकअप के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने 1991 में उसे गिरफ्तार किया था। 1992 में जेल से भागने के बाद उसने फिर से काेंटा दलम जॉइन किया और तब से अब तक वह कई नक्सली वारदात में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें : नक्सलियों को एक और बड़ा झटका, सीसी सदस्य सुजाता ने किया आत्मसमर्पण

TAGGED:ANTI NAXAL OPERATIONLatest_NewsManda Ruben
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Bastar Bodhghat Project बोधघाट परियोजनाः मुरिया दरबार में उठी आवाज सुनें
Next Article 25 Years of PM Modi कहां थे, कहां पहुंच गए 25 सालों में? PM Modi ने खुद बताया
Lens poster

Popular Posts

सीजेआई गवई ने कहा- ‘कोर्ट न्याय का मंदिर बने, लग्जरी होटल नहीं’

मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को नई बॉम्बे हाईकोर्ट बिल्डिंग की नींव रखी गई।…

By पूनम ऋतु सेन

सोनम वांगचुक की पत्नी उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली - एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक Sonam…

By आवेश तिवारी

प्लेन क्रैश के बाद DGCA ने AIR INDIA के तीन अधिकारियों को हटाने का दिया आदेश

द लेंस डेस्क। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एक दुखद घटना हुई जहां एयर…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Strait of Hormuz
दुनिया

क्या ईरान बंद कर देगा होर्मुज जलडमरूमध्य? मुश्किल में पड़ सकती है तेल सप्लाई

By The Lens Desk
B. Sanyal
छत्तीसगढ़

वामपंथी ट्रेड यूनियन नेता बी.सान्याल का निधन

By पूनम ऋतु सेन
kushabhau university issue
छत्तीसगढ़

पत्रकारिता विवि में अतिथि शिक्षक भर्ती पर विवाद, कई वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को नहीं मिली वरीयता

By पूनम ऋतु सेन
छत्तीसगढ़

स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों को मिला पुरस्कार

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?