[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कौन सा राज्‍य जला रहा है सबसे अधिक पराली? सरकारी रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
सरोकार

नेहरू ऐसे बने भारत रत्न

रशीद किदवई
रशीद किदवई
Byरशीद किदवई
Follow:
Published: July 2, 2025 9:05 PM
Last updated: July 3, 2025 3:35 PM
Share
Jawaharlal Nehru Story
SHARE

देश का पहला आम चुनाव कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में लड़ा, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री ने लगभग 40 हजार किलोमीटर की यात्राएं कीं और करीब साढ़े तीन करोड़ लोगों को सीधे संबोधित किया। यह संख्या तब भारत की जनसंख्या का दसवाँ भाग थी। इस चुनाव में ‘कांग्रेस को वोट देना यानी नेहरू को वोट देना,’ जैसा नारा दिया गया था, जिससे साफ पता चलता है कि यह पूरा चुनाव पंडित जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित था। नेहरू की बिटिया इंदिरा गांधी भी इस चुनाव में पिता के साथ सक्रिय थीं, जो बाद में देश की सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री साबित हुईं। कई स्थानों पर पिता के साथ उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया।

रशीद किदवई, वरिष्ठ पत्रकार

फिर मतदान का समय करीब आने लगा तो इंदिरा ने रायबरेली की सीट पर ध्यान केंद्रित किया, जहां से उनके पति फिरोज गांधी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उस समय जबकि नेहरू, फिरोज व इंदिरा जैसे प्रभावशाली व लोकतंत्र में पूरी आस्था रखने वाले व्यक्तित्व देश की राजनीति पर छाए हुए थे, उसी समय कहीं वंशवाद की नींव भी पड़ गई। फिरोज की जीवनी लिखने वाले बर्टिल फॉक के मुताबिक नेहरू के दामाद की राजनीति पर अच्छी पकड़ थी। इतनी अच्छी कि अगर उनका विवाह इंदिरा से नहीं हुआ होता तो भी कांग्रेस को उन्हें लोकसभा का टिकट देना पड़ता।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फिरोज अंग्रेजी राज का विरोध करने के कारण चार बार जेल की यात्रा कर चुके थे। कांग्रेस में उन्हें केडी मालवीय, गोविंद बल्लभ पन्त, रफी अहमद किदवई व लालबहादुर शास्त्री जैसे दिग्गज नेताओं का समर्थन प्राप्त था।

सन् 1955 की गर्मियों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी खुद की सरकार द्वारा भारतरत्न देने की घोषणा की गई। नेहरू उस वक्त यानी 1955 की जून-जुलाई में यूरोप के दौरे पर थे और यूरोप के विभिन्न देशों में तैनात भारत के राजनयिकों को साल्जबर्ग में संबोधित कर रहे थे, ऑस्ट्रिया के चॉन्सलर जूलियस राब से वियना में भेंट कर रहे थे। देश का यह शीर्ष सम्मान जब उन्हें देने की घोषणा की गई, उस समय वे वियना में ही थे।

“कला, साहित्य और विज्ञान के उत्थान तथा सार्वजनिक सेवाओं में उच्चतम प्रतिमान स्थापित करने वालों के लिए” स्थापित किए गए भारतरत्न सम्मान का यह द्वि‍तीय वर्ष था। भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश के तहत इसे कायम किया गया था। प्रथम भारतरत्न सम्मान, अपने स्थापित किए जाने के वर्ष 1954 में सी. राजगोपालाचारी, सी.वी. रमन और एस. राधाकृष्णन को प्रदान किया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के संबंध अपने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से ठीक नहीं थे। दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद थे। इसके बावजूद प्रसाद ने नेहरू को भारतरत्न प्रदान करने की पूर्ण जिम्मेदारी स्वीकार की।

15 जुलाई, 1955 को इस बाबत प्रसाद ने कहा, “चूँकि यह कदम मैंने स्व-विवेक से, अपने प्रधानमंत्री की अनुशंसा के बगैर व उनसे किसी सलाह के बिना उठाया है, इसलिए एक बार कहा जा सकता है कि यह निर्णय अवैधानिक है; लेकिन मैं जानता हूँ कि मेरे इस फैसले का स्वागत पूरे उत्साह से किया जाएगा…” फलस्वरूप नेहरू को देश का यह शीर्ष सम्मान प्रदान किया गया। उनके साथ ही दार्शनिक भगवानदास व टेक्नोक्रेट एम. विश्वेसरैया को भी भारतरत्न से विभूषित किया गया था।

