[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
तालिबानी विदेश मंत्री के दौरे को लेकर सम्भल सांसद ने योगी से पूछे सवाल
ऑनलाइन सट्टेबाजी में कांग्रेस विधायक पर शिकंजा, 150 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
सबरीमाला सोना गबन मामला: मंदिर के नौ अधिकारियों पर कार्रवाई
डिप्टी एसपी की पत्‍नी के भाई को पीट पीटकर मार डाला
मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों की दिनदहाड़े हत्या, तालिबानी विदेश मंत्री से मिलने गए थे मौलाना
तेजस्वी के खिलाफ लड़ सकते हैं पीके, खुला चैलेंज
तालिबान की प्रेस कॉन्‍फेंस से भारत सरकार ने झाड़ा पल्‍ला, महिला पत्रकारों की एंट्री बैन पर मचा हंगामा
68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा
टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा
बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

सांसद-विधायक की ट्रेनिंग में नड्‌डा की नसीहत, जमीन से जुड़ें और विपक्ष को मजबूती से जवाब दें

Lens News
Last updated: July 7, 2025 11:14 pm
Lens News
ByLens News
Follow:
Share
BJP Training
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के कमलेश्वरपुर में पार्टी के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पहले पेड़ लगाया। फिर जेपी नड्‌डा ने प्रशिक्षण वर्ग में साफ-साफ कह दिया कि पार्टी के सांसद, विधायक और सरकार की कैबिनेट में शामिल मंत्री जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होंने साफ कहा कि विधानसभा और लोकसभा में चुनकर आए जनप्रतिनिधियों को संगठन के तालमेल बैठाकर काम करना चाहिए। इसके अलावा जेपी नड्डा ने विपक्ष के दुष्प्रचार की रणनीति बनाकर मजबूती से जवाब देने पर चर्चा की।

ट्रेनिंग में नड्डा ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनता के हित वाली योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता।

प्रशिक्षण वर्ग के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित प्रदेश भाजपा के सभी सांसद, विधायक और सीनियर नेता मौजूद थे।

श्री नड्‌डा ने ट्रेनिंग में न केवल सामाजिक जागरूकता को बल दिया, बल्कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को कार्ययोजनाओं के लिए दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक समर्पित आंदोलन है।

पार्टी अध्यक्ष ने साफ किया कि यह प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, यह नेतृत्व को तैयार करने, संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के विकास कार्यों और इनिशिएटिव को छत्तीसगढ़ के गांव–गांव, घर–घर पहुंचाने की अपील की।

प्रशिक्षण वर्ग उद्घाटन से पहले मैनपाट बायोडायवर्सिटी उद्यान सभी सांसद विधायक में मंत्रियों ने सिंदूर, रुद्राक्ष, आम और अलग-अलग प्रजाति के एक-एक पेड़ मां के नाम से लगाए।

प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन प्रशिक्षण की प्रस्तावना व भूमिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रखी। पहले दिन तीन सत्रों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी सांसद- विधायक और मंत्रियों को प्रशिक्षण दिया।

अगले दो दिन तीन केंद्रीय मंत्री देंगे प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वैश्विक जगत में भाजपा का बढ़ते प्रभाव के बारे में बताएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश सामाजिक और भौगोलिक परिदृश्य पर संगठन के कार्य विस्तार पर दृष्टि रखेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकसित छत्तीसगढ़ के अवसर और चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट पर अपने विचार रखेंगे। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोक व्यवहार और टाइम मैनेजमेंट, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। आखिरी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के सामने आई चुनौतियों के हल में भाजपा की भूमिका पर अपनी बात रखेंगे।

TAGGED:BJP MP-MLA TrainingBJP TrainingCM VISHNU DEO SAIjp NaddaLatest_News
Previous Article Rawatpura Medical Collage CBI को रावतपुरा सरकार समेत 29 आरोपियों की तलाश, मेडिकल कॉलेज मान्यता मामले में कोर्ट ने 6 आरोपियों को भेजा जेल
Next Article Monsoon alert देश भर में मॉनसून की मार, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आम जनजीवन बेहाल
Lens poster

Popular Posts

रायपुर कोर्ट ने नहीं भेजा शाहरुख खान को नोटिस, फैसला सुरक्षित, 8 मार्च को अगली सुनवाई

रायपुर। रायपुर के सिविल कोर्ट में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ रजिस्टर केस में…

By नितिन मिश्रा

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को रिटायरमेंट से तीन दिन पहले मिला सेवा विस्‍तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिला…

By अरुण पांडेय

छत्तीसगढ़ में युक्तिकरण के विरोध में शिक्षकों ने खोला मोर्चा, 28 मई को मंत्रालय घेराव की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने स्कूलों का युक्तिकरण करने का फैसला किया है। लेकिन, शिक्षक…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में DSP की पत्नी ने नीली बत्ती वाली कार में किया स्टंट, वीडियो वायरल

By Lens News
Azim Premji
अन्‍य राज्‍य

कर्नाटक सीएम को अजीम प्रेमजी ने कहा, ’…ये संभव ही नहीं’

By Lens News Network
IPS Suicide Case
देश

हरियाणा के DGP शत्रुजीत और SP रोहतक के खिलाफ SC-ST एक्ट में एफआईआर

By आवेश तिवारी
Weather changed in the state
छत्तीसगढ़

8 मई तक प्रदेश में बदला मौसम, उत्तरी क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान  

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?