The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
पैगंबर मुहम्मद के कथित विवादास्पद कार्टून को लेकर तुर्किए में बवाल, चार पत्रकार गिरफ्तार
अंडर टेबल पैसे लेने के आरोप पर बोले धीरेंद्र शास्त्री – सेंकी जा रही हैं सियासी रोटियां
छत्तीसगढ़ के अधिकारी- कर्मचारी नहीं कर पाएंगे शेयर मार्केट में इन्वेस्ट, अधिसूचना जारी
CGMSC ने इंट्रावीनस ड्रिप सेट के उपयोग और सप्लाई पर लगाई रोक, दवाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
कल से पाकिस्तान के हाथ में सुरक्षा परिषद की कमान, उठ सकता है कश्मीर का मुद्दा
एसी विवाद में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार
कश्मीरी दोस्ती और मोहब्बत के दस्तावेज ‘दास्तान-ए -कश्मीर’ के लेखक शिव ग्वालानी 40 साल बाद कैसे मिले कश्मीरी दोस्त शफीक से, पढ़ें एक खूबसूरत कहानी
छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हजार शिक्षक स्कूल छोड़ उतरेंगे सड़को पर, 146 विकासखंडों में होगा धरना-प्रदर्शन
JNU के लापता छात्र नजीब का केस बंद, कोर्ट ने सीबीआई को दी मंजूरी, मां ने कहा- अंतिम सांस तक करुंगी इंतजार
ओडिशा : एडिशनल कमिश्नर पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार, जुड़ रहा है बीजेपी से नाम
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस रिपोर्ट
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.

Home » इन मजदूर आंदोलनों के सीने पर चलीं पुलिस की गोलियां

आंदोलन की खबर

इन मजदूर आंदोलनों के सीने पर चलीं पुलिस की गोलियां

Awesh Tiwari
Last updated: May 2, 2025 2:31 pm
Awesh Tiwari
Share
Labor movements
SHARE
महिला मजदूर भी होती हैं पुलिस हिंसा का शिकार

नई दिल्ली। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के पहले देश के मजदूरों पर अंग्रेजी हुकूमत ने गोलियां चलवाई वहीं आजाद भारत जितनी भी सरकारें आई सभी के हाथ मजदूरों के रक्त से रंगे हैं। ट्रेड यूनियनों के सबसे बुरे दौर में आज भी जब निजीकरण की मुहिम चारों ओर चल रही है सत्ता यदा कदा मजदूर आंदोलनों को पुलिस के दम पर कुचलने की कोशिश करती है। आइए जानते हैं देश में मजदूरों पर गोली बरसाने की कुछ घटनाओं का विवरण। मत भूलिए भारत का इतिहास मजदूर आंदोलनों का इतिहास भी है।

खबर में खास
मजदूरों के खिलाफ सबसे बड़ा गोलीकांड भिलाई में19 जनवरी 1982 को कई राज्यों में हुई थी फायरिंग

किरंदुल गोलीकांडः आठ मजदूर बने थे पुलिस की गोलियों का निशाना

बस्तर की मशहूर बैलाडीला खदानों के मजदूरों के संघर्ष में 7 अप्रैल, 1978 की तारीख दर्ज है, जब पुलिस फायरिंग में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी। यह घटना किरंदुल गोलीकांड के नाम से जानी जाती है। किरंदुल में छंटनी के विरोध में मजदूर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन एनएमडीसी प्रबंधन के साथ उनका टकराव बढ़ने लगा और पुलिस ने उन पर फायरिंग कर दी।

जब मजदूर आंदोलन बनते थे अखबारों की सुर्खियां

मजदूरों के खिलाफ सबसे बड़ा गोलीकांड भिलाई में

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेता शंकर गुहा नियोगी को 28 सितंबर 1991 की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मजदूर आंदोलन भड़का है। मजदूर नियोगी की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहे थे। कहा जा रहा था कि नियोगी की हत्या के पीछे कुछ औद्योगिक घरानों का हाथ होने का संदेह था। इस हत्या के विरोध में श्रमिकों ने न्याय की मांग करते हुए आंदोलन शुरू किया।

एक जुलाई, 1992 को भिलाई में श्रमिकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम 17 श्रमिक मारे गए। भिलाई के पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर घाटी इस घटना के बाद शहर में दो दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। इस घटना में मार गए मजदूर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्से के थे। प्रत्यक्षदर्शी आज तक मानते हैं कि मृतकों की सही संख्या नहीं बताई गई।

राजनांदगांव का पहला गोलीकांड

यह बात कम लोग जानते हैं कि भारत के मजदूर आंदोलन में पहली गोली ब्रिटिश हुकूमत ने राजनांदगांव के बीएनसी मिल्स (बंगाल नागपुर कॉटन मिल्स) के मजदूरों पर चली थी। जिसमें एक युवा मजदूर जरहू गोंड़ की शहादत हुई थी और कई मजदूर घायल हो गए थे। इस आंदोलन का नेतृत्व ठाकुर प्यारेलाल सिंह कर रहे थे। 21 जनवरी 1924 को हुए इस गोलीकांड की न तो कोई जांच हुई न ही अंग्रेजी हुकूमत ने दोषियों को कोई सजा दी। वास्तव में प्यारेलाल सिंह ने 1920 में मजदूरों की हड़ताल का नेतृत्व किया था। यह हड़ताल 37 दिनों तक चली थी और यह देश में मजदूरों की पहली लंबी हड़ताल थी।

बीएनसी मिल्स में दूसरा गोलीकांड : राजनांदगांव का दूसरा गोलीकांड 1948 में हुआ था जिसमें मजदूर आंदोलन के दौरान चलाई गई गोली में रामदयाल और ज्वालाप्रसाद शहीद हो गए।

