[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
नए विधानसभा भवन में कांग्रेस के बहिष्कार से सदन की शुरुआत
किराए की बिल्डिंग के नए हॉस्टल प्रवेश द्वार का उद्घाटन, ये छग में ऐसा पहला मामला, मेडिकल छात्रों का संकट बरकरार
सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग, हनुक्का उत्सव के दौरान हमला, 10 की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में
बांग्लादेश के लिए दोहरी मार, सूडान में 6 शांतिरक्षकों की मौत, साउथ अफ्रीका में 16 नागरिकों की डिपोर्टेशन की तैयारी
देश में कड़ाके की सर्दी की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन और दिल्ली में प्रदूषण चरम पर
मैसी के कोलकाता कार्यक्रम में हंगामे के बाद आयोजक सताद्रु दत्ता गिरफ्तार, टिकटों का पूरा पैसा होगा वापिस
CBI का बड़ा खुलासा, 1000 करोड़ की साइबर ठगी में 4 चीनी नागरिकों सहित 17 लोग आरोपी
भारत विविधताओं का उत्सव है – प्रो. आर. के. मंडल
बिहार में मॉब लिंचिंग: मुस्लिम फेरी वाले की मौत, गर्म रॉड से जलाया, तोड़ी उंगलियां  
चढ़ रही चांदी दो लाख के पार, कितनी टिकाऊ है ये तेजी?
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

ट्रंप के 50% टैरिफ से भारत पर संकट, टेक्सटाइल से ज्वेलरी तक उद्योगों पर गहरा असर, अर्थव्यवस्था को झटका

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: August 28, 2025 2:22 PM
Last updated: August 28, 2025 2:22 PM
Share
Trump Tariff impact on India
Trump Tariff impact on India
SHARE

Trump Tariff impact on India : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ट्रंप टैरिफ’ ने वैश्विक व्यापार को हिला दिया है। जनवरी में सत्ता संभालते ही ट्रंप ने व्यापार घाटे को कम करने के नाम पर विभिन्न देशों पर टैरिफ की बौछार शुरू कर दी। अब भारत पर 50% टैरिफ लगने से देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। 27 अगस्त से लागू इस कदम का मुख्य कारण भारत का रूस से तेल खरीदना बताया जा रहा है, जो अमेरिका के अनुसार यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहा है। लेकिन क्या है टैरिफ, टैक्स और ड्यूटी? इन शब्दों के बीच का फर्क समझना जरूरी है, क्योंकि ये सरकारी राजस्व के प्रमुख स्रोत हैं।

खबर में खास
टैक्स, ड्यूटी और टैरिफ: क्या है इनका फर्क?ट्रंप टैरिफ का भारत पर असर: 50% शुल्क से व्यापार पर ब्रेककौन-से सेक्टर और राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित?

टैक्स, ड्यूटी और टैरिफ: क्या है इनका फर्क?

ट्रंप के टैरिफ विवाद ने इन शब्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है। आसान भाषा में समझें तो ये सभी सरकार की कमाई के तरीके हैं लेकिन इनके दायरे अलग-अलग हैं।

टैक्स क्या है?

टैक्स सरकार की मूल कमाई का स्रोत है, जो लोगों और चीजों पर लगाया जाता है। यह सीधा या अप्रत्यक्ष हो सकता है। जैसे, आयकर या बिक्री कर। टैक्स देना हर नागरिक का कर्तव्य है, और न देने पर सजा होती है। सरकारी योजनाओं, सड़कों और शिक्षा के लिए यह पैसा इस्तेमाल होता है। कुल मिलाकर, टैक्स देश की आर्थिक रीढ़ है।

ड्यूटी क्या है?

