लेंस डेस्क। किसी ने कहा है कि इंसान की पहचान उसके जूतों से होती है। कई शोधों ने यह भी पाया है कि फुटवियर किसी से पहली मुलाक़ात को प्रभावित कर सकते है। सही फुटवेयर का चुनाव आपकी पर्सनेलिटी को निखारने में मदद करता है। यह आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने का काम भी करता है। हर ऑकेजन के लिए अलग अलग फुटवियर होते है। फुटवियर को जगह और कपड़ों के हिसाब से पहना जाता है। यह करने से लुक स्टाइलिश लगता है और लोगों के बीच कॉन्फिडेंट और अच्छा महसूस होता है। तो आइए जानते है कि किस जगह कैसे फुटवियर पहनने चाहिए।
• पार्टी: महिलाओं के लिए पार्टी में हाई हिल्स पहनना एक लोकप्रिय विलकप है, लेकिन यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वो आरामदायक है या नहीं। अगर हिल्स नहीं पहनना चाहते तो फ्लैट शूज एक अच्छा उपाय है। वहीं पुरुषों के लिए औपचारिक जूते जैसे ब्लैक टाई, ऑक्सफोर्ड शूज जैसे जूते पहनना उचित होता है। दोनों के ही जूतों का रंग और डिजाइन आपके कपड़ों से मेल खाना चाहिए। महिलाओं को ऐसी हिल्स का चयन करना चाहिए जिसकी ऊंचाई सही हो, आरामदायक हो और व्यक्तिगत शैली के अनुकूल हो, वरना ये पैरों को नुक्सान भी पहुंचा सकते है

• शादी: शादियों में अक्सर पारंपरिक कपड़े पहने जाते है। इसके साथ पुरुष मोज़डी, जूती और कोहलपुरी फुटवियर पहन सकते है जो पारंपरिक कपड़े के साथ मेल खाते हैं। महिलाएं भी मोज़डी और जूती जैसे फुटवियर का चुनाव कर सकती है जो पारंपरिक कपड़ों के साथ मेल खाते है और साथ ही साथ आरामदायक भी होते है।

• ट्रैवलिंग: ट्रैवलिंग के दौरान फुटवियर में सबसे ज्यादा जरूरत कंफर्ट की होती है। ट्रैवलिंग में चलने का काम सबसे ज्यादा होता है तो आरामदायक स्नीकर्स, ट्रेकिंग बूट्स और वॉटरप्रूफ शूज पहनना सही होता है। इससे आराम भी बना रहता है और पूरी यात्रा भर फुटवियर को लेके निश्चिंत रहा जा सकता है।

• ऑफिस: ऑफिस एक औपचारिक जगह है, यहां औपचारिक फुटवेयर पहनना ज्यादा आकर्षक और पेशेवर लगता है। ऑफिस में फॉर्मल शूज, लेदर शूज पहना जा सकता है। इसके साथ महिलाएं हिल्स का चयन भी कर सकती है। इस जगह पे सबसे ज्यादा ध्यान रंगों का रखा जाता है। पुरुष ब्लैक या ब्राउन और महिलाएं न्यूट्रल रंग पहन सकती है।

• कॉलेज: कॉलेज में पुरुष स्नीकर्स, लोफर्स और फ्लिप फ्लॉप पहन सकते है। यह फुटवियर आरामदायक और ठंडे होते है।महिलाएं स्नीकर्स, फ्लैट्स और सैंडल पहन सकती है, ये सभी फुटवियर आरामदायक और आकर्षक होते है।

• स्पोर्ट्स: स्पोर्ट्स के समय ऐसे फुटवियर का उपयोग करना चाहिए जो आरामदायक हो खेलो में सहारा दे और व्यक्तिगत शैली को निखारे। ऐसे फुटवियर है – रनिंग शूज, बास्केटबॉल शूज, टेनिस शूज। ये सभी जूते हर खेल में पैरों को सहारा देते है और आरामदायक होते है।
