[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस रिपोर्ट

हसदेव के बाद अब बैलाडीला की बारी, खत्‍म होने वाले हैं जंगल, पहाड़ और डायनासोर युग की वनस्‍पतियां भी 

बप्पी राय
बप्पी राय
Byबप्पी राय
Follow:
Published: August 28, 2025 6:53 PM
Last updated: August 29, 2025 11:46 AM
Share
Bailadila Forest
SHARE

दंतेवाड़ा। Bailadila Forest : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में बैलाडीला की पहाड़ियां जल्द ही अपने मूल स्वरूप को खो सकती हैं। यह बदलाव प्रकृति के कारण नहीं, बल्कि औद्योगिक विस्तार के चलते होगा। NMDC अपने नए कारखाने के लिए संरक्षित वन क्षेत्र से लगभग 15 हजार पेड़ काटने की तैयारी में है। कंपनी ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, जिससे इस क्षेत्र को बचाना अब लगभग असंभव है।

बैलाडीला केवल पत्थरों का ऊंचा टीला नहीं है, बल्कि यहां प्रकृति का अनमोल खजाना छिपा है। यहां दुर्लभ वनस्पतियां, जीव-जंतु, पक्षी और करोड़ों साल पुराने डायनासोर युग के फर्न पौधे पाए जाते हैं। हर कुछ किलोमीटर पर शानदार झरने इस क्षेत्र की सुंदरता को और निखारते हैं।

द लेंस की टीम अपनी विशेष रिपोर्ट में इन झरनों और फर्न के बगीचों को आखिरी बार आपके सामने प्रस्तुत कर रही है, क्योंकि अगले साल ये सब इतिहास बनकर रह जाएगा।

बैलाडीला की पहाड़ियों को छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी भी कहा जाता है। हरे-भरे जंगलों, पहाड़ी नदियों, अनोखे जीव-जंतुओं और सैक जैव विविधता से भरी हैं। यहां विशाल लौह अयस्क के भंडार हैं, जिनका खनन NMDC 1960 से कर रही है और इसे जापान सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में भेजती है।

किरंदुल के पास रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र 1859 और 1860 में हरी घाटी या धोबी घाट के नाम से जाना जाता है। इस घाटी में डायनासोर युग के फर्न पौधे, जैसे Alsophila spinulosa और Alsophila gigantea पाए जाते हैं, जो करोड़ों साल पुराने हैं और शाकाहारी डायनासोरों का भोजन हुआ करते थे। इन पौधों को वृक्ष बनने में हजारों साल लगते हैं। पास ही एक मनोरम झरना भी है, जो जंगल की शान बढ़ाता है।

वीडियो स्‍टोरी देखें

Bailadila Forest : यहां मिलता है 65% से अधिक शुद्ध अयस्‍क

बैलाडीला की पहाड़ियां लौह अयस्क की समृद्धि के लिए जानी जाती हैं। ये पहाड़ समुद्र तल से 4,183 फीट की ऊँचाई पर हैं। केंद्र सरकार की लौह अयस्क परियोजना ने बैलाडीला को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध किया है, क्योंकि यहां का लौह अयस्क 65% से अधिक शुद्ध है।

इसका खनन किरंदुल और बचेली में होता है और इसे ट्रेनों के जरिए विशाखापट्टनम भेजा जाता है। बैलाडीला की पहाड़ियों में आकाश नगर भी है, जो किरंदुल से 20 किलोमीटर दूर ऊंची चढ़ाई पर बसा है।

यहां की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 2,000 फीट है, जिसके कारण बादल नीचे दिखाई देते हैं और बारिश व गर्मी के मौसम में इसका नजारा बेहद आकर्षक होता है।

बैलाडीला की 14 पहाड़ियों में प्राचीन मूर्तियां बिखरी पड़ी हैं। राजा बंगला क्षेत्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली थी, वहीं बरहाडोंगरी की पहाड़ी पर लगभग एक हजार साल पुरानी गणेश मूर्ति, जिसे ढोलकल कहा जाता है, वह भी यही है।

TAGGED:Bailadila ForestBastarChhaattisgarhhasdeoLatest_News
Previous Article UK MP Rupert Lowe ब्रिटेन के 85 इलाकों में सक्रिय हैं ग्रूमिंग गैंग्स, रिपोर्ट में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी बलात्कारी
Next Article Bastar flood बारिश और बाढ़ से बदहाल बस्तर
Lens poster

Popular Posts

नक्सल ऑपरेशंस में शामिल अधिकारियों से मिले गृहमंत्री अमित शाह, X पर लिखे- अभियान में शामिल जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हूं

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में शामिल अधिकारियों से…

By Lens News

13 से 18 जून तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और आंधी की चेतावनी भी, देखें लिस्ट

WEATHER UPDATE : भारतीय मौसम विभाग ने 13 से 18 जून 2025 तक देश के…

By पूनम ऋतु सेन

लाल किला धमाका : जवाबदेही तय हो

सोमवार 10 नवंबर की शाम राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले के नजदीक एक कार में…

By Editorial Board

You Might Also Like

Chhattisgarh High Court
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा, जॉइन करने के बाद ट्रांसफर ऑर्डर को नहीं दे सकते चुनौती

By आवेश तिवारी
War on social media
साहित्य-कला-संस्कृति

साहित्य क्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समावेता युयुत्सव : सोशल मीडिया के युद्धक्षेत्र में साहित्यकारों की मोर्चाबंदी

By Editorial Board
parliament security
देश

संसद के चारों ओर लगेगी करंट वाली बाड़, नेपाल हिंसक आंदोलन के बाद सुरक्षा का विस्तार

By आवेश तिवारी
Brinda Karat
छत्तीसगढ़

हसदेव जंगल में 5 लाख पेड़ों की कटाई रोकने वृंदा करात ने किसे लिखी चिट्‌ठी और क्या लिखा, जानिए?

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?