[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
तालिबानी विदेश मंत्री के दौरे को लेकर संभल सांसद बर्क ने CM योगी से पूछे सवाल
ऑनलाइन सट्टेबाजी में कांग्रेस विधायक पर शिकंजा, 150 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
सबरीमाला सोना गबन मामला: मंदिर के नौ अधिकारियों पर कार्रवाई
डिप्टी एसपी की पत्‍नी के भाई को पीट पीटकर मार डाला
मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों की दिनदहाड़े हत्या, तालिबानी विदेश मंत्री से मिलने गए थे मौलाना
तेजस्वी के खिलाफ लड़ सकते हैं पीके, खुला चैलेंज
तालिबान की प्रेस कॉन्‍फेंस से भारत सरकार ने झाड़ा पल्‍ला, महिला पत्रकारों की एंट्री बैन पर मचा हंगामा
68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा
टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा
बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

समिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए उनके बारे में

Lens News Network
Last updated: July 4, 2025 11:40 am
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Share
West Bengal BJP President
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

कोलकाता। कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। समिक भट्टाचार्य बिना किसी विरोध के इस पद पर नियुक्त हुए हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें तब मिली है, जब पार्टी को राज्य में लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में हार, 2023 के पंचायत चुनावों में खराब प्रदर्शन और 2024 के लोकसभा चुनावों में नतीजे मनमाफिक नहीं रहे।  

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद को पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्‍त किया गया था। आज एक कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने समिक भट्टाचार्य के नाम की घोषणा की। राज्‍य में अब तक प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भट्टाचार्य ने टीएमसी सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी शासन में बंगाल की संस्कृति, विविधता और विरासत को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव को पार्टी के लिए निर्णायक बताया और कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्ट और कुशासित टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

RSS से बीजेपी तक का सफर

1970 के दशक में समिक भट्टाचार्य का राजनीतिक जीवन का सफर शुरू किया। वह हावड़ा के मंदिरतला में RSS की शाखाओं में शामिल हुए। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से जुड़े। तीन दशकों के अपने सफर में वह प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता की जिम्‍मेदारी निभा चुके हैं। भट्टाचार्य ने 2014 में बसीरहाट दक्षिण सीट से उपचुनाव जीतकर वह विधानसभा पहुंचे। 2016 के विधानसभा चुनाव में वह हार गए। इसके अलावा 2006 में श्यामपुकुर विधानसभा और 2014 में बसीरहाट लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई।

TAGGED:Samik BhattacharyaTop_NewsWest Bengal BJP President
Previous Article Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojanaz महाराष्‍ट्र :  सरकारी कर्मचारी ले रही थीं ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ का लाभ,  2,289 महिलाएं योजना से बाहर
Next Article ANTI AGING जवां रहने की सनक, भारत में Anti-Aging प्रोडक्ट्स का बढ़ता बाजार और इससे जुड़े खतरे
Lens poster

Popular Posts

मानसून सत्र से ठीक पहले ‘आप’ इंडिया गठबंधन से अलग, ऑपरेशन सिंदूर और मतदाता सूची संशोधन पर सरकार को घेरने की तैयारी

नई दिल्ली। संसद का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है। तमाम…

By आवेश तिवारी

रिटेल महंगाई दर 2% से नीचे, सरकार ने कहा- खाद्य सामग्री के दामों में गिरावट बड़ी वजह

नई दिल्‍ली। खुदरा महंगाई दर जुलाई में गिरकर 1.55% पर पहुंच गई, जो बीते आठ…

By Lens News

कड़ी सुरक्षा के बीच तहव्वुर को लाया गया भारत  

द लेंस ब्‍यूरो। 16 साल बाद आखिरकार वो दिन आ गया जब अमेरिका में अपनी…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

Anti Naxal Operation
छत्तीसगढ़

कांकेर में मुठभेड़ में 3 ईनामी नक्सली ढेर, एक महिला माओवादी भी

By दानिश अनवर
ELEPHANT ATTACK
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दंतैल हाथी का हमला, एक की मौत

By Lens News
apple iphone
दुनिया

ट्रंप ने एप्‍पल सीईओ से कहा- छोड़ो भारत, अमेरिका आओ

By The Lens Desk
Sambhal Violence Report
देश

संभल हिंसा: 450 पेज की गोपनीय रिपोर्ट में क्‍या है? कब होगी सार्वजनिक?

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?