दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, बैरिकेड और फेंसिंग हटाई गई

लेंस डेस्क। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन (Pakistan High Commission)के बाहर बने अवैध ढांचों को बुधवार देर रात बुलडोजर से हटा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार ये ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बने थे। कार्रवाई में बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए लगाए गए अस्थायी ढांचे हटाए गए।

संबंधित एजेंसियों ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई की। मौके पर टूटी रेलिंग, लोहे के फ्रेम, छत की चादरें और कंक्रीट के टुकड़े बिखरे दिखे। बाहरी हिस्से की सफेद मेटल फेंसिंग भी हटा दी गई। हालांकि मेन गेट, सफेद दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला मुख्य प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा। हाई कमीशन की मुख्य इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। दोनों घटनाओं के बीच तनाव का माहौल है। हाल ही में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था, जिस पर पाकिस्तान ने ऐतराज जताया था।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान दोनों कॉमनवेल्थ के सदस्य हैं, इसलिए दोनों देशों के राजनयिक मिशन को ‘हाई कमीशन’ कहा जाता है। गैर-कॉमनवेल्थ देशों में इसे एम्बेसी कहा जाता है। दोनों का काम लगभग एक जैसा होता है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now