[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
अमित शाह को बस्तर में आई बाढ़ से लेकर पिछले महीने चले एंटी नक्सल ऑपरेशन की CM साय ने दी रिपोर्ट
रायपुर के बेबीलॉन टावर में आग, सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
बस्तर बाढ़ पर PCC चीफ बैज ने सरकार को घेरा, कहा – सब कुछ तबाह हो गया और सरकार फटी साड़ियां दे रही
DURG NUN CASE की पीड़ितों ने क्यों कहा – ‘हमें न्याय की उम्मीद नहीं’?
मां… अब 4 सितंबर को बीजेपी का बिहार बंद
PM MODI-RSS कार्टून विवाद में हेमंत मालवीय को अग्रिम जमानत
मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे का ऐलान-‘सरकारी आदेश लाइए, खत्म कर देंगे आंदोलन, उड़ाएंगे गुलाल’
जिस पहाड़ी में कालीदास ने रची मेघदूत, उस पहाड़ी में क्यों पड़ रहीं दरारें?
दो वोटर आईडी मामले में पवन खेड़ा को चुनाव आयोग का नोटिस
दिल्‍ली दंगा: उमर और शरजील समेत 9 की जमानत खारिज
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

बाढ़, भूस्खलन और बारिश से कई राज्यों में हाल बेहाल, नदियां उफान पर, सड़कें बंद

पूनम ऋतु सेन
Last updated: July 17, 2025 12:19 pm
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Share
monsoon alert
SHARE

द लेंस डेस्क। देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ( Monsoon alert )ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसमें उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं।

खबर में खास
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से भारी नुकसानबिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ा, गांव जलमग्नउत्तर प्रदेश में गंगा उफान पर, स्कूल बंदपश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ से लाखों प्रभावितदिल्ली-NCR में बारिश से मुश्किलेंमौसम विभाग का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में 106 लोगों की जान जा चुकी है। सरकारी और निजी संपत्ति को 818 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी के पंडोह में भूस्खलन की वजह से चंडीगढ़-मनाली हाईवे 8 घंटे तक बंद रहा, जो गुरुवार सुबह 5 बजे खुला। मंडी पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि सड़कों पर पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। किन्नौर के सांगला वैली में गंगारंग नाले में अचानक बाढ़ ने बगीचों और जलापूर्ति लाइनों को नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ा, गांव जलमग्न

बिहार के नालंदा, भागलपुर और जहानाबाद जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। फल्गु और निरंजना नदियां उफान पर हैं, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जहानाबाद में फल्गु नदी का तटबंध टूटने से 24 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। भागलपुर के टपुआ गांव में गंगा नदी का कटाव बढ़ रहा है, जिससे रिहायशी इलाकों को खतरा है। ग्रामीण खुद कटाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में गंगा उफान पर, स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए हैं। सोनभद्र में कनहर बांध के चार गेट खोलकर 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सहारनपुर में मझाड़ी नदी में बाढ़ जैसे हालात हैं, जहां पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। भारी बारिश के चलते सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ से लाखों प्रभावित

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। करीब 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, कई गांव जलमग्न हैं। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। असम के दीमाहसाओ जिले में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए हैं। मंगलुरु में भारी बारिश की वजह से एक कॉलेज की दीवार ढह गई, जिससे 17 दोपहिया वाहन और एक कार को नुकसान पहुंचा।

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रोकी गईजम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण अमरनाथ यात्रा गुरुवार को रोक दी गई। लगातार बारिश से रास्तों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। अब तक 2.47 लाख तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

दिल्ली-NCR में बारिश से मुश्किलें

दिल्ली-NCR में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं। तापमान में गिरावट आई है, लेकिन बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में येलो अलर्ट है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

TAGGED:heavy rainImd alertMONSOON ALERTTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Netanyahu नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट रद्द करने से अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट का इंकार
Next Article CG Vidhansabha खाद सप्लाई पर विधानसभा में हंगामा, गर्भगृह में पहुंचे विधायकों को स्पीकर ने किया निलंबित

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

A call for workers consciousness

10 of the largest trade unions, barring the RSS affiliated Bhartiya Mazdoor Sangh, observed a…

By Editorial Board

थरूर की मौजूदगी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, अडानी की तारीफ

तिरुवनंतपुरम। (Vizhinjam International Port) केरल के विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र…

By Lens News Network

दरभंगा में राहुल गांधी के खिलाफ क्यों दर्ज हुई दो FIR ?

दरभंगा। (FIR on Rahul Gandhi) कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

By Lens News Network

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर सीएम हाउस का घेराव

By Lens News
देश

ग्रोक एआई का देसी अंदाज :  हिंदी में दिया मज़ेदार जवाब, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

By The Lens Desk
pm modi:
देश

वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो,  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली गुजरात यात्रा

By Amandeep Singh
देश

मणिपुर में उग्र प्रदर्शन जारी, इंटरनेट बंद होने से कई अखबारों का प्रकाशन बाधित

By The Lens Desk
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?