चमोली हिमस्खलन हादसा : 4 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

April 16, 2025 7:58 PM

देहरादून| उत्तराखंड के चमोली एवलॉन्च हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार रात तक 33 लोगों का रेस्क्यू किया गया और आज शनिवार को खबर लिखे जाने तक 17 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है. इनमें से 4 गंभीर लोग से घायलों की मौत हो गयी है. 5 मजदूर अभी भी लापता है जिनकी तलाश जारी है.

चमोली के माणा गाँव के पास 28 फरवरी को सुबह 7 बजे के करीब हादसा हुआ, मोली-बद्रीनाथ हाईवे पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था, भारी बारिश होने की वजह से बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के 55 मजदूर कंटेनर हाउस में रुके थे, तभी बर्फ का पहाड़ खिसक गया और सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए. जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया,

रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के 4 हेलिकॉप्टर, आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के 200 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं. जो मजदूर फंसे हुए थे इन 55 मजदूरों में बिहार के 11, उत्तर प्रदेश के 11, उत्तराखंड के 11, हिमाचल प्रदेश के 7, जम्मू-कश्मीर के 1 और पंजाब के 1 मजदूर हैं, जबकि 13 मजदूरों का पता और मोबाइल नंबर नहीं है.

इस घटना के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया और मजदूरों से मुलाकात की। इससे पहले धामी से प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया है.

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now