मुंबई की महिला बाइक राइडर की छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर ने मारी थी टक्कर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइक राइडर (Woman Bike Rider) की मौत हो गई है। रायपुर से कांकेर जा रहे बाइकर्स के समूह में शामिल मुंबई निवासी महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक करीब 20 बाइक राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर जा रहा था। धमतरी के बाद करीब 17 बाइकर्स आगे निकल गए, जबकि तीन बाइकर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान बालोद के पुरूर थाना क्षेत्र के मर्काटोला घाट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने रिद्धि ठक्कर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। डायल-112 की मदद से उन्हें चारामा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर धमतरी रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान कांदिवली, मुंबई निवासी रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। उनकी बाइक का नंबर MH 12 SP 0835 बताया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही साथी बाइकर्स मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। वे मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे।

फिलहाल पुरूर पुलिस ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now