[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

जिस पहाड़ी में कालीदास ने रची मेघदूत, उस पहाड़ी में क्यों पड़ रहीं दरारें?

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 2, 2025 6:29 PM
Last updated: September 3, 2025 12:38 PM
Share
Parsa Kente Coal Mines
SHARE

रायपुर। मध्य भारत के धार्मिक महत्व वाले रामगढ़ की पहाड़ी में दरारें पड़ने लगी हैं। यह वही पहाड़ी है जिसे न केवल आदिवासी आस्था और सरगुजा का धार्मिक केंद्र माना जाता है, बल्कि पुरातात्विक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अहम है। यह वही पहाड़ी है जिसे राम व सीता का निवास भी माना जाता है। इसी पहाड़ी में कालीदास ने मेघदूत की रचना की थी।  

इस पहाड़ी की इन दिनों राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रामगढ़ की पहाड़ी को लेकर एक पत्र लिखा है। टीएस सिंह देव ने सरगुजा केे रामगढ़ पहाड़ी के संरक्षण को लेकर पत्र लिखा है।

स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि खनन की वजह से पहाड़ी में दरारें पड़ रही हैं। इसका असर ऐतिहासिक महत्व वाले राम सीता मंदिर पर भी पड़ रहा है।

मंगलवार को सिंह देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया कि रामगढ़ पहाड़ी का धार्मिक महत्व है और खनन गतिविधियों के कारण पहाड़ी और मंदिर में दरारें आ रही हैं। टीएस सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री को 6 पन्नों का तथ्यात्मक पत्र लिखकर उन्होंने सरगुजा की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर रामगढ़ पर्वत को बचाने की गुहार लगाई है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि परसा-केंते कोल ब्लॉक एक्सटेंशन की खुदाई से रामगढ़ की पहाड़ी इस धरोहर पर संकट मंडरा रहा है। श्रीराम के वनवास काल से जुड़ा यह महत्वपूर्ण स्थल है और इसे हर हाल में बचाना जरूरी है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि हाल ही में वन मंडला अधिकारी (DFO) ने परसा क्षेत्र में खनन प्रक्रिया की अनुमति देने वाला एक पत्र जारी किया। परसा क्षेत्र को लेकर दो NOC जारी की है, जो गलत जानकारी देकर जारी की गई है।

सिंहदेव ने डीएफओ की रिपोर्ट में उल्लेखित निर्देशांकों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘NOC में जानकारी दी गई है कि पहाड़ी और मंदिर 11 किमी दूर है लेकिन अगर निर्देशांकों को देखें तो दूरी 10 किमी से कम है। ऐसे में साफ है कि NOC देने के लिए गलत जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि खनन प्रक्रिया आगे बढ़ी, तो यह धार्मिक स्थल को और अधिक नुकसान पहुंचेगा। सिंहदेव ने आगे बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान विधानसभा में खनन के आगे विस्तार को रोकने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

इस मुद्दे को एनजीटी के समक्ष उठाया गया था और ट्रिब्यूनल ने वन्यजीव संस्थान भारत के समक्ष जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा इसे ‘नो गो क्षेत्र’ घोषित करने की सिफारिश भी की थी। सिंहदेव ने कहा कि रामगढ़ पहाड़ी के संरक्षण के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

टीएस ने सीएम को जो पत्र लिखा कि मैं यह पत्र गहन व्यथा के साथ लिख रहा हूं, क्योंकि 26 जून 2025 को डीएफओ ने केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक के संबंध में प्रस्तुत स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन में 1742.155 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन की अनुशंसा की गई है।

टीएस ने पत्र में लिखा है कि प्रतिवेदन का संंक्षिप्त अवलोकन बताता है कि इसमें कई महत्वपूर्ण तथ्यों की उपेक्षा की गई है। यदि इस खनन को स्वीकृति प्रदान की जाती है तो यह रामगढ़ पहाड़ी के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा होगा। डीएफओ ने सरगुजा के 10 बिंदुओं वाले प्रतिवेदन को शासकीय रिकॉर्ड के हवाले से खंडित किया है।

