[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
ऑनलाइन सट्टेबाजी में कांग्रेस विधायक पर शिकंजा, 150 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
सबरीमाला सोना गबन मामला: मंदिर के नौ अधिकारियों पर कार्रवाई
डिप्टी एसपी की पत्‍नी के भाई को पीट पीटकर मार डाला
मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों की दिनदहाड़े हत्या, तालिबानी विदेश मंत्री से मिलने गए थे मौलाना
तेजस्वी के खिलाफ लड़ सकते हैं पीके, खुला चैलेंज
तालिबान की प्रेस कॉन्‍फेंस से भारत सरकार ने झाड़ा पल्‍ला, महिला पत्रकारों की एंट्री बैन पर मचा हंगामा
68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा
टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा
बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
क्या है ननकी राम कंवर का नया सनसनी खेज आरोप?
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

एक और कांग्रेसी विधायक को भाया RSS का गीत, जानिए क्‍या है मामला?

अरुण पांडेय
Last updated: August 25, 2025 6:12 pm
अरुण पांडेय
Share
RSS song
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बाद तुमकुरु से कांग्रेस विधायक एच.डी. रंगनाथ ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रार्थना गीत की शुरुआती पंक्तियां, ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’, गुनगुनाईं और इसकी तारीफ की।

तुमकुरु के कुनिगल में पत्रकारों से बातचीत में रंगनाथ ने इस गीत को बेहद सुंदर बताया। उन्होंने कहा कि जब डिप्टी सीएम शिवकुमार ने इसे विधानसभा में गाया, तभी से उनकी इसमें रुचि जगी। गीत को सुनने और इसका अर्थ समझने के बाद वे इससे काफी प्रभावित हुए।

उनके मुताबिक गीत में उस मातृभूमि को प्रणाम करने की बात है, जहां हमारा जन्म हुआ। इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और उसे दूसरों की अच्छी चीजों को अपनाने में कोई हर्ज नहीं है।

रंगनाथ ने कहा कि उन्होंने यह गीत पहली बार तब सुना, जब शिवकुमार ने विधानसभा में इसे गाया। उन्होंने गीत का अर्थ पढ़ा, जिसमें मातृभूमि के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। उनके लिए इसमें कोई गलत बात नहीं है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के तहत अच्छी चीजों को स्वीकार करना उनकी नीति का हिस्सा है।

भाजपा पर साधा निशाना

हालांकि, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम करती है, जिसका कांग्रेस हमेशा विरोध करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की विचारधारा कभी भी कांग्रेस से मेल नहीं खा सकती। फिर भी, अगर कोई आरएसएस का गीत गाता है, तो इसमें क्या बुराई है? उनका बस यही सवाल है।

इससे पहले डी के शिवकुमार ने हाल ही में विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ पर चर्चा के दौरान यह गीत गाकर सभी को हैरान कर दिया था। बाद में उन्होंने सफाई दी कि वे जन्मजात कांग्रेसी हैं और पार्टी के साथ पूरी तरह समर्पित हैं। भाजपा या आरएसएस से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। एक राजनेता के तौर पर उन्होंने भाजपा और जद-एस के साथ-साथ आरएसएस पर भी अध्ययन किया है। उन्हें इस बात की पूरी जानकारी है कि आरएसएस ने कर्नाटक में अपने संगठन को कैसे खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: डीके शिवकुमार ने गाया ‘नमस्ते सदा वत्सले’, जानिए फिर क्‍या हुआ?

TAGGED:D K ShivakumarMLA RanganathRSS songTop_NewsTumkur
Previous Article dengue vaccine भारत की पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन ‘डेंगीऑल’ जल्द होगी तैयार
Next Article 120 बहादुर से जुड़ी कौन सी बात ने फरहान अख्तर को किया प्रेरित, एक्टर ने खुद किया खुलासा
Lens poster

Popular Posts

रिलायंस कम्युनिकेशन का लोन अकाउंट फ्रॉड घोषित, 404 अरब का कर्ज

नेशनल ब्यूरो। दिल्ली भारतीय स्टेट बैंक ने दिवालिया हो चुकी अनिल अंबानी के रिलायंस कम्युनिकेशंस…

By Lens News Network

एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी, रियाद में आपात लैंडिंग

नई दिल्‍ली। बर्मिंघम से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान AI114 में बम की…

By Lens News Network

नेता प्रतिपक्ष पर संगठन के फैसले से नाराज रायपुर में कांग्रेस के 8 में से 5 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी

रायपुर। रायपुर नगर निगम के कांग्रेस के 8 में से 5 पार्षदों (Revolt in Congress)…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

PM modi birthday
देश

पीएम के जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं में किसने क्‍या कहा, मोदी ने क्‍यों लिया पाकिस्‍तान का नाम?

By Lens News Network
mig-21 retirement
देश

62 साल की गर्जना के बाद मिग-21 रिटायर, 1965 के युद्ध से लेकर बालाकोट एयर स्‍ट्राइक तक दिखाया शौर्य  

By अरुण पांडेय
Madri Kakoti
देश

‘असली आतंकी को पहचानो’ इस बयान से विवादों में घिरी प्रोफेसर

By Lens News Network
parliament monsoon session 2025
देश

हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, धनखड़ का इस्तीफा भी मंजूर

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?