नागपुर हिंसा: 6 आरोपियों पर देशद्रोह का केस, मास्टरमाइंड फहीम खान भी शामिल

April 18, 2025 9:25 AM

नागपुर| नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी फहीम शमीम खान भी शामिल है, जिसे हिंसा भड़काने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने और अफवाह फैलाने के आरोप में यह कार्रवाई की।

साइबर डीसीपी लोहित माटानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फहीम खान और अन्य 5 आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए हिंसा को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा, “FIR में 6 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें फहीम खान भी है। इनके खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।” पुलिस ने यह भी दावा किया कि हिंसा के पीछे बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है।

सोमवार रात हुई हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसमें 3 DCP रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। दंगाइयों ने पथराव, आगजनी और पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया था। इस मामले में अब तक 84 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिति पर काबू पाने के लिए शहर में कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पर हमला करने वालों को सजा मिलेगी।” जांच में तेजी और सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now