[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

बस्तर के लोगों से शाह की अपील – नौजवानों से हथियार डालने के लिए कहिए, नक्सलवाद से किसी का भला नहीं

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 4, 2025 9:55 PM
Last updated: October 4, 2025 9:55 PM
Share
Amit Shah
SHARE

बस्तर के लोगों से नौजवानों को हथियार डालने के लिए कहने की अपील की

खबर में खास
140 करोड़ की आबादी स्वदेशी उपयोग करे, तो भारत बनेगा सर्वोच्च अर्थव्यवस्था75 दिन का दशहरा हमारे लिए गौरवमुख्यमंत्री बस सेवा योजना का होगा विस्तार : CM सायछत्तीसगढ़ और बस्तर विकास की ओर अग्रसर : देव

जगदलपुर/रायपुर। केंद्रीय गृह अमित शाह ने बस्तर के लोगों से अपील की है कि अपने नौजवान युवाओं को हथियार डालने के लिए कहिए। वे हथियार डाल दें और मुख्यधारा में आकर बस्तर के विकास में सहभागी बनें। नक्सलवाद से किसी का भला नहीं हुआ। हमारी छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार समस्त नक्सली क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है।

अमित शाह ने कहा कि हमने सरेण्डर पॉलिसी बनाई है, इसलिए हथियार डाल दीजिए। हथियार लेकर शांति को किसी ने अगर छिन्न-विछिन्न करने का काम किया तो हमारे सशस्त्र बल की सेना, सीआरपीएफ के जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस मिलकर इसका माकूल जवाब देगी। नक्सलवाद को विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 यह तिथि तय है।

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को यहां आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत में सबसे अच्छी सरेण्डर पॉलिसी बनाई है, जिसके कारण एक ही माह में 500 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आपका गांव नक्सली मुक्त होते ही हर गांव के विकास के लिए एक करोड रुपए छत्तीसगढ़ शासन आपको देगा।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि यहां बस्तर दशहरा आन-बान-शान से मना रहे हैं। बस्तर के अंदर ओलंपिक चालू हुआ और इस बार तो देशभर के आदिवासी हमारे बस्तर में ओलंपिक खेलने के लिए आने वाले हैं। बस्तर पंडुक, हमारे खान-पान, वस्त्र-आभूषण, हमारे वाद्य यंत्र पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बने हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही संदेश है कि हमारी संस्कृति, हमारी भाषा, हमारा खानपान, हमारी वेशभूषा, हमारे वाद्य यंत्र, सदियों तक पूरे देश और दुनिया के लिए उपलब्ध है। यह करने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार का है।

मुरिया दरबार में शामिल होने पर शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे बस्तर संभाग से सारे मुखिया यहां पर उपस्थित थे। उन्होंने सबकी समस्याएं सुनीं। वह दिल्ली जाकर सबको बताएंगे कि एक बार मुरिया दरबार देखिए। 1874 से लेकर आज तक इस प्रकार की सक्रिय भागीदारी, न्यायिक व्यवस्था, आदिवासी संस्कृति को बचाने का चिंतन जन संवाद की ऐतिहासिक परंपरा वास्तव में वैश्विक धरोहर है। मुरिया दरबार के लोकतांत्रिक मूल्य हैं जो पूरे देश के लिए जानकारी का विषय है।

140 करोड़ की आबादी स्वदेशी उपयोग करे, तो भारत बनेगा सर्वोच्च अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां पर स्वदेशी जागरण मंच का स्वदेशी मेला भी लगा है। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी पर बल दिया है। स्वदेशी जागरण मंच कई सालों से स्वदेशी के उपयोग पर बल देकर जन आंदोलन चला रहा है। हमें संकल्प लेना है कि देश में बनी हुई चीजों का ही उपयोग होगा। श्री शाह ने कहा कि अगर 140 करोड़ की आबादी स्वदेशी उपयोग करने के संकल्प को आत्मसात करे तो हमारे भारत को दुनिया की सर्वोच्च आर्थिक व्यवस्था बनते कोई नहीं रोक सकता।

प्रधानमंत्री ने की जीएसटी में 395 चीजों पर टैक्स घटाकर एक बहुत बड़ी राहत देने का काम किया है। खाने-पीने की बहुत-सी वस्तुओं को टैक्सरहित कर दिया। रोजाना उपयोग की चीजों में पांच प्रतिशत टैक्स रखा है। हमारे देश में इतनी बड़ी टैक्स की कटौती कभी नहीं हुई है। इस मेले में 300 से अधिक स्वदेशी कम्पनियां हिस्सा ले रही हैं। स्वदेशी एक नए भारत को पहचान देने का माध्यम बना है। आज देशभर में जो स्वदेश मेले लग रहे हैं, उसके माध्यम से स्वदेशी का अभियान भी आगे बढ़ रहा है।

