2.8 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी वैश्विक अर्थव्यवस्था, IMF ने घटाया अनुमान

IMF reduced growth forecast:

द लेंस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट  जारी कर दी है। इसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती पेश की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक आर्थिक वृद्धि 2025 में 2.8 प्रतिशत  रहने का अनुमान है। जो पहले 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। इसकी वजह अमेरिका के द्वारा लगाए गए नए टैरिफ और वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं को बताया जा रहा है। IMF के मुताबिक समय के साथ  इसमें और भी परिवर्तन हो सकता है।

हालांकि, ये रिपोर्ट भारत के लिए सकारात्मक दिख रही है। IMF के मुताबिक भारत 2025 और 2026 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 2025 के लिए 6.2 प्रतिशत है, जो 2026 में 6.3 प्रतिशत तक जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now