देश में मजदूर आंदोलनों का गौरवशाली इतिहास रहा है

राजनांदगांव में जब घेर कर मारे गए मजदूर

बीएनसी मिल्स में तीसरी बार गोली 1984 में ऐतिहासिक हड़ताल के दौरान चली थी। 13 जुलाई 1984, भारत के मजदूर आंदोलन का वह काला दिन था, जब मिल मालिकों के साथ संत गांठ करने मजदूरों पर लाठीचार्ज किया गया, अनेक मजदूर घायल हुए 82 मजदूर नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया।

इधर 31 अगस्त 1984 को मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर 12 सितम्बर 1984 को अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह ने बीएनसी मिल्स राजनांदगांव के मजदूरों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया जिसमें दो मजदूरों जगत सतनामी, घनाराम देवांगन और बालक राधे की मौत हो गई। जबकि शहीद मेहतरू देवांगन मैनेजमेंट के गुण्डों के हमले में एक दिन पहले मारे गए। सिर्फ इतना ही नहीं इस दौरान शांतिपूर्ण जुलूस पर भी हमला किया गया।

19 जनवरी 1982 को कई राज्यों में हुई थी फायरिंग

19 जनवरी, 1982 को देश में किसानों , मजदूरों और छात्रों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। यूपी बनारस-मिर्जापुर रोड पर स्थित बाबर बाजार में मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों और छात्रों की भारी भीड़ इस प्रदर्शन में शामिल थी। यह आंदोलन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और महासंघों द्वारा घोषित अखिल भारतीय हड़ताल के मद्देनजर हो रहा था।

बनारस में इस आंदोलन का नेतृत्व जिले के किसान नेता कॉमरेड भोला पासवान कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर शांतिपूर्ण नाकाबंदी की थी, लेकिन पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। पुलिस फायरिंग में कॉमरेड भोला पासवानऔर उनके छोटे भाई लालचंद की मौत हुई। कहा जाता है कि इनके शव को 75 किलोमीटर दूर ले जाकर जला दिया।

इसी आंदोलन के दौरान तमिलनाडु के खेतिहर मजदूरों पर भी अन्नाद्रमुक सरकार के निर्देश पर गोलियां चलाई गई जिसमें तीन आंदोलनकारियों की मौत हो गई। नागपट्टिनम जिले के थिरुमगनम में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता कॉमरेड अंजन और कॉमरेड नागूरन पुलिस की गोली से मारे गए, साथ ही भारतीय खेत मजदूर यूनियन के एक कार्यकर्ता कॉमरेड ज्ञानशेखरन की थिरु थुरईपूंडी में मौत हो गई।

सोनभद्र में गोलीकांड में मारे गए आठ मजदूर

यह घटना 1991 की है जब उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। प्रदेश सरकार सरकारी सीमेंट फैक्टरियों का निजीकरण करना चाहती थी और उसे 55 करोड़ रुपए में डालमिया इंडस्ट्रीज को भेजने का फैसला कर रखा था, जिससे मजदूर बेहद नाराज थे। सोनभद्र में मजदूरों ने सड़क जाम का ऐलान किया। 2 जून को पुलिस ने मजदूरों को जाम के दौरान चारों ओर से घेरकर जानकार गोलियां बरसाई जिसमें आठ मजदूर मारे गए।

यह भी देखें: मजदूर दिवस: हेयमार्केट स्क्वायर प्रदर्शन, जब दुनिया ने देखी श्रम की शक्ति

TAGGED:Labor DayLabor movements
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Wagah-Attari border गृह मंत्रालय ने फैसला बदला, अगले आदेश तक खुली रहेगी वाघा-अटारी सीमा
Next Article Amit Shah पहलगाम हमले के आतंकियों को चुुन-चुन कर मारेंगे : शाह

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

ज्ञानेश कुमार ने संभाला 26वें सीईसी का कार्यभार, जनवरी 2029 तक 20 राज्यों में कराएंगे चुनाव

नई दिल्ली। भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार…

By The Lens Desk

चीन के साथ जारी जंग के बीच नेहरू ने बुलाया था संसद का विशेष सत्र

सितंबर 1962 में गर्मी का ताप उतार पर था जब नेफ़ा यानी नार्थ ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी (अरुणाचल प्रदेश)  में चीनी घुसपैठ की ख़बरें आने लगी थीं। अक्टूबर आते-आते ‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ के नारे से बने विश्वास  की पीठ पर छुरा घोंपते हुए चीन ने भारत पर आक्रमण कर…

By Editorial Board

Ceasefire or a strategic pause

It seems to be a pattern now. President trump announcing ceasefire between belligerent states much…

By Editorial Board

You Might Also Like

Yuddh Viram at Bastar
आंदोलन की खबर

बस्तर में युद्ध विराम हो, 22 संगठनों की सरकार और माओवादियों से अपील

By Lens News
Super Speciality
आंदोलन की खबर

छत्तीसगढ़ के डॉक्टर्स ने बॉन्ड पोस्टिंग, वेतन और सुपर स्पेशलिटी कैडर को लेकर उठाई आवाज

By Lens News
Pharmaceutical representatives strike
आंदोलन की खबरछत्तीसगढ़

सैलरी कट और ट्रांसफर से तंग दवा कंपनी के 1400 कर्मचारी आंदोलित   

By The Lens Desk
STUC Strike
आंदोलन की खबर

देश में 20 मई को संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल की हड़ताल, किसानों का भी मिला समर्थन

By Lens News
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?