बीजापुर। रविवार को आम आदमी पार्टी की जांच समिति बीजापुर जिले इरपागुट्टा पहुंची। बीते दिनों इरपागुट्टा में हुई मुठभेड़ में स्कूल का रसोइया भी मारा गया था। इसकी जांच करने के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में 8 सदस्यों की जांच समिति बनाई थी। यह जांच समिति रविवार को इरपागुट्टा पहुंची थी। इरपागुट्टा से वापस लौट कर समिति ने बीजापुर एसपी डॉ.जितेंद्र यादव को ज्ञापन भी सौंपा है। Aap party in Irpagutta
आप पार्टी की जांच समिति को अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इनामी नक्सली के नाम पर बेकसूर ग्रामीण को मारने के मामले पर आम आदमी पार्टी की जांच समिति का गठन किया था। यह जांच समिति इरपागुट्टा पहुंची थी। जांच समिति द्वारा तथ्यो के आधार पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक को भी उचित माँग एवं न्याय हेतु ज्ञापन सौंपा गया है। जांच समिति द्वारा पाए गए तथ्यो को आम आदमी पार्टी जल्द प्रदेश की राजधानी में साझा करेगी। इरपागुट्टा के रास्ते देखकर भी आप समझ जायेंगे कि इतने दशको में भाजपा-कांग्रेस ने क्या विकास किया।
इस जांच समिति में अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, बल्लू भवानी, समीर खान, मिथिलेश बघेल, नरेंद्र नाग, अनिल दुर्गम, सतीश मनादवी, राकेश कश्यप और संदीप गोटा मौजुद रहे !