[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

2 दिनों के लिए कई राज्यों के लिए शीत लहर का अलर्ट, हिमालय की बर्फबारी से मैदानों में ठंडी हवाओं का दौर

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 9, 2025 12:10 PM
Last updated: November 9, 2025 4:36 PM
Share
SHARE

Weather update: सर्दी का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हुई हालिया बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पहाड़ों से उतरकर आने वाली ठंडी हवाएं सीधे मैदानों तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में ठंड सामान्य से ज्यादा तीव्र हो सकती है।

खबर में खास
मैदानी इलाकों में ठंड का कहरदक्षिण भारत में भी सर्द हवाओं का असरदिल्ली-यूपी में शाम-भोर की ठंड बढ़ेगी9-10 नवंबर को शीतलहर का अलर्ट

मैदानी इलाकों में ठंड का कहर

हिमालय की 4,000 मीटर से ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर अब मैदानों में साफ नजर आ रहा है। इन ठंडी हवाओं को रोकने के लिए कोई प्राकृतिक अवरोध नहीं होने से शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। राजस्थान के 12 जिलों, मध्य प्रदेश के 10 जिलों, छत्तीसगढ़ के एक जिले और हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर जैसे भोपाल, राजगढ़ और इंदौर अब देश के सबसे ठंडे शहरों की सूची में शामिल हो चुके हैं। ये शहर जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और श्रीनगर जैसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों के साथ टॉप 12 ठंडे स्थानों में शुमार हैं। स्थानीय लोगों को अब रातें काटना मुश्किल हो रहा है, और सुबह उठते ही ठंड का एहसास होने लगता है।

दक्षिण भारत में भी सर्द हवाओं का असर

उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण के हिल स्टेशन ऊटी में भी ठंड ने कमर कस ली है। यहां लौटते मानसून की हल्की बारिश के बीच ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं। गाड़ियों की विंडशील्ड पर पाला जमने से चालकों को परेशानी हो रही है जबकि पेड़-पौधों पर चमकदार बर्फ की परत ने सर्दी की शुरुआत का संकेत दे दिया है।

दिल्ली-यूपी में शाम-भोर की ठंड बढ़ेगी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। यहां तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे शाम और सुबह के समय लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। बिहार जैसे राज्यों में भी यही हाल है, रात को चादर ओढ़ना अनिवार्य हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सर्दी अब और तेज होगी।

9-10 नवंबर को शीतलहर का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि 9 और 10 नवंबर को कई राज्यों में शीतलहर चलेगी। इस दौरान ठंडी हवाओं की वजह से तापमान और नीचे जाएगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल सर्दी का मौसम ज्यादा कठोर रहेगा इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

TAGGED:Top_Newsweather update
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article आर्थिक तंगी से परेशान छात्रा ने कॉलेज में खुद पर पेट्रोल डलकर लगा ली आग, फीस जमा करने का था दबाव, देखिए वीडियो
Next Article नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने 50 दिन मांगे थे लेकिन बीत गए 3285 दिन!
Lens poster

Popular Posts

पीएम का ऐलान, बिहार में डेमोग्राफी मिशन जल्‍द

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी खास मेहरबान हैं। आज बोधगया में…

By अरुण पांडेय

उत्तर भारत में बाढ़ से तबाहीः दूरगामी नीतियों की जरूरत

उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा पिछले कुछ दिनों से भीषण बारिश और बाढ़ से प्रभावित…

By Editorial Board

आदिवासी महिलाओं से 120 करोड़ की ठगी पर नेशनल ट्राइबल कमीशन ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

old vehicles in delhi
देश

दिल्‍ली में अब नवंबर से नो फ्यूल नीति, चलन से बाहर होंगे पुराने वाहन

By Lens News Network
छत्तीसगढ़

झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को किया गिरफ्तार, रांची लेकर जाएगी टीम

By नितिन मिश्रा
Indian Army Agniveer Answer Key 2025
नौकरी

Indian Army Agniveer Answer Key 2025 : ऐसे करें डाउनलोड, जाने स्टेप्स

By पूनम ऋतु सेन
Nainital District Panchayat Election
अन्‍य राज्‍य

नैनीताल : पंचायत सदस्यों के अपहरण से नाराज अदालत ने दिए फिर से चुनाव के आदेश

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?