[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
तूफान मोन्था का असर खत्म,मौसम का मिजाज बदला, अब बढ़ेगी ठंड
पंजाब में अखबारों पर रोक, पुलिस ने कहा सुरक्षा कारणों से रातभर करनी पड़ी चेकिंग, ड्राइवरों के फोन जब्त
मोकामा हत्याकांड: JDU के नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार
ट्रेन में हमला, इंग्लैंड में 10 लोग घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
माल्या, मोदी, चौकसी से आगे – अनिल अंबानी 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा, जॉइन करने के बाद ट्रांसफर ऑर्डर को नहीं दे सकते चुनौती
महिला सफाई कर्मचारी को पीरियड की वजह से देरी होने पर ये कैसा मनमाना आदेश !
I Love Muhammad लिखने वाले आरोपी निकले हिन्दू, स्पेलिंग मिस्टेक से हुआ खुलासा
बिलासपुर हाईकोर्ट ने गांवों में पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स को संवैधानिक बताया
जानिए कौन है अमेरिकी कंपनी को 500 मिलियन डॉलर का चूना लगाने वाला बंकिम ब्रह्मभट्ट
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

World View: खोज नए पोप की

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: April 29, 2025 10:15 PM
Last updated: April 30, 2025 3:03 PM
Share
World View
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

सुदेशना रुहान 

खबर में खास
इस बार के कॉन्क्लेव में विशेषपोप के 22 संभावित उम्मीदवार में पांच प्रमुख दावेदार 

World View: रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्म गुरु ‘पोप फ्रांसिस’ का पिछले दिनों रोम के वैटिकन शहर में निधन हो गया। 88 वर्षीय पोप पिछले कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण और निमोनिया से पीड़ित थे। ईस्टर रविवार को प्रार्थना सभा सम्बोधित करने के बाद 21 अप्रैल, सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 1936 में अर्जेंटीना में जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो के रूप में जन्मे पोप फ्रांसिस को, 2013 में इस पद के लिए चुना गया था। और यह तब हुआ जब 600 साल के इतिहास में पहली बार, पोप बेनेडिक्ट (सोलहवें) ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था। 

शनिवार को हुए पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के साथ ही नए पोप के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी है। फ्रांसिस पहले लैटिन अमेरिकी थे जिन्हें पोप बनाया गया। माना जा रहा है कि वैटिकन समूह इस बार भी उदारवादी रवैया अपनाते हुए अफ्रीका, एशिया या किसी भी ग़ैर यूरोपीय व्यक्ति को पोप चुन सकता हैं। 

चुनावी प्रक्रिया: मई के शुरूआती हफ्ते में नए पोप की घोषणा की जाएगी। दुनिया भर से लगभग 120 कार्डिनल (पोप फ्रांसिस के वरिष्ठ सलाहकार) एक चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे जिसे ‘कॉन्क्लेव’ कहा जाता है। केवल 80 वर्ष से कम आयु के कार्डिनल ही मतदान कर सकते हैं। कॉन्क्लेव सख़्त गोपनीयता के साथ वेटिकन सिटी में आयोजित किया जाता है। सभी कार्डिनल गुप्त मतदान की शपथ लेते हैं। इस समय बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह प्रतिबंधित होता है।

प्रत्येक मतदान के बाद बैलट जलाए जाते हैं, और धुंआ एक चिमनी के ज़रिये शहर की ओर छोड़ा जाता है। धुएं का रंग लोगों को सूचित करने का माध्यम है — काले धुएं का मतलब है कि कोई चयन नहीं हुआ, जबकि सफेद धुएं का आशय है कि नया पोप चुन लिया गया है।

नए पोप की स्वीकृति के बाद वे अपना आधिकारिक नाम चुनते हैं और जनता के सामने आते हैं। इसके बाद वरिष्ठ कार्डिनल डीकन लैटिन में यह घोषणा करते हैं: “हैबेमस पैपम!” (हमारे पास एक नया पोप है!)

