दिवाली पर टूटा भूपेश बघेल का दिल, जेल में बंद बेटे से नहीं मिल सके पूर्व सीएम

Bhupesh Baghel

रायपुर। दीपावली के दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए उदासी और निराशा नजर आई। जेल में बंद बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति भूपेश बघेल को नहीं मिली है। इससे मायूस होकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने दो दशक पहले अपने पिताजी के जेल जाने की धटना का भी जिक्र किया।

भूपेश बघेल ने लिखा, ‘दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था। पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीवाली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं।’

इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सियासी साजिश करार देते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि चैतन्य बघेल के जन्म दिन के दिन 18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में भिलाई के घर से उन्हें गिरफ्तार किया था।

इसके बाद चैतन्य ने ईडी की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को इस केस को सुनने के लिए कहा, जिसके बाद करीब दो महीने की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज कर दी और कहा कि ईडी ने गिरफ्तारी के लिए प्रक्रियाओं का पालन किया है।

यह भी पढ़ें : ED की कार्रवाई को अवैध बताने वाली चैतन्य की याचिका खारिज, हाई कोर्ट बोला – कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories