[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

रायपुर का बेटा बना सर्वोच्च अदालत में जज

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: August 29, 2025 9:54 PM
Last updated: August 30, 2025 9:36 AM
Share
Supreme Court
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली को सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। उनकी नियुक्ति के साथ, न्यायालय में न्यायाधीशों की पूर्ण स्वीकृत संख्या 34 हो गई, जो 23 नवंबर, 2025 को मुख्य न्यायाधीश गवई की सेवानिवृत्ति तक जारी रहेगी।

जस्टिस आलोक अराधे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल में 1980 के मैट्रिक पासआउट हैं। वहीं, दूसरे जज न्यायामूर्ति पंचोली, जिन्होंने आज शपथ ली, वे 3 अक्टूबर, 2031 से 27 मई, 2033 को अपनी सेवानिवृत्ति तक भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में हैं।

जस्टिस पंचोली की नियुक्ति प्रक्रिया में कॉलेजियम की एक सदस्य, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना की ओर से असहमति थी। उन्हाेंने कहा कि न्यायमूर्ति पंचोली अखिल भारतीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में 57वें स्थान पर हैं और उनसे वरिष्ठ कई मेधावी न्यायाधीशों को पदोन्नति के लिए विचार किया जा सकता है।

अपनी असहमति में, न्यायमूर्ति नागरत्ना ने लिखा कि उनकी नियुक्ति न्याय प्रशासन के लिए “प्रतिकूल” होगी और कॉलेजियम की विश्वसनीयता दांव पर है।

हालांकि, कॉलेजियम ने 4:1 के बहुमत से 25 अगस्त को न्यायमूर्ति पंचोली और न्यायमूर्ति अराधे की सिफारिश की। सर्वोच्च न्यायालय में उनकी नियुक्ति 48 घंटे के भीतर, 27 अगस्त को अधिसूचित कर दी गई।

न्यायमूर्ति पंचोली का जन्म 28 मई, 1968 को अहमदाबाद में हुआ था और जून 2016 में उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। जुलाई 2023 में उन्हें पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया और 21 जुलाई को उन्हें वहां का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों में तीसरे स्थान पर रहे न्यायमूर्ति अराधे का मूल उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश में है, जबकि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों में 19वें स्थान पर रहे न्यायमूर्ति पंचोली का मूल उच्च न्यायालय गुजरात में है।

अप्रैल 1964 में जन्मे न्यायमूर्ति अराधे को दिसंबर 2009 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और फरवरी 2011 में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें 2016 में जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने मई से अगस्त 2018 तक लगभग तीन महीने तक इसके कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।

बाद में उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां वे जुलाई से अक्टूबर 2022 तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे। उन्हें जुलाई 2023 में तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 21 जनवरी, 2025 को मुख्य न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया।

80 के दशक में सेंट पॉल के स्पोर्ट्स क्लब के स्टार थे जस्टिस अराधे

13 अप्रैल 1964 को रायपुर में जन्मे जस्टिस अराधे ने सेंट पॉल स्कूल में 1980 में मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास साइंस के छात्र थे। मैट्रिक पास करने के बाद उन्हाेंने रायपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी और एमएससी किया। इसके बाद एलएलबी कर उन्होंने 12 जुलाई, 1988 को जबलपुर हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए।

सेंट पॉल स्कूल में जस्टिस अराधे स्पोर्ट्स क्लब में ब्लू क्लब के मेंबर थे। इस दौर में वे हॉकी, फुटबॉल, टेबल टेनिस सहित सारे खेलों में एक्टिव थे। उन्हें 1980 के दशक में सेंट पॉल स्कूल के स्टार थे।

उनके बारे में बात करते हुए अखिल पॉल कहते हैं कि स्कूल में जस्टिस अराधे उनके सीनियर थे, लेकिन स्कूल में ब्लू क्लब का मेंबर होने की वजह से उनकी बहुत अच्छी दोस्ती थे। मिलनसार जस्टिस अराधे स्पोर्ट्स में बहुत एक्टिव थे।

TAGGED:Chhattisgarhsupreme courtTop_News
Previous Article thailand pm paetongtarn shinawatra थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनावात्रा निलंबित, फोन बातचीत लीक बनी वजह, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Next Article Mauritania Sea Incident मॉरिटानिया के तट पर समुद्र में पलटी नाव, गांबिया के 69 प्रवासियों की मौत
Lens poster

Popular Posts

प्रतिनियुक्ति पर दिल्‍ली जा रहे आईएएस को विदाई देने के लिए फाइव स्‍टार होटल में सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया में ट्रोल होने के बाद कार्यक्रम स्‍थगित

उच्‍च शिक्षा विभाग का कारनामा रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में उच्‍च शिक्षा विभाग ने अपने सचिव रहे…

By The Lens Desk

अंततः न्याय

कर्नाटक से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बंगलुरू स्थित एक विशेष अदालत ने बलात्कार के…

By Editorial Board

सीएम का ऐलान – छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान खरीदेगी सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

private bus tour
छत्तीसगढ़

ये कैसा इंतजाम ? टपकने लगी बस की छत, यात्रियों ने खोली छतरी

By Lens News
tribal women
छत्तीसगढ़

भू-विस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने रोजगार को लेकर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

By Lens News
conversion
छत्तीसगढ़

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, बजरंग दल ने सौ से ज्यादा लोगों का मतांतरण कराने का लगाया आरोप

By नितिन मिश्रा
Supreme Court : निशिकांत दुबे पर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू
देश

धनखड़ के बाद अब बीजेपी सांसद ने सुप्रीम कोर्ट पर साधा निशाना, कहा – सीजेआई गृहयुद्ध के लिए जिम्मेदार

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?