[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कौन सा राज्‍य जला रहा है सबसे अधिक पराली? सरकारी रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

भारत-रूस दोस्ती और वैश्विक मुद्दों पर पुतिन का बयान, कहा- अमेरिका भारत और चीन को धमकाना बंद करे

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 3, 2025 11:44 AM
Last updated: October 3, 2025 12:55 PM
Share
Putin On India and Modi
Putin On India and Modi
SHARE

Putin On India and Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोची में वाल्दाई पॉलिसी फोरम में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत और स्वतंत्र देश है, जो किसी के दबाव में नहीं झुकता। पुतिन ने PM मोदी को ऐसा नेता बताया, जो भारत के सम्मान को सबसे ऊपर रखते हैं।

खबर में खास
अमेरिकी दबाव पर पलटवार, तेल की कीमतों पर चेतावनीयूरोप को नसीहत

भारत को रूस का खास दोस्त बताते हुए उन्होंने दिसंबर में होने वाली अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्साह दिखाया और दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही।

अमेरिकी दबाव पर पलटवार, तेल की कीमतों पर चेतावनी

पुतिन ने अमेरिका पर भारत को रूसी तेल न खरीदने का दबाव डालने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है तो उसे 9-10 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है और वैश्विक तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा सकती हैं। इससे न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।

पुतिन ने अमेरिका पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया क्योंकि वह खुद रूस से यूरेनियम खरीदता है। उन्होंने भारत से रूस के कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीदकर व्यापार संतुलन बेहतर करने की सलाह दी।

यूरोप को नसीहत

पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे बेवजह रूस से डर फैलाते हैं, यह कहकर कि रूस NATO पर हमला करेगा।

उन्होंने कहा, “यूरोप के नेता इस डर को भूलकर चैन से सोएं।”

पुतिन ने रूस की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि रूस कभी कमजोर नहीं हुआ और जो इसे चुनौती देंगे, उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा।

इसके अलावा, उन्होंने BRICS में भारत-चीन की भूमिका की तारीफ की और ट्रम्प के “कागजी शेर” वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर रूस कमजोर है, तो NATO की ताकत क्या है?

पुतिन ने कहा कि रूस अपने परमाणु हथियारों पर पूरा भरोसा रखता है और जरूरत पड़ने पर जवाब देगा।

पुतिन ने डोनाल्ड ट्रम्प को नसीहत दी कि वे भारत और चीन को टैरिफ के जरिए डराना बंद करें। उन्होंने कहा कि ये देश दबाव में नहीं झुकेंगे, वरना उनकी राजनीति खतरे में पड़ सकती है।

TAGGED:bricsLatest_NewsPutin On India and Modi
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article कोलंबिया विश्वविद्यालय में राहुल गांधी का भाषण कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के हैंडल से नदारद
Next Article सोनम वांगचुक की पत्नी उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Lens poster

Popular Posts

CBI के ट्रैप में फंसे पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरन भुल्लर के घर से करोड़ों नगदी और गहने बरामद

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर एक बड़े विवाद के केंद्र…

By आवेश तिवारी

10 हजार NHM कर्मचारियों का आज राजधानी में जेल भरो आंदोलन

रायपुर। नौकरी में नियमित करने की मांग को लेकर करीब एक महीने से हड़ताल पर बैठे…

By दानिश अनवर

दुष्कर्म का आरोपी विधायक ऑस्ट्रेलिया भागा, एक टीवी चैनल को दिया इंटरव्यू तब मिली पुलिस को जानकारी

पंजाब के पटियाला जिले से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा पर…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Modi & Emergency
सरोकार

आपातकाल पर मोदी की कहानियां उनकी डिग्रियों जैसी हैं!

By अनिल जैन
अन्‍य राज्‍य

जोधपुर हाईवे पर भयानक हादसा, कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

By पूनम ऋतु सेन
Iran Attacks
दुनिया

ईरान का उलटवार! कतर में अमरीकी अड्डों पर मिसाइलें दागीं, इधर अमेरिका ने युद्ध विराम की घोषणा की

By Lens News Network
PRADA KOLHAPURI CHAPPAL VIVAD
दुनिया

कोल्हापुरी चप्पल विवाद: Prada कंपनी ने मानी अपनी गलती, कारीगरों को मिलेगी पहचान?

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?