कूटनीतिज्ञ से राजनीतिज्ञ बने शशि थरूर ने सन् 2003 में प्रकाशित हुई अपनी किताब ‘नेहरू : द इन्वेंशन ऑफ इंडिया’ में इस बाबत लिखा है, “ ‘एशिया का प्रकाश’ अब औपचारिक रूप से ‘भारतरत्न’ था।” 7 सितम्बर, 1955 को विशेष रूप से निमंत्रित प्रतिष्ठित भद्रजनों के बीच एक गरिमामय समारोह में नेहरू को भारतरत्न से विभूषित किया गया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में तात्कालीन केंद्रीय गृह सचिव ए.वी. पाई ने सम्मान पाने वाली विभूतियों के नाम उच्चारित किए, लेकिन नेहरू का प्रशस्ति-पत्र नहीं पढ़ा गया। प्रशस्तियों की आधिकारिक पुस्तिका में प्रधानमंत्री का महज नाम दर्ज है। उनके द्वारा की गई सेवाओं का वहां कोई जिक्र नहीं है। सामान्यतः यह उल्लेख परम्परागत रूप से उस पुस्ति‍का में किया जाता है। पुराने दौर के लोग कहते हैं कि देश व समाज के लिए नेहरू के अप्रतिम योगदान का चंद पैराग्राफ में जिक्र करना कठिन
न होगा, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी इस कार्यक्रम की रिपोर्ट के मुताबिक,

नेहरू जब यह उपाधि प्राप्त करने मंच पर पहुँचे तो सभागार हर्षध्वनि से गूंज उठा। राष्ट्रपति ने उन्हें ‘सनद’ व मेडल से विभूषित किया। शशि थरूर ने इस मौके का उल्लेख अपनी पुस्तक में यूँ किया है—“इस समारोह में उन (नेहरू) का एक फोटो है। सफेद अचकन पर लगा हुआ सुर्ख गुलाब का फूल, लगभग किसी युवा जैसे छरहरे, खड़े-खड़े मुस्करा रहे हैं और राष्ट्रपति उनके सीने पर अलंकरण लगा रहे हैं। तब वे 66 वर्ष के थे मगर…राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक महान व्यक्तित्व के रूप में स्थापित।”

इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं और जरूरी नहीं कि वे Thelens.in के संपादकीय नजरिए से मेल खाते हों।

TAGGED:CongressFeroze GandhiIndira Gandhi
Previous Article Voter List Controversy चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ लामबंदी की तैयारी, दिल्‍ली में बड़ी बैठक
Next Article CG Liquor Shop आरंग में शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल करेंगे ग्रामीण करेंगे बैठक, आगे की बनेगी रणनीति
Lens poster

Popular Posts

मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में छह महीने तक जारी रहेगा अफस्पा

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में…

By अरुण पांडेय

बाढ़ में डूबते शहरों को कैसे बचाएं? रास्ता है, ब्ल्यू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर…क्या सरकारें इसे अपनाएंगी 

भारत के शहर डूब रहे हैं। सिर्फ पानी में नहीं, बल्कि नियोजन की बदतर विरासत,…

By पत्रलेखा चटर्जी

ऐसे फैसले लेती क्यों हैं सरकारें

दिल्ली की राज्य सरकार ने दस साल पुराने डीजल वाहनों और पंद्रह साल पुराने पेट्रोल…

By Editorial Board

You Might Also Like

Marine Drive
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में ‘मरीन ड्राइव’ के लिए उजड़ती बस्ती, कांग्रेस बोली- अंधेर नगरी चौपट राजा

By Lens News
Maoist Movement in India
सरोकार

निर्णायक अंत के सामने खड़े माओवादियों के जन्म की कथा !

By Editorial Board
trump and modi
सरोकार

तीन दिन के युद्ध की त्रासदी

By कुमार प्रशांत
EXIT POLL
English

Bihar elections: drama unfolding

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?