राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)दौरे पर रहेंगी। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

रायपुर में जारी करेंगी 200 रुपये का स्मारक सिक्का

22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे राष्ट्रपति रायपुर के लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल

23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। बस्तर दशहरा अपनी आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now