जस्टिस वर्मा की सुनवाई से CJI ने खुद को क्यों किया अलग?

Justice Yashwant Varma

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Varma) की एक याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग-अलग कर लिया है। जस्टिस वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उनकी याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई हो। यह याचिका इन-हाउस जांच कमेटी की उस रिपोर्ट को रद्द करने के लिए दायर की गई है, जिसमें उन्हें अधजली नोट कांड में दोषी ठहराया गया है। जस्टिस वर्मा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसे तुरंत सुनने की अपील की है।

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में यह मामला उठाया। उन्होंने सीजेआई से अनुरोध किया कि इस याचिका को जल्द सूचीबद्ध किया जाए। उन्होंने कुछ अहम संवैधानिक सवाल उठाए जाने की बात का हवाला दिया, जिस पर सीजेआई गवई ने एक बेंच गठित करने की बात कही। साथ ही कहा कि इस याचिका की वे सुनवाई नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा है कि उनके लिए इस मामले की सुनवाई करना उचित नहीं होगा। सीजेआई ने बाद में साफ किया कि न्यायालय इस पर फैसला लेगा और जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए एक उपयुक्त बेंच नियुक्त करेगा।

जस्टिस वर्मा ने अपनी याचिका में तत्कालीन सीजेआई संजीव खन्ना की 8 मई की उस सिफारिश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें संसद से उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई थी। यह सिफारिश उस जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी, जिसने जस्टिस वर्मा को दोषी पाया था।

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी चल रही है। दोनों सदनों से महाभियोग की कार्रवाई की जाएगी।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now