[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
QS Asia Rankings 2026 :  IIT दिल्ली लगातार दूसरी बार टॉप पर, लेकिन 15 पायदान लुढ़का, बाकी संस्‍थानों की रैंकिंग भी गिरी
सुरक्षा के तमाम उपायों के बावजूद क्‍यों हो रहे रेल हादसे?
अपडेट : बिलासपुर में मालगाड़ी और लाेकल ट्रेन टक्‍कर, लोको पायलट सहित 7 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
कनाडा ने 74 फीसदी भारतीय छात्रों का वीजा आवेदन रद्द किया
छत्तीसगढ़ में क्यों लगी तबादलों पर रोक? जानिए वजह
नेपाल के लोग बिहार चुनाव को लेकर उत्साहित क्यों है?
कुएं में फंसे 3 हाथियों का सफल रेस्क्यू,राज्य में 25 हजार से ज्यादा कुएं बने जानवरों के लिए जाल
‘…वोटरों को घर से मत निकलने दो’, बयान देकर फंसे ललन सिंह, FIR दर्ज
सर्वे में एनडीए आगे तो तेजस्वी बने सीएम पद की पहली पसंद
दिल्ली के प्रदूषण से डरकर राहुल ने मां सोनिया को बाहर भेजने का किया था विचार
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

मजदूर दिवस: हेयमार्केट स्क्वायर प्रदर्शन, जब दुनिया ने देखी श्रम की शक्ति

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: May 1, 2025 2:12 PM
Last updated: May 2, 2025 2:26 PM
Share
Labor Day
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस विशेष

(Labor Day) दुनिया भर में हर साल 1 मई मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन श्रमिकों के अधिकारों, उनके संघर्षों और योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई और इसके पीछे की घटना क्या थी?

मजदूर दिवस की नींव 19वीं सदी के अंत में अमेरिका में रखी गई थी। उस दौर में औद्योगिक क्रांति अपने चरम पर थी और मजदूरों को अमानवीय परिस्थितियों में काम करना पड़ता था। 12-14 घंटे की शिफ्ट, कम वेतन, असुरक्षित कार्यस्थल और कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं, यह मजदूरों की रोजमर्रा की हकीकत थी। ऐसे में श्रमिकों ने अपने हक के लिए आवाज उठानी शुरू की।

मजदूर दिवस की सबसे महत्वपूर्ण घटना 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में हुई, जिसे इतिहास में हेयमार्केट अफेयर के नाम से जाना जाता है। मजदूरों ने “8 घंटे काम, 8 घंटे आराम, 8 घंटे मनोरंजन” की मांग को आगे रखते हुए  हड़ताल की। 

हड़ताल शुरू में शांतिपूर्ण थी, लेकिन 4 मई 1886 को शिकागो के हेयमार्केट स्क्वायर में एक रैली के दौरान स्थिति बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ और एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस पर बम फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कई मजदूर और पुलिसकर्मी मारे गए। इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान मजदूरों के संघर्ष की ओर खींचा।

हेयमार्केट अफेयर के बाद मजदूर आंदोलन को और बल मिला। 1889 में पेरिस में द्वितीय इंटरनेशनल की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ताकि हेयमार्केट के शहीदों को याद किया जाए और श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए।

भारत में कैसे हुई शुरुआत

भारत में भी मजदूर दिवस का विशेष महत्व है। 1923 में पहली बार चेन्नई में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया। इस दिन चेन्नई में दो प्रमुख स्थानों पर मजदूर दिवस समारोह आयोजित किए गए। पहला आयोजन मद्रास हाई कोर्ट के सामने वाले समुद्र तट पर हुआ, जबकि दूसरा त्रिप्लिकेन समुद्र तट पर। इन सभाओं में सैकड़ों श्रमिकों ने हिस्सा लिया और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की।

खास बात यह रही कि इस दिन पहली बार भारत में मजदूर आंदोलन के प्रतीक के रूप में लाल झंडे का उपयोग किया गया, जो श्रमिक एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक बन गया। कम्युनिस्ट नेता मलयपुरम सिंगारवेलु चेट्टियार ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मांग की गई कि भारत सरकार हर साल 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे।

यह भी देखें : जब गांधी ने श्रमिकों की मांग को लेकर, मोटरकार में बैठना छोड़ दिया

TAGGED:Haymarket Square demonstrationLabor Day
Previous Article Satyagraha of Mahatma Gandhi जब गांधी ने श्रमिकों की मांग को लेकर, मोटरकार में बैठना छोड़ दिया
Next Article DELHI HC ON RAMDEV ‘किसी के नियंत्रण में नहीं है रामदेव’, यह कहते हुए हाईकोर्ट ने लगा दिया अवमानना का केस
Lens poster

Popular Posts

सिद्धारमैया ने हार्ट अटैक से मौतों के लिए कोरोना वैक्सीन को ठहराया जिम्मेदार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- जांच हो गई, आरोप बेबुनियाद बेंगलुरु। हार्ट अटैक से मौत और…

By अरुण पांडेय

आज का मौसम देशभर के अधिकांश हिस्सों में पहुंचा मॉनसून, महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, जिससे मौसम…

By Lens News

वक्फ बिल पर बोलीं सोनिया गांधी, यह विधेयक संविधान पर एक बेशर्म हमला

नई दिल्ली। वक्फ बिल को लेकर सोनिया गांधी का बनाय सामने आ चुका है। कांग्रेस सांसद…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

Mazdoor Diwas
आंदोलन की खबर

यह निहत्थे मजदूरों पर गोली चलाने की देश के इतिहास की सबसे बड़ी घटना थी

By आवेश तिवारी
Ded Protest
आंदोलन की खबर

छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, घंटो तक मंत्रालय के भीतर दिया धरना

By Lens News
Teachers
आंदोलन की खबर

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, प्रदेश में निकाली गई पोल- खोल रैली

By नितिन मिश्रा
Protest by the disabled
आंदोलन की खबरछत्तीसगढ़

राजधानी में रात साढ़े 12 बजे धरना दे रहे नि:शक्तों काे कार्रवाई का डर दिखाकर भेजा अभनपुर, देखें वीडियो

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?