[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
सरोकार

यह हमला जम्मू-कश्मीर को पीछे नहीं ले जा सकता

Editorial Board
Editorial Board
Published: April 23, 2025 12:03 PM
Last updated: May 17, 2025 10:52 AM
Share
attack in jammu and kashmir
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं
मेजर जनरल (रिटायर्ड) हर्ष कक्कड़

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बेहद सुनियोजित ढंग से किया गया। यह कोई आम या स्थानीय आतंकियों का खेल नहीं है। इस जगह तक सड़क से आधे घंटे में पैदल चलकर या खच्चर पर बैठ कर पहुंचा जा सकता है। हमलावरों ने दोपहर का समय चुना ताकि घटना को अंजाम देने के बाद उन्हें अपने छिपने के ठिकाने या हिल्स में पहुंचने में तीन घंटे लगते। उन्हें उतना ही समय मिला होगा नीचे आकर रेकी कर के जाने में। इस इलाके में खच्चर वाले हैं, पोर्टर हैं। ये बातें बाद में सामने आएंगी कि उन्हें कितना लोकल सपोर्ट मिला। किसने उन्हें जगह दिखाई और जगह चुनने में मदद की।

इस आतंकी हमले के पीछे के दो तीन लक्ष्य दिखते हैं। पहला यह कि प्रधानमंत्री देश से बाहर हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत में हैं। हाल ही में पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर का भड़काने वाला बयान भी आया था। हमलावरों ने जिस तरह से लोगों को पहचान कर अलग किया, तो उसके पीछे इरादा यही था कि भारत के भीतर सांप्रदायिक दंगे भड़के। आतंकियों ने बकायदा एलान कर लोगों को अलग किया। इरादा बहुत साफ था कि गुस्सा भड़के और सांप्रदायिक दंगे में बदल जाए। इसे सरकार और भारतीय जनता दोनों ने समझ लिया है और उसमें नहीं आए।

दूसरी बात, आप चाहे आतंकी हमले की 200 घटनाओं को रोक लें। आर्मी की पेट्रोलिंग से कई हमले रोक लिए जाते हैं, जिनके बारे में अमूमन पता नहीं चलता। लेकिन एक आतंकी हमले से उन्हें जो कवरेज मिलती है, वह कवरेज उन्हें चाहिए। वे संदेश देना चाहते हैं कि कश्मीर विवादास्पद है, फिर आप चाहे कितना ही बोलें कि वहां नॉर्मलसी है। उनकी प्लानिंग इस तरह की है।

इस पर भारत सरकार को कार्रवाई करनी है। जवाब देने के बहुत से तरीके हैं, सरकार में जो लोग बैठे हैं, उन्हें यह पता है। यह राजनीतिक और आर्थिक तरीके से भी हो सकता है और सिंधु नदी समझौता को खत्म करने जैसे एलान के जरिये या जवाबी हमले के रूप में भी। हर स्तर की तैयारी है। पाकिस्तानी सेना पर हम जितना दबाव बनाएंगे उसका असर बलूचिस्तान पर होगा और वह वहां कमजोर हो जाएंगे। एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर सक्रियता बढ़ाने से पाकिस्तान भी अपनी फौज बलूचिस्तान और खैबरपख्तूनख्वा से कम कर उसे यहां लगा सकता है। नतीजतन उसके लिए बलूचिस्तान और खैबरपख्तूनख्वा में उसकी मुश्किलें बढ़ सकती है। यह सब सरकार को तय करना है।

भारत को अंतरराष्ट्रीय और कूटनीतिक समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है। दोनों देशों के साथ यह फर्क देखा जा सकता है। पाकिस्तान में हाल ही में हुई “ट्रेन हाइजैक” की घटना में 50-60 लोग मारे गए थे। दुनिया से जिस प्रकार से भारत को समर्थन मिला, वैसा पाकिस्तान को नहीं मिला था। दुनिया के सारे बड़े नेता आज भारत के साथ खड़े हैं।

