UGC की बड़ी कार्रवाई, 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी, एडटेक कंपनियों के झांसे से बचें

लेंस डेस्क। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने फरवरी 2026 में अपनी नवीनतम सूची जारी कर 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है। शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने बुधवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी। मंत्रालय एडटेक प्लेटफॉर्म के भ्रामक विज्ञापनों, फर्जी डिग्री और अनधिकृत विदेशी टाई-अप संबंधी सवालों का जवाब दे रहा था। कई कंपनियां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट और ऊंची सैलरी वाली नौकरियों का झांसा देकर छात्रों को लुभा रही हैं।

एडटेक कंपनियों पर सख्ती

UGC ने पाया कि कुछ एडटेक कंपनियां मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के नाम पर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन डिग्री-डिप्लोमा का विज्ञापन दे रही हैं। आयोग ने साफ कहा कि ऐसी फ्रैंचाइजी व्यवस्थाएं गैरकानूनी हैं। इनके जरिए दी गई डिग्री मान्य नहीं होगी। दोषी कंपनियों और संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि एडमिशन से पहले UGC के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (DEB) की वेबसाइट पर कोर्स की मान्यता जरूर जांच लें।

फर्जी विश्वविद्यालयों पर नजर

UGC को शिकायत मिलने पर संस्थान को नोटिस भेजा जाता है। सही जवाब न मिलने पर उसे फर्जी सूची में डाल दिया जाता है। 1996 से काम कर रहा एंटी-मालप्रैक्टिस सेल ऐसे मामलों पर नजर रखता है। UGC राज्य सरकारों से भी FIR दर्ज कराने का अनुरोध करता है।

फर्जी संस्थान – राज्यवार

आंध्र प्रदेश (2)
Christ New Testament Deemed University, गुंटूर
Bible Open University of India, विशाखापट्टनम

अरुणाचल प्रदेश (1)

Indian Institute of Alternative Medicine

दिल्ली (12)
All India Institute of Public & Physical Health Sciences (AIIPHS)
Commercial University Ltd., दरीयागंज
United Nations University
Vocational University
ADR-Centric Juridical University
Indian Institute of Science and Engineering
Viswakarma Open University for Self-Employment
Adhyatmik Vishwavidyalaya (Spiritual University), रोहिणी
World Peace of United Nations University (WPUNU), पीतमपुरा
Institute of Management and Engineering, कोटला मुबारकपुर
National Institute of Management Solution, जनकपुरी
Mountain Institute of Management & Technology, नेहरू प्लेस

हरियाणा (1)
Magic & Art University, फरीदाबाद

झारखंड (1)
Daksha University (Vocational and Life Skill Education), रांची

उत्तर प्रदेश (4)
Gandhi Hindi Vidyapith, प्रयागराज
Netaji Subhash Chandra Bose University (Open University), अलीगढ़
Bhartiya Shiksha Parishad, लखनऊ
Mahamaya Technical University, नोएडा

राजस्थान (1)
Rajeev Gandhi Institute of Technology & Management, भिवाड़ी

महाराष्ट्र (1)
Raja Arabic University, नागपुर

पश्चिम बंगाल (2)
Indian Institute of Alternative Medicine, कोलकाता
Institute of Alternative Medicine and Research, डायमंड हार्बर रोड

पुडुचेरी (1)
Sree Bodhi Academy of Higher Education

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now