रायपुर। वोट चोरी (Vote Chori) को लेकर रायपुर में कांग्रेस ने दो विधायकों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रोजेक्टर के जरिए इपिक नंबर की गड़बड़ी उजागर की है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा के साथ ही पूर्व महापौर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल को लेकर कांग्रेस ने खुलासा किया है कि दोनों ही विधायकों का नाम दो विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल है। खुलासे के बाद कांग्रेस के नेता मुख्य चुनाव पदाधिकारी के दफ्तर शिकायत करने पहुंचे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही चुनाव आयोग की वेबसाइट से संपत अग्रवाल का शपथ पत्र हटाने का दावा कांग्रेस नेताओं ने किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आज सुबह तक शपथ पत्र वेबसाइट में था। इसका स्क्रीन शॉट भी कांग्रेस के पास है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम दो विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल है। राजेश मूणत का नाम रायपुर पश्चिम के साथ ही रायपुर उत्तर के भी मतदाता हैं। श्री मूणत के दो विधानसभाओं में नाम का कांग्रेस ने दस्तावेज जारी किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने की राजेश मूणत का निर्वाचन शून्य करने की मांग की है। इसके अलावा बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम बसना के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा में भी नाम शामिल है। संपत अग्रवाल के पूरे परिवार का नाम दो विधानसभाओं में शामिल है। इन दोनों विधायकों के दो-दो विधानसभा में नाम होने के दस्तावेज के साथ ही भाजपा पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप लगाया है।
विकास उपाध्याय ने कहा- प्रदेश में वोट चोरी कर परिणाम बदलने की कोशिश की गई है। 2023 विधानसभा चुनाव में सभी कहते थे कांग्रेस की सरकार आएगी लेकिन भाजपा और निर्वाचन आयोग की गठजोड़ की वजह से परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए। छत्तीसगढ़ में भी वोटों की चोरी हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय प्रेजेंटेशन दिखाया कि किसी तरह कई व्यक्तियों का दो-दो इपिक नम्बर और नाम है।
विकास उपाध्याय ने प्रजेंटेशन के जरिए दिखाया कि एक ही महिला संध्या लहरे का 4 जगह रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नाम है। बसना से भाजपा विधायक संपत अग्रवाल का रायपुर दक्षिण विधानसभा में नाम है। 2023 की मतदाता सूची में भी इनका नाम और अभी भी है। बसना और रायपुर दक्षिण दोनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग इपिक नम्बर से संपत अग्रवाल का नाम दर्ज है। संपत अग्रवाल के बेटों का भी नाम दोनों जगहों पर है। रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक राजेश मूणत का रायपुर उत्तर और रायपुर पश्चिम दोनों विधानसभा में अलग-अलग इपिक नम्बर से नाम है। मूणत की पत्नी का भी अलग-अलग विधानसभा में अलग अलग एपिक नंबर से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है

विकास उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल ने एक विधानसभा का जिक्र किया था, जबकि दो जगह के मतददाता हैं। ये नियमों के खिलाफ है। कांग्रेस राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दफ्तर जाकर इसकी शिकायत करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने दो इपिक कार्ड वाले विधायकों पर अपराध दर्ज करने की मांग की है। नेताओं ने 15 हजार से कम अंतर वाले 18 सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने दोनों विधायकों का निर्वाचन शून्य करने की निर्वाचन आयोग से मांग की है।
शहर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पहले निर्वाचन आयोग के पास विषय लाया गया था। ओडिशा, बिहार के लोग छत्तीसगढ़ और अपने दोनों राज्यों में वोट डालते हैं। नेताओं के दो-दो जगह नाम हैं। इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए। इसकी भी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 हजार से कम वोटों से 15 सीटों में कांग्रेस को हार मिली है। रायपुर के ग्रामीण, उत्तर, दक्षिण, धरसीवा सहित प्रदेश के कई सीटों पर वोट चोरी की गई है।