बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में कंप्यूटर खराब, अभ्यर्थी 10 मिनट में लॉगआउट, अभिजीत दीपके पहुंचे प्रदर्शन में

लेंस डेस्क | महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार को बॉम्बे हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट Bombay High Court clerk typing test आयोजित किया गया। करीब 2,900 उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान कई कंप्यूटर, माउस और कीबोर्ड अचानक काम करना बंद कर गए।

कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उनकी स्क्रीन पीली पड़ गई और सर्वर में गड़बड़ी के कारण वे महज 10 मिनट बाद ही स्वतः लॉगआउट हो गए। इस तकनीकी समस्या को लेकर नाराज उम्मीदवारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योग्य अभ्यर्थियों को उनकी कोई गलती न होने के बावजूद फेल करार दिया गया। उन्होंने परीक्षा दोबारा कराने की जोरदार मांग की।

बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्लर्क पदों के लिए टाइपिंग परीक्षा एजेंसी के माध्यम से सामान्य प्रक्रिया के तहत कराई गई थी। हालांकि औरंगाबाद तथा कल्याण समेत कुछ परीक्षा केंद्रों से तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

परीक्षा हाईकोर्ट की नागपुर और औरंगाबाद बेंच के अंतर्गत 1,300 क्लर्क पदों के लिए तीन सेशन में आयोजित की गई थी। तकनीकी खराबी की शिकायत मुख्य रूप से सुबह 10 बजे से 11:15 बजे वाले सेशन में सामने आई।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now