आज कर्नाटक बंद, क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

March 22, 2025 10:53 AM

बेंगलुरु| कर्नाटक में आज, 22 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद है। कन्नड़ समर्थक समूहों ने यह बंद बुलाया है। इससे रोज़ाना सफर करने वालों और छात्रों को परेशानी हो सकती है।

पिछले महीने बेलगावी में एक बस कंडक्टर पर मराठी समर्थकों ने हमला किया था, जिसके बाद कन्नड़ ओक्कुटा ने हिंसा के खिलाफ और मराठी संगठनों पर बैन की मांग के साथ बंद का ऐलान किया। यह महाराष्ट्र-कर्नाटक के पुराने भाषाई और सीमा विवाद का हिस्सा है।

क्या बंद रहेगा?
निजी परिवहन: ऑटो, बस, ओला-उबर सेवाएं प्रभावित।
मॉल और सिनेमाघर: ज्यादातर बंद रहेंगे।
दुकानें और प्राइवेट ऑफिस: कई जगह ताला लटका रहेगा।

क्या खुला रहेगा?
सरकारी दफ्तर: खुले रहेंगे, पर आवाजाही मुश्किल।
मेट्रो, रेल, हवाई सेवाएं: सामान्य रूप से चलेंगी।
अस्पताल और जरूरी सेवाएं: चालू रहेंगी।
स्कूल: परीक्षाओं के लिए कुछ खुले हो सकते हैं, पेरेंट्स संपर्क में रहें।

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि सरकार बंद का समर्थन नहीं करती, क्योंकि इससे छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित होंगी। बंद को देखते हुए बेलगावी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now