[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिय कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
सरोकार

ईरान की विविधता को बचाया खामनेई ने, तो इसी विविधता ने बचाया खामनेई को…

हफीज किदवई
हफीज किदवई
Byहफीज किदवई
Follow:
Published: June 28, 2025 8:00 AM
Last updated: June 29, 2025 11:07 AM
Share
Ali Khamenei
SHARE

ईरान में यूं तो बहुत से धर्म और वर्ग के लोग हैं। उनके बीच तमाम धार्मिक, सांस्कृतिक खींचतान चलती रहती है, जिसका अमरीका और इजराइल लाभ लेते रहते हैं। इधर ईरान पर हुए हमले और उसकी मजबूत स्थिति के बारे में अवलोकन करने के लिए हमें ईरान की इस धार्मिक विविधता की बुनावट को समझना होगा।

हफीज किदवई, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता

यहां तमाम दूसरे धर्मों के मुकाबले इस्लाम के ही तीन बड़े हिस्से हैं, तो हम इन तीन बड़े वर्गों की बात करते हैं। एक हैं शिया, दूसरे हैं सुन्नी और तीसरे हैं कुर्द। आज से पहले इन तीनों में इख्तेलाफ (मतभेद) था, जो अभी भी है। मगर देखना यह है कि जब इजराइल ने ईरान पर हमला किया, तब यह क्या कर रहे थे। इसी में छिपा है वह राज, जो हमारे भी काम का है।

ईरान को अक्सर एक एकल-सांस्कृतिक शिया इस्लामी गणराज्य के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह दृष्टिकोण इस ऐतिहासिक देश की वास्तविक बहुलता को प्रतिबिंबित नहीं करता। ईरान दरअसल एक गहराई से विविधतापूर्ण समाज है, जहां जातीय और धार्मिक विविधता न केवल मौजूद है, बल्कि ईरानी समाज की बनावट में गहराई से रची-बसी है।

ईरान की जनसंख्या लगभग 8.7 करोड़ (2025 अनुमान) के करीब है, जिसमें सांस्कृतिक रूप से बहुसंख्यक समुदाय फारसी हैं। यह समुदाय लगभग 60-61% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। फारसी  भाषा और संस्कृति ईरानी शासन व सांस्कृतिक पहचान की मुख्यधारा में हैं। हालांकि, इस फारसी  प्रभुत्व के बावजूद, देश में कई अन्य महत्वपूर्ण जातीय समूह भी मौजूद हैं।

उनमें से एक बड़ा समुदाय है अज़ेरी (Azeri), जो तुर्किये मूल का समुदाय है, जिसे सुन्नी भी माना जाता है। यह उत्तर-पश्चिम ईरान में प्रमुखता से बसा है। यह ईरान की कुल जनसंख्या का लगभग 16% हिस्सा है। इसके अलावा दूसरा बहुत बड़ा वर्ग कुर्द हैं, जो मुख्यतः पश्चिमी ईरान में निवास करते हैं। यह लगभग 10% हैं। इनके बहुत निकट के संबंध इराक के कुर्दों से भी हैं, जो सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ लड़े थे। इन दोनों बड़े समुदायों के अतिरिक्त लूर 6%, बालूच करीब 2% हैं। यहां अरब 2% और तुर्कमेन के साथ तुर्किये की दूसरी जातियां भी 2% के आसपास मौजूद हैं। बहुत कम संख्या में हिन्दू व सिख भी हैं, मगर यह नहीं कहा जा सकता कि इनकी मौजूदगी नहीं है। इसके अतिरिक्त, आर्मीनियाई, अफ्रो-ईरानी और अस्सीरी जैसे अल्पसंख्यक भी ईरानी समाज में अपने विशेष स्थान रखते हैं।

यह जातीय बहुलता ईरान के सांस्कृतिक जीवन को बहुरंगी बनाती है, लेकिन शासन स्तर पर इन जातीयताओं की पहचान और अधिकारों को पूरी तरह मान्यता नहीं मिलती, जिससे सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष की स्थितियां बनती रही हैं। बहुत बार इनमें आपस में संघर्ष होता है। इजराइल और अमरीका इस बहुलता से उपजी खिन्नता का लाभ उठाने का हर प्रयत्न करते हैं।

ईरान का संविधान इस्लामिक गणराज्य के रूप में शिया इस्लाम को सर्वोच्च धर्म के रूप में मान्यता देता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लगभग 90-95% लोग शिया मुसलमान हैं और 5-10% सुन्नी मुसलमान। ईरान की सरकार ईसाई, यहूदी, धार्मिक ज़रोस्ट्रियन जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी मान्यता देती है।

GAMAAN जैसे स्वतंत्र शोध, जो कि 2020 और 2022 के बीच ऑनलाइन सर्वे के रूप में हुआ, वहां यह बात सामने आई है कि ईरानी समाज में धर्म को लेकर बड़ी विविधता है। इन सर्वेक्षणों में लगभग 32-38% लोग स्वयं को शिया बताते हैं, जबकि 9% तक लोग नास्तिक, 6-7% अग्नोस्टिक, और 7-8% ज़रोस्ट्रियन या अन्य परंपरागत धर्मों से जुड़े बताए गए। आश्चर्य इस बात का है कि लगभग 22% लोगों ने सभी धर्म से दूरी बनाकर ‘कोई धर्म नहीं’ का विकल्प चुना। जब यह सर्वेक्षण सामने आया, तो दुनिया को ईरान के अंदर की विविधता पर आश्चर्य हुआ। तभी बहुत से विचारक यह कहने लगे कि खामनेई साहब की सत्ता जा रही है, जबकि वास्तव में वह और मजबूत होकर निकले।

ईरान की जातीय और धार्मिक विविधता इस देश को एक समृद्ध और जटिल सामाजिक ताने-बाने में ढालती है। लेकिन यह भी सच है कि इस विविधता को राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर पूरी तरह सम्मान और स्वतंत्रता नहीं मिल पाती। सरकार की धार्मिक कट्टरता और फारसी  केंद्रीकरण की नीति के कारण कई जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों में असंतोष बना रहता है।

वास्तविक रूप से, ईरान एक ऐसा राष्ट्र है, जहां कई नस्लें, भाषाएं और धार्मिक मान्यताएं सह-अस्तित्व में हैं। यही इसकी असली ताकत भी है।

यहां सत्ता को लेकर शिया, सुन्नी और कुर्दों में जबरदस्त जोर-आजमाइश रहती है। यह भी नहीं है कि आयतुल्लाह खामनेई सबके दिलों में बराबर ऊंचाई रखते हों। बहुत से कुर्दों और सुन्नियों को अखरता है। यह सारी दुनिया जानती है कि इन सब में आपस में बड़ी खटास है, मगर जब ईरान के सिर पर जंग मुसल्लत हुई, तब वहां क्या हुआ?

अमरीका को यकीन था कि सुन्नी खामोश हो जाएंगे और कुर्द खामनेई साहब के खि‍लाफ बगावत कर देंगे। यही मौका होगा, जब शाह पहलवी की नस्ल को ईरान की सत्ता सौंपकर अपना गुलाम बना लिया जाएगा। मगर आप खामनेई साहब के काम करने के तरीके को देखिए, उन्होंने सबसे पहले अपने अंदर के इख्तेलाफ को दूर किया। मतलब, सबसे ऊपर “ईरानी” सभ्यता को रख दिया, जिसे कुर्द भी मानते हैं, सुन्नी भी और शिया भी इसकी इज्‍जत करते हैं।

जब ईरानीयत खतरे में आई, तो भला कोई फिरौनियत इसको कैसे बांट सकता था। खामनेई ने खुद को पीछे किया और ईरानीयत को सामने कर दिया। आप सोचिए, इसी युद्ध के दौरान बड़ी प्लानिंग से अमरीका ने ईरान के टीवी हैक करके खामनेई साहब के खि‍लाफ जनता को उकसाया, सड़कों पर निकलने का आह्वान किया। इनकी सत्ता को जड़ से उखाड़ने के लिए ललकारा, मगर जनता तो उल्टे खामनेई की तस्वीर और ईरान का झंडा लेकर निकल उठी। यह हुआ कैसे?

असल में अमरीका और इजराइल की मक्कारियां ईरान ने खूब देखी हैं। युद्ध से पहले ही ईरान सतर्क था कि वह अंदर से न बंटने पाए। खामनेई साहब ने सबसे बड़ी सख्‍ती अपने लोगों पर की और कहा कि ईरान को मुट्ठी की तरह मानो, इसे अलग करके देखोगे, तो तबाह हो जाओगे। कुर्दों और सुन्नियों के खि‍लाफ जहर उगलने पर सख़्तियां हुईं। सबके एक होने पर जोर दिया। वहां किसी मिनिस्टर ने किसी दूसरे समुदाय के खि‍लाफ बयान नहीं दिए।

वहां के प्रेसिडेंट ने यह नहीं कहा कि किसी को कपड़े से पहचानिए। किसी को रंग और हुलिए से पहचानिए, बल्कि सबसे कहा कि बतौर ईरानी, हम सब तो एक हैं। तमाम झगड़ों के बावजूद वह एक रहे, युद्ध के दौरान किसी ने किसी पर गद्दारी के आरोप नहीं लगाए। किसी टीवी एंकर ने यह नहीं कहा कि देखो, फलां कौम गद्दार है। सबने बड़ी समझदारी से इस बला से निपटने में जोर दिया।

