रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे से प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी हड़ताल(strike) पर बैठ गए हैं। रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल परिसर में भी नियमित, संविदा और डेली वेजेस पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने आंदोलन शुरू किया। इस बीच आंदोलन में शामिल नर्सिंग अधिकारियों ने मरीज बच्चों को इंजेक्शन लगाकर अपनी ड्यूटी निभाई। हड़ताल के बीच मरीजों के प्रति उनकी यह जिम्मेदारी मानवता की मिसाल बन गई।
का नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे से प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल परिसर में भी नियमित, संविदा और डेली वेजेस पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने आंदोलन शुरू किया। इस बीच आंदोलन में शामिल नर्सिंग अधिकारियों ने मरीज बच्चों को इंजेक्शन लगाकर अपनी ड्यूटी निभाई। हड़ताल के बीच मरीजों के प्रति उनकी यह जिम्मेदारी मानवता की मिसाल बन गई।

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में वर्ष 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट लागू करना और संविदा, डेली वेजेस तथा एनएचएम (NHM) के तहत कार्यरत नर्सिंग स्टाफ का नियमितीकरण शामिल है। इसके अलावा संघ ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, आंदोलन शुरू होने की सूचना एक दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री और आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय को दे दी गई थी। रायपुर और राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली थीं। गुरुवार से प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेज परिसरों में आंदोलन शुरू होने के साथ ही नर्सिंग संवर्ग ने सरकार पर मांगें पूरी करने का दबाव बढ़ा दिया है।
दो से तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर मुख्यमंत्री का घेराव
नर्सिंग संगठनों ने सरकार को दो से तीन दिन का समय दिया है। संघ का कहना है कि इस अवधि में ग्रेड-पे का आदेश जारी नहीं हुआ और डेली वेजेस व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी शनिवार 21 नवंबर को नवा रायपुर स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर जुटेंगे। यहां से मुख्यमंत्री के घेराव की तैयारी है। इसकी घोषणा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के नर्सिंग संवर्ग के सदस्यों ने प्रेस वार्ता में की है।
नियमितीकरण और ग्रेड-पे पर अटका मामला
नर्सिंग अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वर्ष 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट लागू करने के साथ ही संविदा और डेली वेजेस कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुख है। संघ का मानना है कि इन मांगों पर निर्णय नहीं होने से नर्सिंग संवर्ग में असंतोष बढ़ रहा है।
नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत ने आंदोलन के जरिए सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।







