- एक आरोपी को गिरफ्तार, छह की तलाश जारी
मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में महाशिवरात्रि मेले के दौरान एक केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी छह आरोपियों की तलाश जारी है।
मुक्ताईनगर में 28 फरवरी को आयोजित मेले में आरोपी अनिकेत भोई, पीयूष मोरे, सहम कोली, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पलवी ने लड़कियों का पीछा किया, अभद्र टिप्पणियां कीं और मोबाइल से उनकी तस्वीरें-वीडियो लेने की कोशिश की। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जलगांव के पुलिस उपाधीक्षक कृष्णनाथ पिंगले के अनुसार, आरोपियों में से एक अनिकेत भोई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार हैं। अनिकेत के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, मेले में कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की थी।
आरोपी लड़के वीडियो भी बना रहे थे। गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की तो लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। हाथापाई की अलग से शिकायत दर्ज की गई है।