ड्यूटी एक प्रकार का अप्रत्यक्ष टैक्स है, जो खरीद-बिक्री या वस्तुओं पर लगता है। यह उपभोक्ता को महंगा बनाता है। मुख्य रूप से दो तरह की होती है:

एक्साइज ड्यूटी: देश में बनी वस्तुओं पर लगने वाला शुल्क। जैसे, फैक्ट्री में बने सामान पर। उत्पादक इसे उपभोक्ता की कीमत बढ़ाकर वसूल लेता है।

कस्टम ड्यूटी: विदेश से आने-जाने वाली चीजों पर लगता है। इसका मकसद स्थानीय उद्योगों की रक्षा करना और राजस्व बढ़ाना है। भारत में विदेशी सामान पर यही कस्टम ड्यूटी लगती है।

टैरिफ क्या है?

टैरिफ ड्यूटी का ही एक रूप है, लेकिन खासतौर पर दूसरे देशों से आने वाली वस्तुओं पर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य आयात को महंगा बनाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। ट्रंप का टैरिफ अमेरिका के हित में है, वे चाहते हैं कि अमेरिकी सामान सस्ता रहे और विदेशी महंगे। लेकिन सभी ड्यूटी टैरिफ नहीं होतीं, टैरिफ व्यापार नीति का हथियार है।

संक्षेप में, टैक्स सबसे व्यापक है (व्यक्ति और वस्तु दोनों पर), ड्यूटी अप्रत्यक्ष कर है (खासकर वस्तुओं पर), जबकि टैरिफ आयात-निर्यात को नियंत्रित करने का टूल है। भारत में विदेशी सामान पर कस्टम ड्यूटी लगती है, जो अमेरिकी टैरिफ का जवाब हो सकती है।

ट्रंप टैरिफ का भारत पर असर: 50% शुल्क से व्यापार पर ब्रेक

ट्रंप ने पहले 7 अगस्त से 25% ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ लगाया, जो व्यापार असंतुलन सुधारने के लिए था। फिर 27 अगस्त से रूस से तेल खरीदने की सजा के तौर पर अतिरिक्त 25% जुर्माना लगाया जिससे ये कुल 50% हो गया। यह भारत के 86.5 अरब डॉलर के अमेरिकी निर्यात का बड़ा हिस्सा प्रभावित करेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार भारत का जीडीपी 0.3% से 0.6% तक गिर सकता है और 60 अरब डॉलर के निर्यात पर खतरा है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा बाजार है, लेकिन अब वियतनाम चीन और बांग्लादेश जैसे देश फायदा उठा सकते हैं क्योंकि उनके टैरिफ कम हैं।

भारत सरकार ने कहा है कि यह ‘अनुचित’ है और रूस से तेल खरीदना ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया है कहा कि देश बिना किसी दबाव के फैसले लेगा। विपक्ष ने इसे ‘आर्थिक ब्लैकमेल’ बताया है। अब भारत अमेरिका से बातचीत जारी रखेगा लेकिन किसानों और छोटे उद्योगों की रक्षा प्राथमिकता है।

कौन-से सेक्टर और राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित?

ट्रंप के टैरिफ से भारत के निर्यात-निर्भर उद्योगों को करारा झटका लगेगा। अमेरिका में भारतीय सामान महंगे हो जाएंगे, जिससे मांग घटेगी। नौकरियां खतरे में हैं, खासकर छोटे-मध्यम उद्योगों में।

रत्न और आभूषण: भारत अमेरिका को 10 अरब डॉलर का निर्यात करता है, जो वैश्विक हिस्सेदारी का 40% है। पहले टैरिफ 2% था, अब 52%। गुजरात का सूरत, महाराष्ट्र का मुंबई और राजस्थान का जयपुर जैसे केंद्र प्रभावित होंगे। लाखों कारीगरों की नौकरियां जा सकती हैं।

कपड़े और टेक्सटाइल:

    10.3 अरब डॉलर का निर्यात, कुल का 28%। टैरिफ 63% से ज्यादा हो गया। तमिलनाडु का तिरुपुर, उत्तर प्रदेश का नोएडा, हरियाणा का गुरुग्राम, कर्नाटक का बेंगलुरु, पंजाब का लुधियाना और राजस्थान का जयपुर सबसे ज्यादा प्रभावित। 5 अरब डॉलर का नुकसान संभव, वियतनाम-बांग्लादेश को फायदा।

