SBI के बेसिक खातों में 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा चार्ज, 1 अक्टूबर से नए नियम

लेंस डेस्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियम बदल दिए हैं। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। इसके बाद हर महीने सिर्फ 4 बार मुफ्त कैश निकालने की सुविधा मिलेगी। पांचवीं बार से हर अतिरिक्त निकासी पर ₹15 प्लस GST का चार्ज लगेगा।

पहले डिजिटल लेनदेन को फ्री विड्रॉवल की गिनती में शामिल नहीं किया जाता था। अब 1 अक्टूबर से यह लिमिट बदल जाएगी। चार मुफ्त निकासी में SBI और अन्य बैंकों के ATM से कैश निकालना, बैंक ब्रांच से निकासी और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे AEPS भी शामिल होंगे। यानी कुल मिलाकर महीने में चार बार ही मुफ्त सुविधा मिलेगी।

SBI का BSBD खाता उन लोगों के लिए है जो बिना न्यूनतम बैलेंस के साधारण बैंकिंग सेवाएं लेना चाहते हैं। इसमें बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड मिलता है, लेकिन चेकबुक की सुविधा नहीं होती। इस खाते के साथ ग्राहक SBI में कोई दूसरा सेविंग्स अकाउंट नहीं रख सकता। अगर किसी के पास पहले से सेविंग्स अकाउंट है और वह BSBD खोलता है, तो उसे 30 दिनों के अंदर पुराना खाता बंद करना होगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now