सास के पक्ष में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बहू को चेतावनी – नहीं रखा ख्याल तो जाएगी नौकरी

Chhattisgarh high court

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने अनुकंपा नियुक्ति और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह कोई ‘व्यक्तिगत उपहार या विरासत’ नहीं है, बल्कि मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए दी जाने वाली सहायता है।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस एके प्रसाद की बेंच में हुई, जिसमें अदालत ने स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति पर परिवार के अन्य आश्रितों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी होती है।

मामला अंबिकापुर की ज्ञांती तिवारी से जुड़ा है। उनके पति पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे, जिनकी वर्ष 2001 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बेटे अविनाश तिवारी को अनुकंपा नियुक्ति मिली और परिवार का सहारा बना।

बाद में बेटे की शादी नेहा तिवारी से हुई और दिसंबर 2021 में उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद नेहा तिवारी को पति के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई।

सास का आरोप है कि नियुक्ति मिलने के बाद बहू का व्यवहार बदल गया और उसने भरण-पोषण से इनकार कर दिया, जिससे वे आर्थिक तंगी में जीवन जीने को मजबूर हो गईं।

याचिका में मांग की गई कि बहू की नियुक्ति रद्द कर अविवाहित बेटी प्रीति तिवारी को नौकरी दी जाए।

हाईकोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति शर्तों और शपथ-पत्र के आधार पर दी जाती है, इसलिए उससे जुड़े दायित्वों से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि यह नियुक्ति पूरे परिवार के संरक्षण के लिए होती है।

कोर्ट ने संकेत दिया कि शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में सेवा समाप्ति जैसी कार्रवाई भी संभव है।

इस फैसले के बाद अनुकंपा नियुक्ति और पारिवारिक जिम्मेदारी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है और मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने शेरवानी के मामले में यूपी पुलिस को फटकार लगाई, हेट क्राइम के आरोप न जोड़ने पर नाराजगी

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories