गिरकर फिर चढ़ा शेयर बाजार, लेकिन निवेशक सतर्क

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई। सुबह कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिर गया था, लेकिन दोपहर बाद कम कीमतों पर हुई खरीदारी से बाजार में जोरदार वापसी हुई।

अंत में बीएसई सेंसेक्स 509 अंक की बढ़त के साथ 74,616 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी-50 भी 155 अंक ऊपर चढ़कर 23,123 अंक पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों से पहले से ही सुस्ती के संकेत मिल रहे थे। एशियाई बाजारों में ईरान को लेकर बढ़ती चिंता साफ नजर आई। जापान का निक्केई और साउथ कोरिया का कोस्पी समेत ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

Share Market में सुबह के समय जोरदार बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिरकर 73,500 के स्तर के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 150-160 अंक की गिरावट के साथ 22,800 के नीचे आ गया।

सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स 565 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,542 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में 157 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमी आई और यह 22,811 अंक पर था। शुरुआती घंटों में दोनों इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा नीचे खुले थे।

किन क्षेत्रों में ज्यादा बिकवाली?

बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयर करीब 2 प्रतिशत गिरे। जोमैटो की पैरेंट कंपनी इंटरनल के शेयरों में भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति और एसबीआई जैसे बड़े शेयर भी नुकसान में रहे।

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 1.5 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.9 प्रतिशत टूटे। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी ऑटो में 2 प्रतिशत, बैंक और पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट रही। हालांकि मेटल और मीडिया शेयरों में हल्की तेजी दिखी।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 787 अंक (1.07%) चढ़कर 74,106 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 255 अंक (1.12%) की बढ़त के साथ 22,968 अंक पर पहुंचा था।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख रहा, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.20% बढ़कर 5,462 अंक पर था। जापान का निक्केई 0.14% गिरकर 53,330 अंक पर कारोबार कर रहा था। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,880 अंक के आसपास फ्लैट रहा।अमेरिकी बाजार में सोमवार को सकारात्मक बंद हुआ। डॉव जोन्स 165 अंक (0.36%) चढ़कर 46,669 अंक पर बंद हुआ।
नैस्डैक 0.54% ऊपर 21,996 अंक पर। एसएंडपी 500 में 29 अंक (0.44%) की बढ़त के साथ 6,611 अंक पर बंद।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

बाजार की गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 1.55% बढ़कर 111.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.7% उछलकर 115.5 डॉलर पर था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए बुधवार सुबह तक की डेडलाइन दी है, जिससे तनाव बढ़ गया है और तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now