[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भारत विविधताओं का उत्सव है – प्रो. आर. के. मंडल
बिहार में मॉब लिंचिंग: मुस्लिम फेरी वाले की मौत, गर्म रॉड से जलाया, तोड़ी उंगलियां  
चढ़ रही चांदी दो लाख के पार, कितनी टिकाऊ है ये तेजी?
केरल चुनाव में थरूर और लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी की जीत, UDF को बढ़त, NDA का प्रदर्शन बेहतर, LDF पीछे
पाकिस्तान में संस्कृत की पढ़ाई: LUMS यूनिवर्सिटी से निकला पहला बैच, महाभारत और भगवद्गीता भी पढ़ाए जाने की योजना
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त, 15 दिसंबर से संभालेंगे पदभार
Lionel Messi के इवेंट में बवाल, ममता ने बदइंतजामी के लिए मांगी माफी
CCI ने इंडिगो मोनोपॉली की जांच शुरू की, क्या इंडिगो ने गलत फायदा उठाया?
लियोनल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में जोरदार स्वागत, 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का अनावरण
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कोल लेवी में तीन साल से फरार आरोपी को EOW ने किया गिरफ्तार

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: July 13, 2025 9:15 PM
Last updated: July 13, 2025 9:15 PM
Share
EOW
SHARE

रायपुर। 570 करोड़ के अवैध कोल लेवी वसूली के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) ने करीब तीन साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवनीत इसी केस में जेल में बंद और पूरे केस के किंग पिन कहे जाने वाले सूर्यकांत तिवारी का रिश्तेदार है। गिरफ्तार आरोपी अवैध कोल लेवी की वसूली की योजना से लेकर वसूली और अवैध रकम को निवेश करने के कारनामे में शामिल रहा है।

आरोपी नवनीत की तलाश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी 2022 से कर रही थी। ईडी के केस रजिस्टर्ड करने से लेकर अब तक आरोपी फरार था। बाद में ईडी की रिपोर्ट पर जब ईओडब्ल्यू ने एफआईआर की, तो भी आरोपी नवनीत की तलाश शुरू की। लेकिन, कई कोशिशों के बाद भी वह एजेंसी के हत्थे नहीं चढ़ा। एफआईआर में आरोपी का नाम होने के बाद उसके खिलाफ फरारी में चालान पेश किया गया था। इस पर कोर्ट ने आरोपी नवनीत के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

अब ईओडब्ल्यू ने उसे गिरफ्तार कर फौरन कोर्ट में पेश किया। एजेंसी को नवनीत की रिमांड मिली, जिसके बाद उसे कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि कोल लेवी पिछली सरकार के समय करीब साढ़े 570 करोड़ का एक घोटाला है, जिसमें दो आईएएस समीर बिश्नेाई, रानू साहू, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी सहित कई कारोबारी गिरफ्तार किए गए थे। इस मामले में करीब डेढ़ महीने पहले समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसके बाद 1 जून को ये सभी आरोपी जेल से बाहर आए हैं। आईएएस समीर बिश्नोई 2 साल 7 महीना 18 दिन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर सौम्या चौरसिया 2 साल 5 महीना 29 दिन और आईएएस रानू साहू 1 साल 10 महीना 9 दिन बाद जेल से जमानत पर छूटी थीं। इस केस में इन अफसरों और कोल लेवी केस के सिंडिकेट पर आरोप है कि उन्होंने कोयले के ट्रांसपोर्ट में प्रति टन 25 रुपए की वसूली की है।

ट्रांसपोर्टरों की शिकायत पर ही ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद करीब 570 करोड़ का घोटाला सामने आया था।

जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया, रानू साहू और समीर बिश्नोई को कोल लेवी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। इस घोटाले में 570 करोड़ रुपये के घपले का आरोप है। इसके अलावा डीएमएफ के मामले में भी दोनों महिला अफसरों को EOW ने गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, जिसके बाद रिहाई हुई थी। रिहाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और तीनों को जेल के पिछले रास्ते से रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें : मेन गेट पर डटा रहा मीडिया, सौम्या-रानू को अफसरों ने पीछे से निकाल दिया, समीर बोले – ये प्राइवेट प्लेस है

TAGGED:Coal LevyEOWRanu SahuSamir Bisnoisaumya ChaurasiyaSuryakant TiwariTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article CG PWD Exam छत्तीसगढ़ में PWD की परीक्षा में हाईटेक नकल, मुन्ना भाई MBBS के बाद अब मुन्ना बहन का कारनामा, हाईटेक नकलची पकड़ाई
Next Article ULFA I भारतीय सेना के सैकड़ों ड्रोन ने म्यांमार में उल्फा के ठिकानों पर की सर्जिकल स्ट्राइक, जनरल नयन असोम की मौत की खबर
Lens poster

Popular Posts

लिवर, यकृत और हिंदी में एमबीबीएस की फ्लॉप पढ़ाई

सरकारें कई बार फैसले लेते समय व्यावहारिक दृष्टिकोण नहीं रख पातीं। क्योंकि मकसद "राजनीतिक आकाओं"…

By राजेश चतुर्वेदी

BCCI के नए अध्यक्ष चुने गए पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला फिर से उपाध्यक्ष

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने नए अध्यक्ष के रूप में दिल्ली के…

By अरुण पांडेय

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने से बीजेपी ने किया इंकार

नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी (Vijay Rupani) के विमान दुर्घटना में निधन…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

CG Police
छत्तीसगढ़

बांग्लादेशियों पर कार्रवाई के लिए बनी SOP, फर्जी दस्तावेज नहीं तो जेल नहीं, जानकारी शेयर करने पर अफसर पर होगी कार्रवाई

By दानिश अनवर
Indigo Flight Cancellation
देश

इंडिगो की 1,200 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद DGCA ने साप्ताहिक विश्राम पर प्रतिबंध हटाया

By आवेश तिवारी
Ashish Shinde
छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला

By Lens News
Amit Baghel
छत्तीसगढ़

अग्रसेन महाराज पर विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष के खिलाफ FIR

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?