छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 पॉजीटिव मरीज, स्वाइन फ्लू के भी 37 मरीज सक्रिय

Corona Alert

लेंस हेल्थ डेस्क। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर और राजनांदगांव जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के सक्रिय मामलों के बीच कोरोना की वापसी से विभाग सतर्क हो गया है। रायपुर में मिले मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। राजनांदगांव के मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों मामलों में कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी रखी जा रही है। COVID-19 positive patients

स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर रहा है। परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत जांच कराएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें, मास्क लगाएं और चिकित्सकीय सलाह लें। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले भी जारी हैं। 1 जनवरी से 1 सितंबर 2026 तक प्रदेश में कुल 158 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 37 मरीज फिलहाल सक्रिय हैं।

जिलेवार आंकड़े
रायपुर: सबसे ज्यादा 66 मामले, 8 सक्रिय
दुर्ग: 17 मामले, सबसे ज्यादा 9 सक्रिय
बिलासपुर: 20 मामले
रायगढ़: 10 मामले, 3 सक्रिय
धमतरी और कोरबा: 9-9 मामले
राजनांदगांव: 4 मामले, 2 सक्रिय

अन्य जिलों में भी मामले सामने आए हैं। कुछ जिलों जैसे बलरामपुर, बीजापुर, कबीरधाम, सुकमा आदि में इस अवधि में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग दोनों संक्रमणों पर नजर रखे हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now