[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

ईद की नमाज पर क्‍यों मचा है सियासी घमासान, सड़क और छत को लेकर टकराव

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: March 27, 2025 4:07 PM
Last updated: March 27, 2025 5:24 PM
Share
SHARE

नई दिल्‍ली। होली के बाद अब देश के विभिन्न हिस्सों में ईद की नमाज को लेकर भी तनाव गहराने लगा है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत से पहले सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद बढ़ गया है। संभल में सीओ अनुज चौधरी ने ताजा बयान देकर फिर से मामले को तूल दे दिया है, वहीं मेरठ में भी सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली में बीजेपी विधायक करनैल सिंह भी सड़क पर नमाज पढ़ने के खिलाफ खड़े हो गए हैं, तो नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुए विवाद अभी तक ठंडा नहीं पड़ा है।

संभल में सीओ अनुज चौधरी का बयान फिर विवादों में

उत्तर प्रदेश के संभल में पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ अनुज चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने एक बार फिर सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। बैठक में उन्होंने कहा कि अगर कोई ईद की सेवई खिलाना चाहता है, तो उसे गुजिया भी खानी पड़ेगी। संभल में पीस कमेटी की बैठक के बाद तय किया गया कि अब न तो सड़क पर और न ही छतों पर नमाज अदा की जाएगी। इस फैसले पर राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है।

संभल के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि छत पर नमाज पढ़ने से रोक लगाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारी सीओ अनुज चौधरी पर भी सवाल उठाए हैं।

बता दें कि मस्जिद सर्वे को लेकर संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने हाल ही में जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीओ अनुज चौधरी होली और जुमे को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में रहे थे।

उन्होंने कहा था कि जुमे की नमाज तो साल में 52 बार होती है, लेकिन होली साल में सिर्फ एक बार आती है। अगर किसी को होली के रंगों से दिक्कत है, तो उन्हें उस दिन घर में ही रहना चाहिए। उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

मेरठ में माहौल खराब करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में छावनी इलाके की एक मस्जिद के पास हनुमान चालीसा के पाठ और कथित सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में एक हिंदू संगठन के नेता समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के हवाले से मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सोमवार को कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर इकट्ठा होकर इसे अवैध बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धर्म विरोधी नारे लगाए, हनुमान चालीसा का पाठ किया और मस्जिद को गिराने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिससे प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी।

दिल्ली में भाजपा विधायक को सड़क पर नमाज से एतराज

राजधानी दिल्ली में भी इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक करनैल सिंह, जिन्होंने पहले होली पर मुसलमानों को घर में रहने की हिदायत दी थी, अब सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। करनैल सिंह ने इस बारे में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखा है। आम आदमी पार्टी ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए इसे सियासी ड्रामा करार दिया है।

हरियाणा में घोषित तौर पर ईद की छुट्टी रद्द

बीजेपी शासित राज्य हरियाणा में सरकार ने इस बार प्रदेश में ईद की सार्वजनिक छुट्टी रद्द करने का फैसला किया है। 31 मार्च को ही ईद है और यह चालू वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन भी है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में कामकाज सामान्य रूप से होता है। यह सालों से होता भी आया है, लेकिन इस बार संयोग है कि ईद भी इसी दिन पड़ रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि घोषित रूप से ईद की छुट्टी रद्द करने का फरमान जारी किया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि कर्मचारियों को अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए कहा गया है। सरकार के इस फैसले पर कई संगठनों ने नाराजगी भी जताई है, लेकिन प्रशासन अपने फैसले पर कायम है।

हरियाणा में करीब 6 फीसदी मुस्लिम आबादी है। फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह, हथीन, सोहना, यमुनानगर, सढौरा और जगाधरी ऐसे इलाके हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। ये इलाके दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे हुए हैं।

TAGGED:Anuj Chaudharyconflict on Eid prayersKarnail Singhmeerutsambhal police
Previous Article क्या भारतीय यात्री अब रेल की बजाय हवाई सफर को दे रहे हैं प्राथमिकता ?
Next Article ‘मेरा काला रंग सात गुना खूबसूरत है’- शारदा मुरलीधरन
Lens poster

Popular Posts

TATA में ट्रस्‍ट का संकट, जानिए क्‍या है विवाद?

द लेंस डेस्‍क। टाटा ग्रुप भारत का सबसे बड़ा उद्योग समूह है जो कारों से…

By अरुण पांडेय

मॉस्को हवाई अड्डे पर बच्‍चे को जमीन पर पटकने वाला गिरफ्तार, खुद भी है बेटी का बाप, कोमा में मासूम

द लेंस डेस्‍क। रूस की राजधानी मॉस्को के शेरेमेतयेवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल दहला…

By Lens News Network

सरगुजा में मासूमों के पोस्टमार्टम की कीमत 10 हजार

सरगुजा। बुनियादी  स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जूझते छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से चौंकाने वाली…

By Lens News

You Might Also Like

MAHUA MOITRA
देश

महुआ मोइत्रा का छत्तीसगढ़ पुलिस पर बड़ा हमला, FIR पर बोला- ‘मूर्खों को मुहावरे समझ नहीं आते’

By Lens News Network
x account
देश

पाक रक्षा मंत्री का “एक्स” अकाउंट भारत में सस्पेंड

By Lens News
Plane Crash Report
देश

Plane Crash Report: पायलट संघ ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स को भेजा नोटिस, कहा- मांगो माफी

By अरुण पांडेय
Spicejet Airline
देश

स्पाइसजेट स्टाफ से मारपीट करने वाले सैन्य अधिकारी पर एफआईआर

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?