[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

संसद का मानसून सत्र: भाजपा ने भी कमर कसी, निशिकांत बोले – नहीं जानता क्या होगा?

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: July 20, 2025 4:08 PM
Last updated: July 20, 2025 4:08 PM
Share
Monsoon Session
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। संसद सत्र के ठीक पहले भाजपा ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए अपनी कमर कस ली है। भाजपा के तेज तर्रार सांसद निशिकांत दुबे ने द लेंस से बातचीत में कहा है कि हम संसद चलाना चाहते हैं क्या होगा यह नहीं जानते लेकिन विपक्ष के हर सवाल का जवाब हमारे पास है। वहीं गोरखपुर में मौजूद भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि विपक्ष चर्चा की जगह विवाद पैदा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वक्फ संशोधन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों पर व्यापक चर्चा की है। सदन में आधी रात तक चर्चा हुई, बावजूद विपक्ष चर्चा में भाग ना लेकर हंगामा करता रहा। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने की उनकी कोशिशें नाकाम होंगी। हमारी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

खबर में खास
भाजपा की रणनीति तैयारविपक्ष इन मुद्दों पर कर सकता है बहस की मांग

इसके पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा नेताओं ने एक रणनीतिक बैठक की। जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, मनोहर लाल, जेपी नड्डा, एल. मुरुगन, अर्जुन राम मेघवाल और सीआर पाटिल समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने आगामी संसद सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा।

भाजपा की रणनीति तैयार

आज होने वाली सर्वदलीय बैठक के साथ, माना जा रहा है कि मंत्रिसमूह ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर सहित कई मुद्दों पर विपक्ष के आसन्न हमले को देखते हुए व्यापक रणनीति बनाई है। सर्वदलीय बैठक के एजेंडे पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऑपरेशन सिंदूर पर जवाबदेही को लेकर होगी। विपक्ष की मांग के बावजूद सरकार ने संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया था।

विपक्ष इन मुद्दों पर कर सकता है बहस की मांग

विपक्ष संसद में एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर बहस की मांग कर रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसे प्रमुख विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि अन्य राज्यों में लागू होने वाले एसआईआर का उद्देश्य भाजपा को लाभ पहुँचाना है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता करने के दावे की सच्चाई जानने की भी रणनीति बनाई है। महत्वपूर्ण सरकार ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है, लेकिन विपक्ष बहस पर जोर दे रहा है। विपक्ष दो दिनों पहले ट्रंप द्वारा भारत के फाइटर जेट गिराए जाने के मुद्दे को संसद में उठाना चाहता है। सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को एक बड़ी सफलता बताया है, जिसने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया।

TAGGED:monsoon sessionParliament Monsoon SessionTop_News
Previous Article पब्लिक पावर सेक्टर को बचाने देशभर के इंजीनियरों ने उठाई आवाज, केन्द्र और राज्य सरकारों को दी चेतावनी
Next Article Ajay Chandrakar पूर्व मंत्री ने कांग्रेस से क्यों पूछा – अगर जांच एजेंसी गलत है तो क्या कोर्ट भी गलत है?
Lens poster

Popular Posts

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे की हुंकार-मराठा आरक्षण मिलने तक नहीं छोड़ेंगे मुंबई!

मुंबई। maraatha aarakshan aandolan : महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण की मांग फिर से जोर पकड़…

By अरुण पांडेय

जंगल सफारी की बीमार बाघिन ‘बिजली’ का जामनगर के वंतारा में होगा इलाज

रायपुर। जंगल सफारी की नंदनवन चिड़ियाघर रायपुर की बाघिन ‘बिजली’ को बेहतर उपचार के लिए…

By Lens News

छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश ने कहा- इंटेलिजेंस फेल, पहलगाम हमले की जिम्मेदारी कौन लेगा?

पहलगाम की घटना ने झीरम की यादें ताजा की: भूपेश बघेल लेंस ब्‍यूरो। रायपुर छत्तीसगढ़…

By Lens News

You Might Also Like

OBC Leader
देश

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, राहुल गांधी और खरगे ने पीएम को लिखी चिट्ठी

By आवेश तिवारी
Aadhar Card in Assam
अन्‍य राज्‍य

असम में 18 साल से ऊपर वालों का नहीं बनेगा आधार, एसटी-एससी और चाय बागान मजदूरों को छूट  

By अरुण पांडेय
Majrooh Sultanpuri
सरोकार

मजरूह सुल्तानपुरी: जिसने पहुंचाया कलम को राष्ट्रपति भवन

By सुदेशना रुहान
देश

मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालात, दिल्ली में रेड अलर्ट, राजस्थान में भारी बारिश, हिमाचल में भूस्खलन

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?