जब इजराइल ने कहा कि सुन्नियों हमारे साथ आओ, हम तुम्हारे लिए शियाओं से लड़ रहे हैं, तब सुन्नियों ने उन पर यह फरेब वापस थूक दिया। आज अमरीका को वापस जाना पड़ रहा है, इजराइल की औकात सबने देख ली। यह सब हुआ इसलिए, क्योंकि वह जब लड़े, तो एक-दूसरे पर भरोसा किया। एक हुए और भिड़ गए। किसी ने किसी के खि‍लाफ जहर नहीं उगला, हुकूमत ने सबकी हुकूमत बनकर दिखाया। अपनी जनता को इस घड़ी में भी बांटकर नहीं देखा।

कल कुछ भी हो, मगर आज तो ईरान ने सबक दे दिया। इजराइल को लगता था कि उसने इन्हें अंदर से खोखला कर दिया है। अब वह खुद बौखला चुका है। ईरान की रेजिम भले न बदले, नेतन्याहू की बदलने जा रही है। ईरान ने यह लड़ाई नेतन्याहू के साजिश के साथ अपने भीतर नफरत से भी लड़ी है। दोनों जगह आज इसका शोर सुनाई दे रहा है। खामनेई जन-जन की आवाज बनकर उभरे हैं। यह तब होता है, जब आप अपने हर हिस्से को अपना समझें। सामने वाले गलती करेंगे, क्योंकि वह आवाम हैं, मगर हुकूमत को यह गलती नहीं करनी चाहिए। वह जनता को बांटकर न देखे, बांटे न, तो सबमें मकबूल होती है। केवल एक वर्ग, एक धर्म के नेता बन भी गए, तो क्या ही बने। बात तो तब है, जब सब आपको अपना रहबर समझें। यही खामनेई साहब ने कमाया है।

हम यह नहीं कहते कि कुर्दों, सुन्नियों या शियाओं के झगड़े ख़त्म हो जाएंगे। ईसाई या यहूदी के मसले खत्म हो जाएंगे। यह रहेंगे, जब सत्ताएं इन झगड़ों से लाभ लेने लगें। एक घर में झंडा गाड़ने के लिए, दूसरे घर में आग लगा दें। कपड़ों से लोगों में फर्क करें। पूजा पद्धतियों से जनता को बांटें। पहचान देखकर घर ढहा दें, उनके उपासना स्थल नष्ट करें। तब बुरा होता है। ऐसी हर सत्ता, संकट में बिल्कुल अकेली पड़ जाती है। यह लड़ाई सिर्फ ईरान-इजराइल की लड़ाई नहीं थी। यह थी सभ्य और असभ्य के बीच सभ्यता की लड़ाई, जिसमें खामनेई हीरो और ईरानी हीरोइज़्म की वजह बनकर उभरे हैं। सबक ले सकिए तो सबक लीजिए, अपने से अलग धर्म, वर्ग से लड़िए मत, भरोसा कीजिए, भरोसा अर्जित कीजिए, एक होइए, ईरान की तरह सिर उठाकर चल सकेंगे…

इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं और जरूरी नहीं कि वे Thelens.in के संपादकीय नजरिए से मेल खाते हों।

TAGGED:Ali KhameneiIranTop_News
Previous Article US SEC अमेरिकन SEC ने कोर्ट से कहा – 265 मिलियन डॉलर रिश्वत केस में भारतीय अधिकारियों ने नहीं दिया अडानी को सम्मन
Next Article अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज, भ्रामक विज्ञापन फैलाने का आरोप

रायपुर। रायपुर सिविल कोर्ट में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ अधिवक्ता फैजान…

By नितिन मिश्रा

दिल्ली एनसीआर में पकड़े गए कुत्तों को छोड़ने के आदेश, पशुप्रेमियों की न्यायालय में जीत

नई दिल्ली. दिल्ली एनसीआर में आवारा कुत्तों के मामले पर पशुप्रेमियों की बड़ी जीत हुई…

By आवेश तिवारी

ठेका प्रथा के खिलाफ मितानिन का रायपुर कूच, जगह-जगह सड़क जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मितानिन कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर आज से जोरदार…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

EOW
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ चार्जशीट पेश, 1100 पन्नों का चालान EOW ने किया पेश

By Lens News
CM VISHNU DEO SAI
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वाराणसी और दिल्ली दौरे से लौटे, बोले- मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक बस्तर में

By Lens News
attack in jammu and kashmir
सरोकार

यह हमला जम्मू-कश्मीर को पीछे नहीं ले जा सकता

By Editorial Board
Starlink
देश

स्टारलिंक को सेवा शुरू करने का लाइसेंस, सैटेलाइट इंटरनेट वाली देश में तीसरी कंपनी

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?