रायपुर और प्रयागराज के बीच आज से हवाई उड़ान बंद

October 26, 2025 6:13 AM
Raipur Prayagraj Flight

रायपुर/प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू हो रही है। इसके तहत प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान (Raipur Prayagraj Filght) आज से बंद हो जाएगी। प्रयागराज और रायपुर से 25 अक्टूबर को विमान ने आखिरी उड़ान भरी थी। कंपनी की अगली घोषणा तक उड़ान बंद रहेगी।

इंडिगो कंपनी ने लोड फैक्टर की वजह से पहले भी उड़ाने बंद की हैं। पुणे, इंदौर और भोपाल के लिए प्रयागराज से उड़ान पहले ही बंद कर दी गई है।

दूसरी तरफ एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ानें तथा इंडिगो की हैदराबाद और भुवनेश्वर उड़ानें 28 अक्टूबर से नई समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। यात्रियों की सुविधा और मौसम को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की शीतकालीन समय-सारिणी 26 अक्टूबर, 2025 से लागू हो रही है। इस बदलाव के तहत कुछ उड़ानों का समय 26 अक्टूबर से बदलेगा।

एलाइंस एयर की दिल्ली से प्रयागराज आने वाली उड़ान 28 अक्टूबर, 2024 से 17 मार्च, 2026 तक सुबह 9:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद यह विमान 10:05 बजे बिलासपुर के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, बिलासपुर से आने वाली उड़ान 30 अक्टूबर, 2025 से 26 मार्च, 2026 तक सुबह 10:45 बजे प्रयागराज आएगी और 11:10 बजे वापस बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

बिलासपुर की दूसरी उड़ान शाम 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 5:05 बजे वापस बिलासपुर के लिए उड़ान भरेगी। यह समय-सारिणी 29 अक्टूबर, 2025 से 25 मार्च, 2026 तक लागू रहेगी। एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ानों में 70-70 सीटें उपलब्ध हैं, जो यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देती हैं।

इंडिगो एयरलाइंस की भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली उड़ान 28 अक्टूबर, 2025 से 26 मार्च, 2026 तक सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी और 11:35 बजे वापस भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 12:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 1:15 बजे वापस हैदराबाद के लिए रवाना होगी।

यह समय-सारिणी भी 28 अक्टूबर, 2025 से 26 मार्च, 2026 तक लागू रहेगी। प्रयागराज से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ानें 26 अक्टूबर, 2025 से शीतकालीन समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में देरी पर यात्री ने पैनिक अटैक से जूझ रहे युवक को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now