इस बार के कॉन्क्लेव में विशेष

इस बार का कॉन्क्लेव ऐतिहासिक होगा। पोप फ्रांसिस ने अपने कार्यकाल में 25 ऐसे देशों से कार्डिनल नियुक्त किए, जिन्हें पहले कभी वेटिकन में जगह नहीं मिली थी। इसमें भारत के दलित समुदाय से एंथनी पूला भी शामिल हैं।

इस वर्ष मतदान करने वाले समूह में यूरोप से आने वालों की संख्या आधे से कम होगी। 2013 में 51% कार्डिनल यूरोप से थे; आज यह संख्या घटकर लगभग 39% रह गई है। आज तक 266 में से 213 पोप इटली से रहे हैं।लेकिन चर्च के संगठन में यूरोप का वर्चस्व कम होने की वजह से, फिर से किसी इतालवी पोप का चयनित होना मुश्किल है। इस बार भारत के चार कार्डिनल कॉन्क्लेव में मतदान करेंगे: कार्डिनल फेलिप नेरी फेराओ, कार्डिनल बासेलियोज क्लीमिस, कार्डिनल एंथनी पूला और कार्डिनल जॉर्ज जैकब कूवकड़।

पोप के 22 संभावित उम्मीदवार में पांच प्रमुख दावेदार 

कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स रिपोर्ट के अनुसार, 22 उम्मीदवारों को संभावित पोप माना गया है। इन सभी से गहरी आस्था, करुणा और शांति का प्रसार अपेक्षित है। पाँच प्रमुख संभावित उम्मीदवार हैं:

1. जीन-मार्क अवेलिन: 

66 वर्षीय फ्रेंच धर्मगुरु शरणार्थियों के प्रति अपनी करुणा के लिए प्रसिद्ध हैं। पोप फ्रांसिस के सबसे क़रीबी माने जाते रहे हैं। 

2. मत्तेओ मारिया ज़ुप्पी

69 वर्षीय इतालवी कार्डिनल मत्तेओ समावेशी दृष्टिकोण रखते है। उन्होंने रूस, यूक्रेन, अमेरिका और चीन में शांति वार्ताओं का नेतृत्व किया है।

3. लुईस एंटोनियो टैगले

67 वर्षीय फिलीपींस के कार्डिनल टैगले यदि चुने गए तो आधुनिक समय के पहले एशियाई पोप बन सकते हैं। समावेशी और आधुनिक दृष्टिकोण रखते हैं।

4. पीटर टर्कसन

76 वर्षीय घाना के कार्डिनल पीटर टर्कसन यदि चुने गए तो 1,500 वर्षों में पहले अफ्रीकी पोप बनेंगे। ऊर्जावान और समर्पित हैं।

5. रेनहर्ड मार्क्स

71 वर्षीय जर्मन कार्डिनल रेनहार्ड मार्क्स वेटिकन के वरिष्ठ अधिकारी हैं और पोप फ्रांसिस के आर्थिक सलाहकार रहे हैं। एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के समर्थक हैं। 

भारतीय आस्था: वैटिकन का भारत से जुड़ाव 400 साल पुराना है। भारत में 2 करोड़ से अधिक लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं। इस वर्ष पोप फ्रांसिस का भारत दौरा प्रस्तावित था, लेकिन उनके निधन की वजह से अब यह संभव नहीं होगा। भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में पोप फ्रांसिस के एक वाक्य को याद किया गया जिसे वे अक्सर अपने संबोधनों के अंत में कहते थे: “मेरे लिए प्रार्थना करना मत भूलना।”

TAGGED:New POPETop_NewsWorld View
Previous Article पहलगाम हमले के बाद फर्जी खबरों की बमबारी
Next Article Tapan Deka देश के खुफिया चीफ छत्‍तीसगढ़ में क्‍यों?
Lens poster

Popular Posts

Bureaucracy not immune from breach of trust

As former chief ministers remind bureaucrats that governments are not permanent, the question of bureaucratic…

By Editorial Board

5 हज़ार से ज्यादा एफआईआर और 10 हजार करोड़ रुपये की ठगी, जाने कैसे पकड़ाए आरोपी

जयपुर। पिता 8वीं फेल और बेटा 12वीं पास, लेकिन इनके कारनामे ऐसे की भारत के…

By पूनम ऋतु सेन

बसपा सुप्रीमो की लखनऊ रैली- कैडर को क्‍या मैसेज दे गईं बहन जी?  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज नीली दिखी। 13 साल सत्‍ता से दूर बसपा…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

निसंतान महिलाओं के ऊपर बैगाओं के चलने जैसी अंधविश्वासी परंपरा बन्द हो, कलेक्टर को लिखा गया पत्र

By पूनम ऋतु सेन
IPS transfer
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में युक्त युक्तिकरण पर सरकार का बड़ा फैसला, 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को किया गया मर्ज

By Lens News
Thrissur Lok Sabha
देश

केरल में जिस एक सीट पर जीती बीजेपी, उस सीट पर एक पते पर 9 फर्जी मतदाता!

By आवेश तिवारी
violation of ceasefire
देश

LOC पर बौखलाए पाकिस्तान की गोलाबारी, पुंछ के 10 लोगों सहित अब तक 15 की मौत, 40 से ज्‍यादा घायल

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?