इस आतंकी घटना को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने या फिर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता। वह राजनीतिक कार्रवाई थी। वहां चुनाव हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में आज चुनी हुई सरकार है और लोगों को अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए स्थानीय प्रतिनिधि चाहिए थे। पिछले कई साल से वह केंद्रशासित प्रदेश है और नियंत्रण केंद्र के पास था। सुरक्षा केंद्र के हाथ में थी। अनुच्छेद 370 को हटाए तो छह साल हो गए। यह समझने की जरूरत है कि यह हमला भारत में आंतरिक उथल-पुथल पैदा करने के इरादे से किया गया। आपने गौर किया हो तो, एक मैसेज भी आया था, कि “मोदी को बताओ”। जिस तरह से एक धर्म के लोगों को अलग कर निशाना बनाया गया, तो उसके पीछे इरादा यही था कि हर जगह गुस्सा भड़के। ऐसा नहीं हो रहा है और यह अच्छी बात है।

जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर पर्यटक आ रहे हैं, ऐसे में इस तरह की किसी बड़ी घटना का अंदेशा नहीं था, ऐसा नही है। असल में हर दूसरे दिन संदेश आता है, लेकिन कहां ऐसा हो सकता है, पता नहीं। बहुत बड़ा इलाका है। यह जो घटना जिस इलाके में हुई है, वह सड़क से भी जुड़ा हुआ नहीं है। फोर्स आम तौर पर सरहदी इलाके में होती है। अंदर की ओर फोर्स ज्यादा हो तो आम लोगों में भय होता है और वे यहां घूमने नहीं आते। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर जगह फोर्स नहीं हो सकती।

सरकार को जो करना है, वह करेगी। उसे कोई सुझाव या विकल्प देना ठीक नहीं है। अभी इस हमले के पीड़ित लोगों को मदद मिले, घायलों को सही इलाज मिले। आतंकियों को पकड़ने का अभियान तब तक चलना चाहिए, जब तक कि वे पकड़ में न आए जाएं। इस एक हमले से यह कहना ठीक नही होगा कि जम्मू-कश्मीर में नॉर्मलसी नहीं है। हो सकता है कि अभी वहां जाने वाले पर्यटकों को थोड़ा डर होगा। कुछ समय इसका असर राज्य के पर्यटन पर पड़ सकता है और इससे स्थानीय आबादी में आतंकवाद के खिलाफ भावनाएं मजबूत होंगी। उनकी रोजी-रोटी इससे जुड़ी है और अगर बुकिंग कैंसिल होगी तो और ऐसा हो भी रहा है, तो इसका सीधा प्रभाव स्थानीय आबादी पर पड़ेगा। यह एक घटना, बहुत बड़ी घटना है, लेकिन जम्मू-कश्मीर को पीछे की ओर नहीं ले जा सकती।
( द लेंस से बातचीत के आधार पर)

इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं और जरूरी नहीं कि वे Thelens.in के संपादकीय नजरिए से मेल खाते हों।

TAGGED:Amit Shahbreaking newsJammu and Kashmirjammu kashmir issueterrorist attack
Previous Article पहलगाम में आतंकी हमला Quick Edit : Kashmiriyat on trial again
Next Article पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंंधु जल समझौता रोका, पाकिस्‍तानियों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर और दूतावास भी बंद, पाकिस्तान के पीएम ने बुलाई बैठक
Lens poster

Popular Posts

देश के खुफिया चीफ छत्‍तीसगढ़ में क्‍यों?

रायपुर। छत्‍तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे देश में अब तक के…

By दानिश अनवर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छह साल  : जमीन पर कितना खरे उतरे वादे

लेंस डेस्‍क। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्‍य का दर्जा खत्‍म हुए आज छह साल पूरे हो…

By अरुण पांडेय

NEP generations at stake

The national education policy 2025 is being implemented with some demonstrable force by the central…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Amit Shah
छत्तीसगढ़

अमित शाह को बस्तर में आई बाढ़ से लेकर पिछले महीने चले एंटी नक्सल ऑपरेशन की CM साय ने दी रिपोर्ट

By दानिश अनवर
Anti Naxal Operation
देश

माड़ डिविजन के करीब 2 सौ माओवादी करेंगे सरेंडर, अमित शाह ने अबूझमाड़ को घोषित किया नक्सल आतंक से मुक्त

By दानिश अनवर
metropolitan cities flood
सरोकार

बाढ़ में डूबते शहरों को कैसे बचाएं? रास्ता है, ब्ल्यू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर…क्या सरकारें इसे अपनाएंगी 

By पत्रलेखा चटर्जी
Jawaharlal Nehru Story
सरोकार

नेहरू ऐसे बने भारत रत्न

By रशीद किदवई

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?