[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
इंडिगो की आज भी 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने लगाई सख्ती, CEO पर हो सकती है कार्रवाई
गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सवाल – मुख्य सचिव की संविदा डॉक्टर पत्नी की नौकरी पक्की, बाकी की क्यों नहीं?
मोदी की सदारत में रामदेव का धंधा रूस तक
सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ उमड़ा जन सैलाब… 200 से ज्यादा ट्रैक्टरों की रैली निकालकर ग्रामीणों ने किया विरोध
इंडिगो के खिलाफ खड़े हुए पायलट, एयरलाइन के झूठ से गुस्से में यात्री
टोकन न कटने से निराश किसान ने काटा गला… घायल किसान से मिलने अस्पताल पहुंचा कांग्रेस दल
इंडिगो बर्बाद हो रहा और हमारे पास विकल्प नहीं है
यूरोपीय यूनियन ने X के ब्‍लू टिक को बताया धोखा, लगाया भारी भरकम जुर्माना
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

टाइगर रिजर्व से आदिवासियों की बेदखली, उचित पुनर्वास न देने का आरोप

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: June 4, 2025 4:23 PM
Last updated: June 4, 2025 4:23 PM
Share
Karnataka Tiger Reserve
SHARE

बेंगलुरु। कर्नाटक के टाइगर रिजर्व से आदिवासियों को जबरन बेदखल करने की कार्रवाई पर आदिवासी समुदायों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि बेदखली की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और प्रभावित समुदायों को न तो उचित पुनर्वास दिया जा रहा है और न ही उनकी सहमति ली जा रही है।

इस मुद्दे पर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आदिवासी और कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

डेकन हेराल्डन की खबर के अनुसार एक ऑनलाइन बैठक में आदिवासी नेताओं ने कहा कि ये जंगल उनके जीवन, संस्कृति और आजीविका का अभिन्न हिस्सा हैं। सरकार उनकी बेदखली रोककर उनके अधिकारों की रक्षा करे और संरक्षण नीतियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करे।

नागरहोले में कराडीकल्लु ग्राम सभा के अध्यक्ष शिवु जे.ए. ने कहा कि सरकार की संरक्षण नीति के कारण उनकी जमीन छिन गई। 1980 के दशक में उन्हें और 52 परिवारों को उनकी पुश्तैनी जमीन, अट्टूर कराडीकल हाड़ी से बेदखल कर दिया गया। उन्होंने कहा, “हम अपनी जमीन पर वापस जाना चाहते हैं। टाइगर रिजर्व की अधिसूचना गैरकानूनी है, क्योंकि जंगल में पीढ़ियों से रहने वाले लोगों से इस बारे में कोई बात नहीं की गई।”

कम्युनिटी नेटवर्क्स अगेंस्ट प्रोटेक्टेड एरियाज (CNAPA) के प्रनब डोले ने कहा कि यह समुदाय एक नया रास्ता दिखा रहा है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर बहस चल रही है कि इन लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने बताया कि “किले जैसा संरक्षण मॉडल” जंगलों की रक्षा के लिए सैन्य तरीके अपनाता है, जिससे आदिवासियों को उनके सामान्य संसाधनों और पवित्र स्थलों का उपयोग करने से रोका जाता है। यह हर रिजर्व में हो रहा है।

पर्यावरणविद् नितिन डी. राय ने कहा कि जंगल और नागरहोले में लोगों को अलग करने की जो नीति शुरू हुई है वह पिछले दो दशकों में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल में आदिवासियों का शोषण और बेदखली हुई थी। बाघों की संख्या बढ़ने को सरकारी सफलता के रूप में दिखाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण नियमों को कमजोर करने का बहाना मिलता है।

मुंबई की वकील लारा जेसानी ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत दिए गए व्यक्तिगत और सामुदायिक अधिकार ऐतिहासिक अधिकारों की मान्यता हैं। यह कानून नए अधिकार नहीं देता, बल्कि पहले से मौजूद अधिकारों को कानूनी रूप देता है।

TAGGED:Eviction of tribalsKarnatakaLatest_NewsTiger Reservetribals
Previous Article Parliament Monsoon Session संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, जानिए किन मुद्दों की रहेगी गूंज
Next Article Cabinet Meeting छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक खत्म, नई तबादला नीति को मंजूरी, ग्राम पंचायतों के बदले गए नाम
Lens poster

Popular Posts

जब एक अफसर को भाजपा सांसद ने जमकर लताड़ा…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक वरिष्ठ अधिकारी को एक कार्यक्रम में बीजेपी के एक कद्दावर…

By लेंस ब्यूरो

बिहार के नतीजे और आंकड़ों पर सवाल

नई दिल्ली। वह एक नवंबर की दोपहरी थी, जब एनडीटीवी के राहूल कंवल गृहमंत्री अमित…

By आवेश तिवारी

जोधपुर हाईवे पर भयानक हादसा, कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जोधपुर में एक सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गम…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

IAS Transfer
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने मंत्री से टकराहट मोल ली, चर्चा दिल्ली तक !

By Lens News
mosquitoes in Iceland
लेंस रिपोर्ट

आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?

By अरुण पांडेय
Nagpur farmers protest
आंदोलन की खबर

किसानों के आगे झुकी फडणवीस सरकार, कर्ज माफी के लिए बनाई समिति

By अरुण पांडेय
State-sponsored terrorism
देश

आर्मी चीफ का अल्टीमेटम – भूगोल में रहना है तो आतंकवाद रोके, एयर चीफ मार्शल का दावा – पाकिस्तान के पांच F-16 गिराए

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?