[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

पीएम मोदी का मिशन तमिलनाडु, मालदीव से सीधे त्रिची पहुंचे

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: July 27, 2025 1:52 PM
Last updated: July 27, 2025 1:53 PM
Share
PM MODI TAMILNADU
PM MODI TAMILNADU
SHARE

द लेंस डेस्क। मालदीव का अपना सरकारी दौरा खत्म कर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के बजाय तमिलानाडु के त्रिची पहुंचे। तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री ने 4900 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। PM MODI TAMILNADU

प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रवास का एक सांस्कृतिक आयाम भी है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को प्रतिष्ठित गंगईकोंडा चोलपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने ‘आदि तिरुवथिरई’ समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके लिए वाराणसी से गंगाजल लाया गया है। इस समारोह के दौरान वह सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।
शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “कल, 27 जुलाई को महान राजेंद्र चोल प्रथम के दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री अभियान के एक हजार वर्ष पूरे होने तथा चोल वास्तुकला के एक शानदार उदाहरण प्रतिष्ठित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह हमारा सौभाग्य है कि राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी किया जा रहा है, साथ ही आदि तिरुवथिरई उत्सव भी मनाया जा रहा है।”

उल्लेखनीय है कि राजेंद्र चोल प्रथम (1014-1044 ई.) ने अपने पिता राजराजा चोल प्रथम का स्थान लिया और चोल साम्राज्य की सीमाओं का विस्तार दक्षिण भारत से आगे बढ़कर दक्षिण-पूर्व एशिया, श्रीलंका और मालदीव तक किया। उन्हें चोल साम्राज्य के सफल समुद्री अभियान का श्रेय दिया जाता है, जिसने बंगाल की खाड़ी के पार राजनयिक और व्यापारिक संबंध स्थापित किए।

स्टालिन ने मांगे 2100 करोड़

प्रधानमंत्री मोदी के तमिलनाडु प्रवास के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र से समग्र शिक्षा स्कीम (SSA) के रुके 2100 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की है। तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासू ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी को इस सिलसिले में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें स्टालिन ने स्पष्ट किया कि नई शिक्षा नीति के तीन भाषा फॉर्मूले को लेकर तमिलनाडु का दृष्टिकोण भिन्न है। उल्लेखनीय है कि स्टालिन लगातार तीन भाषा फॉर्मूले के तहत हिन्दी की अनिवार्य पढ़ाई का विरोध कर रहे हैं।

TAGGED:PM MODI TAMILNADUTop_News
Previous Article ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया भारत के इतिहास से लेकर विज्ञान का जिक्र
Next Article THAILAND CAMBODIA WAR थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद पर ट्रंप की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम, ट्रम्प ने कहा – भारत पाकिस्तान संघर्ष की दिलाई याद
Lens poster

Popular Posts

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा,  खाई में गिरी बोर गाड़ी, 3 की मौत, तीन घायल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा…

By अरुण पांडेय

चीन के साथ जारी जंग के बीच नेहरू ने बुलाया था संसद का विशेष सत्र

सितंबर 1962 में गर्मी का ताप उतार पर था जब नेफ़ा यानी नार्थ ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी (अरुणाचल प्रदेश)  में चीनी घुसपैठ की ख़बरें आने लगी थीं। अक्टूबर आते-आते ‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ के नारे से बने विश्वास  की पीठ पर छुरा घोंपते हुए चीन ने भारत पर आक्रमण कर…

By Editorial Board

दुनिया के चश्‍मे से कैसा दिख रहा है भारत-पाकिस्तान तनाव

द लेंस डेस्‍क। जम्‍मू- कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

CPI Maoist
छत्तीसगढ़

माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो का बयान – सरेंडर को बताया पलायनवाद, युद्धविराम की आलोचना

By दानिश अनवर
Railway bonus
देश

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस

By अरुण पांडेय
लेंस रिपोर्ट

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद टूटे सपने, बिखरी जिंदगियां, झकझोर देंगी ये कहानियां

By पूनम ऋतु सेन
देश

मणिपुर में उग्र प्रदर्शन जारी, इंटरनेट बंद होने से कई अखबारों का प्रकाशन बाधित

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?