[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कौन सा राज्‍य जला रहा है सबसे अधिक पराली? सरकारी रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कल सुबह साढ़े 10 बजे 3 मंत्री लेंगे शपथ, BJP ने विधायकों को भेजा न्यौता, राज्यपाल जगन्नाथ मंदिर पहुंचे

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: August 19, 2025 3:45 PM
Last updated: August 20, 2025 1:42 AM
Share
CG Cabinet
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार राजभवन में साढ़े 10 बजे होगा। राजभवन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, यह संकेत मिले हैं कि कल सुबह राजभवन में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी ने भी इस मामले में सूचना जारी की है। सुबह साढ़े 10 बजे शपथ ग्रहण के लिए सभी विधायकों को आमंत्रित किया है। विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने यह सूचना जारी की है। कौन बनेगा मंत्री, इस चर्चा के बीच राज्यपाल रमेन डेका रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जगन्नाथ मंदिर की देख रेख विधायक पुरंदर मिश्रा करते हैं। उनका नाम भी मंत्री बनने की सूची में प्रमुखता से लिया जा रहा था।

राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर जाकर श्री जगन्नाथ भगवान के दर्शन किए।
भाजपा के सभी विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

हरियाणा की तर्ज में छत्तीसगढ़ में पहले मंत्रियों की संख्या 14 होगी। इन तीन मंत्री पद में एक नाम तय माना जा रहा है, जो दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का है। दो अन्य मंत्रियों के रूप में अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और पुरंदर मिश्रा में से कोई दो शपथ ले सकता है।

दूसरी तरफ स्टेट गैरेज में नए मंत्रियों को लेकर भी तैयारियों शुरू हो गई हैं। स्टेट गैरेज को तीन मंत्रियों के लिए कार तैयार करने के निर्देश मिले हैं। स्टेट गैरेज मैनेजमेंट ने गाड़ियां भी तैयार कर ली हैं। 2020 की गाड़ियां मंत्रियों को अलॉट की जाएंगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट विस्तार के संकेत के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई थी। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल रमेन डेका से मिले। सोमवार से इन चर्चाओं के बीच घटनाक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राजभवन पहुंचे। इसके बाद रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा राज्यपाल से मिले। रात में पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान विधायक गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत, इंद्रकुमार साहू, गोमती साय मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने भाजपा में धड़कने बढ़ाईं, राजभवन भी सक्रियता का केंद्र

TAGGED:Top_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article justice b sudershan reddy INDIA ब्लॉक से जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, दक्षिण के लिए क्या हैं मायने?
Next Article Chinese Foreign Minister India visit ‘अब एकतरफा दबाव स्वीकार्य नहीं…’, चीनी विदेश मंत्री का भारत की धरती से अमेरिका को संदेश
Lens poster

Popular Posts

NHM कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरा छग सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM STRIKE) के 16 हजार से अधिक संविदा स्वास्थ्य…

By पूनम ऋतु सेन

नेतन्याहू के खिलाफ संसद में आवाज – आपने गजा में 19 हजार बच्चों और 53,000 नागरिकों की जान ली, आप बौखला गए हैं…

द लेंस डेस्‍क।  (Israel-Gaza Escalation) गजा युद्ध की निंदा और इजरायली सरकार की नीतियों की…

By अरुण पांडेय

एयर इंडिया के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, अब तक 270 शव मिले, अब हर उड़ान से पहले बोइंग 787 की होगी जांच

लेंस डेस्क। गुरूवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे…

By Lens News Network

You Might Also Like

Basavaraju
छत्तीसगढ़

माओवादियों का बयान साजिश, शहीद नहीं आतंक और हिंसा के युग का मुख्य सूत्रधार था बसवराजू: बस्तर आईजी

By दानिश अनवर
अन्‍य राज्‍य

एमपी सरकार ने गेहूं-धान की सरकारी खरीदी से हाथ खींचे, किसानों में मचा हड़कंप

By दानिश अनवर
SSC GD Results
देश

SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

By Lens News
LTV
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में बिना नागरिकता के रह रहे हिंदू नहीं जाएंगे पाकिस्‍तान

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?