छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले, सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले

IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार काे राज्य के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग 22 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में 1999 बैच के आईएएस सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आर. शंगीता (2005 बैच) को सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर अस्थाई रूप से सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण तबादले हुए हैं। कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर बदले गए हैं। हाल में प्रमोट हुए कुछ आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईएएस बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (2021 बैच) को नारायणपुर से अपर कलेक्टर के रूप में बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

देखें सूची


दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now