[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

गलतफहमी न पालें, चंद्र ग्रहण देखने से नहीं होता कोई दुष्प्रभाव

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: September 7, 2025 8:00 AM
Last updated: September 7, 2025 5:37 PM
Share
Chandra Grahan 2025:
SHARE

लेंस डेस्‍क। Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होगा। नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और लखनऊ जैसे शहरों में लोग इसे देख सकेंगे। लेकिन चंद्र ग्रहण को लेकर अंधविश्वास भी खूब है। सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि चंद्रग्रहण सिर्फ खगोलीय घटना है। इसे इसी तरह से देखना चाहिए।

खबर में खास
क्‍यों कहते हैं खूनी चंद्रग्रहण?डरने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं
डॉ. दिनेश मिश्र

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि पुराने समय में लोग मानते थे कि चंद्रग्रहण राहू-केतू के चंद्रमा को निगलने से होता है। इस वजह से कई अंधविश्वास और मान्यताएं जुड़ गईं। लेकिन विज्ञान ने सिद्ध किया है कि चंद्रग्रहण पृथ्वी की छाया के कारण होता है।

जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है, तो उसका एक किनारा काला होने लगता है, जिसे स्पर्श कहते हैं। जब पूरा चंद्रमा छाया में आ जाता है, तो पूर्णग्रहण होता है। इसके बाद जब चंद्रमा छाया से बाहर निकलने लगता है, तो ग्रहण छूटना शुरू होता है। जब चंद्रमा पूरी तरह छाया से बाहर आ जाता है, तो ग्रहण समाप्त हो जाता है, जिसे मोक्ष कहते हैं।

क्‍यों कहते हैं खूनी चंद्रग्रहण?

कुछ लोग चंद्रग्रहण के लाल रंग को देखकर इसे “खूनी चंद्रग्रहण” कहते हैं और इसके दुष्प्रभाव की आशंका जताते हैं। डॉ. मिश्र ने स्पष्ट किया कि यह आशंकाएँ और भविष्यवाणियां सही नहीं हैं। चंद्रग्रहण में चंद्रमा का लाल रंग पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरने वाले सूर्य के प्रकाश के कारण होता है।

वायुमंडल नीली किरणों को हटा देता है और लाल किरणें चंद्रमा तक पहुंचती हैं। यही प्रभाव सूर्यास्त के समय भी देखा जा सकता है। चंद्रग्रहण का रंग हर बार अलग हो सकता है, जो वायुमंडल में धूल, बादल या साफ हवा पर निर्भर करता है। कभी-कभी चंद्रमा हल्का लाल, नारंगी या गहरा भूरा दिखता है। नवंबर 2021 और 2022 के चंद्रग्रहण गहरे लाल रंग के थे।

डरने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं

डॉ. मिश्र ने कहा कि चंद्रग्रहण का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इसे लेकर तरह-तरह के भ्रम और अंधविश्वास हैं, लेकिन लोगों को इनमें नहीं पड़ना चाहिए। चंद्रग्रहण देखना पूरी तरह सुरक्षित है और वैज्ञानिक इसका अध्ययन भी करते हैं। भारत के महान खगोलविद् आर्यभट्ट ने 499 ईस्वी में अपने ग्रंथ “आर्यभट्टीय” में सिद्ध किया था कि चंद्रग्रहण पृथ्वी की छाया से होता है। इसके बावजूद आज भी कई भ्रम बने हुए हैं।

डॉ. मिश्र ने नागरिकों से अपील की कि चंद्रग्रहण को बिना डर के देखें। यह एक खगोलीय घटना है। ग्रहण के दौरान खाने-पीने, बाहर निकलने या स्नान करने की बंदिशों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह धारणा भी गलत है कि गर्भवती महिलाओं या उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए ग्रहण हानिकारक है।

खाद्य वस्तुए ग्रहण से अशुद्ध नहीं होतीं और इन्हें खाना सामान्य दिन की तरह सुरक्षित है। यह सब बातें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पुस्तिका में भी बताई गई हैं।

यह भी देखें : पथर्रा की दादियां… एक गांव, एक फैक्‍ट्री और संघर्ष की कहानियां

TAGGED:Big_NewsChandra Grahan 2025lunar eclipse
Previous Article Kedar Kashyap मंत्री केदार कश्यप ने लकवागस्त चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को मारे कई थप्पड़
Next Article Helicopter crash अमेरिका में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सवार की गयीं जानें
Lens poster

Popular Posts

गजा की पुकार

इस समय दुनिया में मानवता कहीं दम तोड़ती नजर आ रही है तो वह फिलिस्तीन…

By Editorial Board

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को एक मंत्री हटाने लिखा पत्र, कहा – नियम विपरीत है चौदहवां मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14वें मंत्री के शपथ लेने के बाद से राजनीति गर्म है। छत्तीसगढ़…

By दानिश अनवर

चर्चिल की भविष्यवाणी के आईने में भारत का वर्तमान

भारत को आजादी हासिल होने से पहले ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री…

By अनिल जैन

You Might Also Like

Indigo flight cancelled
देश

हवाई यात्रा पर हाहाकार, बढ़े किराये पर सरकार सख्‍त, लगाया फेयर कैप

By अरुण पांडेय
देश

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया स्मरण

By पूनम ऋतु सेन
Terrorism is color-editable
देश

एनआईए ने साध्वी प्रज्ञा के लिए मांगी सजा-ए-मौत

By Lens News
देश

कांग्रेस पार्टी में मुंहमांगे टिकट के नाम कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?