75 दिन का दशहरा हमारे लिए गौरव

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर का यह 75 दिन का दशहरा हम सबके लिए गौरव, पहचान और अभिमान का भी होता है। 14वीं शताब्दी से रथ यात्रा की जो शुरुआत हुई, उसने पूरे क्षेत्र के अंदर नई संस्कृति की शुरुआत की।

श्री शाह ने कहा कि वह तो ऐसा मानते थे कि भगवान जगन्नाथ के रथ की बनाने की प्रक्रिया सबसे कठिन है, मगर भगवान जगन्नाथ के रथ से भी ज्यादा लंबा समय माता दंतेश्वरी के रथ के लिए लगता है जिसमें आदिवासी समुदाय के साथ ही कई सामाजिक संगठन भी इसमें भाग लेते हैं।

श्री शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों के सम्मान में ढेर सारी योजनाएं शुरू की। सबसे बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के पद पर पहली बार आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को बिठाने का काम किया। जब महामहिम द्रौपदी मुर्मू दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों से मिलती हैं, न केवल आदिवासी समाज बल्कि हम सब भारतीयों का हृदय गर्व से भर जाता है।

मुख्यमंत्री बस सेवा योजना का होगा विस्तार : CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को देश और छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर के क्षेत्र में 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने का संकल्प लिया है। हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं, बड़े-बड़े यूटिलाइज हो रहे हैं और निश्चित रूप से उनका संकल्प पूरा होगा और उसके बाद बस्तर क्षेत्र में भी विकास की गंगा बहेगी।

सीएम साय ने कहा हमारी सरकार ने नियद नेल्लानार योजना बस्तर क्षेत्र में शुरू की है। लगातार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो रहे हैं और यहाँ पर सड़क, बिजली, पानी, राशन, सब पहुँचाने में सरकार सफल हो रही है।

श्री साय ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का विषय है कि हमारे छत्तीसगढ़ में महतारियों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए जो महतारी वंदन योजना लागू है, आज गृह मंत्री श्री शाह के हाथों 70 लाख से ज्यादा माता-बहनों के खाते में 606 करोड़ रुपया से ज्यादा उनके खातों में जमा हुआ है। एक और कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री बस सेवा योजना की शुरुआत अमित शाह के हाथों हुई है।

छत्तीसगढ़ और बस्तर विकास की ओर अग्रसर : देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि विजयदशमी के इस पावन पर्व की कड़ी में आज मुरिया दरबार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन छत्तीसगढ़ के प्रति उनके आत्मीय लगाव का परिचायक है। कई कार्यक्रमों, योजनाओं के माध्यम से श्री शाह का बस्तर को लगातार प्रेम प्राप्त हो रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर ओलंपिक की शुरुआत हो, चाहे बस्तर के पंडुक का, दंतेवाड़ा से लेकर पूरे संभाग में और आज हमारे स्वदेशी मेला का उन्होंने निरीक्षण भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो आत्म निर्भर भारत का संकल्प है, हमारे स्वावलम्बन आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दृष्टि से आज उन्होंने स्वदेशी मेला का निरीक्षण भी किया है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, सांसद भोजराज नाग, महेश कश्यप, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED:Amit ShahChhattisgarhLatest_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Jaunpur District Women Hospital इलाज में आड़े आया धर्म, सरकारी डॉक्‍टर पर गर्भवती ने क्‍या लगाया आरोप?
Next Article Coldrif Cough Syrup Coldrif ban: a sorry state of food and drug safety
Lens poster

Popular Posts

2 दिनों के लिए कई राज्यों के लिए शीत लहर का अलर्ट, हिमालय की बर्फबारी से मैदानों में ठंडी हवाओं का दौर

Weather update: सर्दी का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। हिमालय की ऊंची…

By पूनम ऋतु सेन

एक परिवार का यूं खत्म हो जाना

हरियाणा के पंचकुला में एक परिवार के सात लोगों के आत्महत्या कर लेने की रोंगटे…

By Editorial Board

पूर्व सीएम के बेटे को राहत नहीं, ईडी कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत अर्जी की खारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

Dr. Shyama Prasad Mukharjee
छत्तीसगढ़

रायपुर में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

By Lens News
Economic Blockade
छत्तीसगढ़

कल के आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने कांग्रेस ने नेशनल हाईवे वाले सभी जिलों में नियुक्त किए प्रभारी

By Lens News
kunal jain
दुनिया

वह चिल्लाता रहा – “मैं पागल नहीं हूं, लेकिन न्यूयार्क एयरपोर्ट पर उसे जमीन पर दबा हथकड़ियां लगा दी”

By Lens News Network
bulldozer on tomar brothers office
छत्तीसगढ़

गुंडो के साम्राज्य पर चला बुलडोजर

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?