    कृषि और मरीन उत्पाद: 5.6 अरब डॉलर का निर्यात, जिसमें झींगा, मसाले, डेयरी, चावल शामिल। सीफूड इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित। पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे कृषि राज्य नुकसान झेलेंगे। पाकिस्तान, थाईलैंड जैसे देश सस्ते सामान बेचेंगे।

    चमड़ा और फुटवियर:

      1.18 अरब डॉलर का निर्यात। उत्तर प्रदेश के कानपुर-आगरा और तमिलनाडु के अंबूर-रानीपेट क्लस्टर पर असर। वियतनाम-चीन को फायदा।

      कालीन उद्योग:

      1.2 अरब डॉलर का निर्यात, 60% हिस्सेदारी। टैरिफ 53% हो गया। उत्तर प्रदेश के भदोही-मिर्जापुर और जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर संकट में। तुर्की-पाकिस्तान को लाभ।

      हथकरघा उत्पाद:

        1.6 अरब डॉलर का निर्यात, 40% हिस्सेदारी। राजस्थान के जोधपुर-जयपुर और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-सहारनपुर में फैक्टरियां प्रभावित। चीन-तुर्की आगे बढ़ेंगे। पंजाब से गुजरात और तमिलनाडु तक 20 हजार करोड़ का नुकसान हो सकता है। कानपुर का चमड़ा और भदोही का कालीन उद्योग हजारों करोड़ गंवा सकते हैं।

        TAGGED:INDIA ECONOMYtariff warTop_NewsTrump Tariff impact on India
        Byपूनम ऋतु सेन
        Follow:
        पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
        Previous Article Jammu Rain & Landslide Jammu Rain & Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हादसा, 34 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य तेज, ट्रेनें रद्द
        Next Article Abusive words for PM Modi वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्‍द पर घमासान
        Ad Exhibition Lens

        Popular Posts

        केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का 101 साल की उम्र में निधन

        तिरुवनंतपुरम। कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का सोमवार…

        By अरुण पांडेय

        अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इसरो के खिलाफ फैसला, आखिर क्या है 1.29 अरब डॉलर का मामला?

        द लेंस डेस्क। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की पीठ ने पिछले हफ्ते सर्वसम्मति…

        By Lens News

        स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद के अनुयायी निकले भू-माफिया, बोलीविया में कब्‍जा की जमीन, 20 गिरफ्तार

        यौन शोषण और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाने के बाद भारत से फरार हुए स्वयंभू…

        By अरुण पांडेय

        You Might Also Like

        देश

        नेशनल हेराल्ड केस में राहुल, सोनिया, सैम पित्रोदा पर ED के बाद EOW का शिकंजा

        By आवेश तिवारी
        Monsoon alert
        देश

        मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने प्रदेश का हाल

        By पूनम ऋतु सेन
        Ajay Chandrakar
        छत्तीसगढ़

        BJP अध्यक्ष से MLA की नाराजगी का कांग्रेस का दावा, जवाब मिला – राजनीति के लिए दूसरा विषय तलाशिए

        By दानिश अनवर
        Medical College Bribery Scandal
        छत्तीसगढ़

        रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घोटाला: CBI ने 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

        By पूनम ऋतु सेन

        © 2025 Rushvi Media LLP. 

        Facebook X-twitter Youtube Instagram

        kofbola resmi

        kofbola resmi

        kofbola

        link daftar bola

        sabung ayam online

        kyndrasteinmann.com

        judi bola parlay

        agen parlay

        kofbola

        situs toto

        sbet11

        toto sbet11

        www.miniature-painting.net

        link kofbola

        daftar link kofbola

        link kof bola

        okohub.com

        sbet11

        kofbola parlay

        situs bola parlay

        https://p2k.itbu.ac.id/

        https://www.dsultra.com/

        https://stimyapim.ac.id/

        • The Lens.in के बारे में
        • The Lens.in से संपर्क करें
        • Support Us
        Lens White Logo
        Welcome Back!

        Sign in to your account

        Username or Email Address
        Password

        Lost your password?