[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

EVM पर सवाल, श्रीनेत ने कहा– लोकतंत्र में चुनाव का बहिष्कार क्यों करेंगे?

नितिन मिश्रा
नितिन मिश्रा
Byनितिन मिश्रा
Follow:
Published: April 22, 2025 6:43 PM
Last updated: April 23, 2025 1:23 PM
Share
Politics on EVM
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में एक बार फिर EVM मुद्दा उठाया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में यूनिवर्सिटी में संबोधन देते हुए भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर समझौता करने का आरोप लगाया है। राहुल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी का दावा भी किया है। यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पिछले महीने 10 मार्च को राहुल ने सदन में मतदाता सूची का मुद्दा उठाया था।

हालांकि EVM को लेकर कांग्रेस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। चुनाव के कुछ दिन बाद तक यह मुद्दा गरम रहता है उसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। सुप्रिया श्रीनेत ने EVM के मसले को लेकर कहा कि ‘’लोकतंत्र में हम चुनाव का बहिष्कार क्यों करेंगे। यह मोदी जी का सपना हो सकता है, उनके सपने को हम साकार होने नहीं देंगे।‘’

द लेंस का सवाल- राहुल गांधी ने अमेरिका में एक बार फिर से ईवीएम का मुद्दा उठाया है। कई वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ईवीएम को लेकर कोई ठोस प्रमाण और अध्ययन के साथ जनता के बीच क्यों नहीं जाती। और कांग्रेस पार्टी इस सिस्टम के खिलाफ क्या लड़ाई लड़ रही है?

सुप्रिया श्रीनेत का जवाब- द लेंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इस देश में ही नहीं अमेरिका में भी बोला है। भारतीय लोगों से वह मिल रहे थे। उन्होंने, उनसे महाराष्ट्र के चुनाव के बारे में बात करी। उन्होंने कुछ तथ्य और सबूत प्रस्तुत किए उस पर बीजेपी जवाब दे दे।

उन्होंने कहा कि ‘’महाराष्ट्र के चुनाव में 2019 लोकसभा से 2024 लोकसभा में 32 लाख वोटर बढ़े। लेकिन 2024 जून से नवंबर तक 5 महीने में 40 लाख वोटर बढ़ गए। जो 5 साल में नहीं बढ़े वो 5 महीने में बढ़ गए। महाराष्ट्र में टोटल रजिस्टर वोटर 9 करोड़ 70 लाख थे। महाराष्ट्र की एडल्ट पॉपुलेशन 9 करोड़ 54 लाख है, तो एडल्ट पॉपुलेशन से ज्यादा वोटर थे। महाराष्ट्र में 5:30 बजे वोटिंग परसेंटेज आता है, उसके बाद 65 लाख वोट बढ़ जाते हैं। एक वोट डालने में 3 मिनट का समय लगता है दो-दो तीन-तीन बजे तक लाइन लगी रहनी चाहिए थी। ऐसा तो कहीं नहीं हुआ, तो इतने वोट कैसे बढ़ गए।‘’

सुप्रिया श्रीनेत ने इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘’हमने कहा वीडियो ग्राफी का प्रूफ दे दीजिए। इलेक्शन कमीशन ने नियम ही बदल दिए। तो भाई कुछ बातें हैं जिस पर सवाल हम कर रहे हैं। हम इलेक्शन कमीशन भी गए इलेक्शन कमीशन हमसे मिलने को तैयार नहीं है। इस देश के लोकतंत्र में अगर प्रहार होगा तो नेता प्रतिपक्ष बैठकर मूक दर्शक तो नहीं बना रहेगा। नेता प्रतिपक्ष उस पर बोलेगा उसका फर्ज है बोलना, उसका कर्तव्य बोलना। उन्होंने बोलकर बिल्कुल सही किया मैं बिल्कुल समर्थन करती हूं। हम इलेक्शन कमीशन बार-बार जा रहे हैं इलेक्शन कमीशन को तमाम साक्ष्य और सबूत दिए हैं और अब इलेक्शन में कमीशन के ऊपर है कि वह इसके बारे में क्या करते हैं।

द लेंस का सवाल- क्या कांग्रेस चुनाव बहिष्कार तक जा सकती है?

सुप्रिया श्रीनेत का जवाब– चुनाव के बहिष्कार को लेकर श्रीनेत ने कहा कि ‘’लोकतंत्र में हम चुनाव का बहिष्कार क्यों करेंगे? लोकतंत्र में हमें ऐसे क्रूर आदमी को जो बेरोजगारी से, आर्थिक असमानता से, पिछड़ों से, आदिवासियों के, दलितों के हक को मार कर रौंद कर सत्ता में बैठा हुआ है। हम उसको फ्री पास दे दें इलेक्शन का बॉयकाट करके यह मोदी जी का सपना हो सकता है उनके सपने को हम साकार होने नहीं देंगे।‘’

Politics on EVM

TAGGED:CongressElection Commission of IndiaPolitics on EVMRahul Gandhi
Previous Article The Lens बच्चों को दूर रखें
Next Article Rahul Gandhi and Election Commission Controversy Shed the ambivalence
Lens poster

Popular Posts

मालेगांव ब्लास्ट मामले से बरी कर्नल पुरोहित का प्रमोशन

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली भारतीय सेना ने 2008 के मालेगांव आतंकी बम विस्फोट मामले में…

By आवेश तिवारी

तरबतर मुंबई: चार दिन में 800 मिमी से ज्यादा बारिश, इस चेतावनी को कैसे देख रहे मौसम विज्ञानी?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर भारी बारिश से जूझ रही है। 16…

By Lens News Network

चीन पर दिए बयान के बाद अलग-थलग पड़े पित्रोदा, कांग्रेस ने बनाई दूरी

नई दिल्‍ली। भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के चीन पर दिए बयान के…

By The Lens Desk

You Might Also Like

number of Elephant
देश

देश में 18 फीसदी कम हो गए हाथी, लेकिन कैसे, जानिए क्‍या है ताजा रिपोर्ट में ?

By अरुण पांडेय
देश

आतंक के खिलाफ देश एक

By Lens News
देश

कोलंबिया विश्वविद्यालय में राहुल गांधी का भाषण कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के हैंडल से नदारद

By आवेश तिवारी
देश

लॉकडाउन दंश के पांच साल बाद कहां खड़े हैं हम: सरकारी वादे, दावे और हकीकत

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?