टीएस सिंह देव ने कहा कि स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन में बिंदु 10 के अंतर्गत प्रश्न पूछा गया था कि क्या आवेदित क्षेत्र किसी इकोलॉजिकल सेंसेटिव क्षेत्र यानी कि राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य, बायो स्फेयर रिजर्व, प्राकृतिक झील, आदिवासी सेटलमेंट क्षेत्र, धार्मिक स्थल की सीमा के 10 वर्ग किमी के अंतर्गत है या नहीं।

इस सवाल के जवाब में डीएफओ ने अपने पत्र में लिखा कि रामगढ़ पुरातात्विक स्थल और पर्यटन क्षेेत्र केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक से 11 किलाे मीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक पुरातात्विक महत्व का धार्मिक स्थल है।

इस जवाब के साथ डीएफओ के दिए रामगढ़ के जीपीएस लोकेशन को टीएस सिंह देव ने गलत बताया।

टीएस ने आगे बताया कि वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून ने एनजीटी के आदेश के तहत पूरे हसदेव अरण्य कोलफील्ड को लेकर जो बायोडायवर्सिटी असेसमेंट स्टडी ने रिपोर्ट दी, उसमें भी साफ जिक्र किया गया था कि वर्तमान में संचालित परसा ईस्ट केते बासेन कोल ब्लॉक के अतिरिक्त हसदेव अरण्य कोल फील्ड के अन्य क्षेत्रों को नो गो एरिया घोषित कर खनन पर रोक लगाने की अनुशंसा की है।

यह भी पढ़े : अडानी को लेकर भूपेश के आरोपों पर भाजपा ने किन दस्तावेजों के साथ कांग्रेस पर किया पलटवार?

TAGGED:Top_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article EC notice to Pawan Khera दो वोटर आईडी मामले में पवन खेड़ा को चुनाव आयोग का नोटिस
Next Article maraatha aarakshan aandolan मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे का ऐलान-‘सरकारी आदेश लाइए, खत्म कर देंगे आंदोलन, उड़ाएंगे गुलाल’
Lens poster

Popular Posts

रायपुर में काम न आया कोहली-गायकवाड़ का शतक, 358 रन बनाने के बाद भी खराब गेंदबाजी के चलते हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका के मारक्रम, ब्रिट्जके, ब्रेविस ने पलटा मैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में…

By दानिश अनवर

इंडिगो के अधिकारियों ने ट्रेनी पायलट को कहा कि तुम उड़ान के लायक नहीं चप्पल सीलो, एफआईआर दर्ज

नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली | गुड़गांव में इंडिगो एयरलाइंस (INDIGO AIRLINES) के तीन अधिकारियों के खिलाफ…

By Lens News Network

‘चार दिन के युद्ध में…’ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्‍तानी पीएम ने किया ये दावा!

लेंस डेस्‍क। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्‍तान बयानबाजियों से बाज नहीं आ रहा है। आज…

By Lens News Network

You Might Also Like

TI to DSP
छत्तीसगढ़

TI से DSP बने 21 अफसरों की एक महीने तक नक्सल मोर्चे पर तैनाती

By Lens News
अन्‍य राज्‍य

आजमगढ़ में अल्पसंख्यक समुदाय के एक बच्चे की हत्याकर शव दरवाजे पर टांगा, दो बदमाशों का एनकाउंटर

By आवेश तिवारी
Udaipur Files
देश

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज मामले में केंद्र के निर्णय का इंतजार, 21 जुलाई तक सुनवाई टली

By अरुण पांडेय
Kumhari CCTV footage
छत्तीसगढ़

सीसीटीवी फुटेज : ASI पर हमला ट्रक ड्राइवर ने किया था

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?