The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • English
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • लेंस अभिमत
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
Latest News
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मरीज,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
ज्योति मल्होत्रा मामले में हिसार पुलिस का प्रेस नोट, मीडिया को संयम बरतने की हिदायत
शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे से शुरू होगी नई पारी
रामजीलाल अग्रवाल का निधन
नेतन्याहू के खिलाफ संसद में आवाज – आपने गजा में 19 हजार बच्चों और 53,000 नागरिकों की जान ली, आप बौखला गए हैं…
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ का कलेक्शन 260 करोड़ के पार   
देर रात छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग, देखें वीडियो
यूरोप में BYD का धमाल, टेस्ला को पछाड़कर रचा नया इतिहास
पीएम मोदी के सामने विकसित भारत@2047 पर नीति आयोग का फोकस, बस्तर पर विशेष चर्चा, CM साय सहित कई मुख्यमंत्री मौजूद
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इधर तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस रिपोर्ट
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • English
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • लेंस अभिमत
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
Follow US
© 2025 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Lens > देश > पीएम मोदी के सामने विकसित भारत@2047 पर नीति आयोग का फोकस, बस्तर पर विशेष चर्चा, CM साय सहित कई मुख्यमंत्री मौजूद
देश

पीएम मोदी के सामने विकसित भारत@2047 पर नीति आयोग का फोकस, बस्तर पर विशेष चर्चा, CM साय सहित कई मुख्यमंत्री मौजूद

Lens News Network
Last updated: May 24, 2025 11:39 am
Lens News Network
Share
Niti Aayog
फाइल फोटो : नीति आयोग की नौंवी बैठक की यह तस्वीर है।
SHARE

नई दिल्ली। 2047 तक भारत को विकसित  देश बनाने के उद्देश्य से देश का नीति आयोग (Niti Aayog)एक बार फिर आज दिल्ली में चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद हैं। भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। पीएम मोदी इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। वहीं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक से नदारद हैं।

विकसित भारत @2047 के लिए इस बार गवर्निंग काउंसिल का फोकस राज्यों पर है। ऐसे में सभी राज्यों की भूमिका अहम है। अलग-अलग राज्यों के आधार पर अलग से नीति बनाई जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री की सभी राज्यों के साथ यह अहम बैठक है।

इसे भी पढ़ें : 24 मई को नीति आयोग की बैठक, विकसित भारत 2047 पर होगी चर्चा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

यह बैठक छत्तीसगढ़ के लिए अहम है, क्योंकि इस बार बैठक में बस्तर अहम मुद्दा रहने वाला है। नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत पिछले करीब 1 महीने में दो बड़े ऑपरेशन माओवादियों के खिलाफ फोर्स ने चलाए हैं। इस ऑपरेशन में पहली बार माओवादियों के सबसे बड़े नेता को फोर्स ने निशाना बनाया है। इससे माओवादियों की रीढ़ पर चोट पहुंची है। ऐसे में बस्तर को नक्सल मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन की रिपोर्ट मुख्यमंत्री साय देंगे। बस्तर को लेकर नई प्लानिंग इस बैठक में बनाई जा सकती है।

इस बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद की समाप्ति, बस्तर सहित सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास और नई औद्योगिक नीति को लेकर राज्य की प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। बैठक में निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों पर भी राज्य का विजन रखेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।’

नीति आयोग की अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री राजधानी दिल्ली पहुंचे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, त्रिपुरा, हरियाणा, सिक्किम, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाग नहीं लेंगी। पिछली बार वे इस बात से नाराज होकर नीति आयोग की बैठक से बाहर निकली थी कि उन्हें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री से बोलने का कम समय दिया गया। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन॰ रंगास्वामी भी शामिल नहीं हो रहे हैं।

TAGGED:BastarBig_NewsNITI AAYOGPM Modi
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इधर तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून
Next Article यूरोप में BYD का धमाल, टेस्ला को पछाड़कर रचा नया इतिहास

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

आपकी चाल–ढाल बदल देंगे ये फुटवियर्स

लेंस डेस्क। किसी ने कहा है कि इंसान की पहचान उसके जूतों से होती है।…

By The Lens Desk

IMF से पाकिस्तान को क्‍यों मिला बेलआउट लोन ?

द लेंस डेस्क। भारत के तीखे विरोध के बावजूद अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान…

By The Lens Desk

सरकार ने आईएमएफ से सुब्रमण्यम को छह महीने पहले ही बुला लिया

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक के सुब्रमण्यम को कार्यकाल…

By The Lens Desk

You Might Also Like

देश

डिलीवरी बॉय से ड्राइवर तक, अब हर गिग वर्कर को हेल्थ कवर

By Poonam Ritu Sen
Waqf Amendment Act:
देश

वक्‍फ संशोधन कानून : दाऊदी बोहरा समुदाय ने कहा – थैंक्यू मोदी जी

By Arun Pandey
देश

एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला पत्र, न्यूयॉर्क के रास्‍ते से वापस मुंबई लौटा विमान

By Arun Pandey
harmful content
देश

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए तय की तीन महीने की समय-सीमा, पॉकेट वीटो पर लगाम

By Poonam Ritu Sen

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?